Latest Updates
-
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क -
बिना मारे चूहों को घर से भगाने का देसी तरीका! आटे में मिलाकर रख दें ये एक चीज, फिर कभी नहीं आएंगे नजर -
Pahadi Crispy Snack Singal Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और कुरकुरा स्वाद -
कौन हैं पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी? आखिर क्यों हुआ जानलेवा हमला, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती -
Swapna Shastra: सपने में किन्नर को देखना होता है शुभ और अशुभ संकेत? जानिए इसका मतलब -
Cooling Summer Lunch Curd Rice Recipe: गर्मियों में पेट को ठंडक देने वाली सबसे आसान रेसिपी -
काले धब्बों वाले प्याज खाना चाहिए या नहीं? सेहत पर क्या होगा असर, यहां जानें इसका सही जवाब -
Ambubachi Mela 2026: कामाख्या मंदिर में शुरू हुआ अंबुबाची मेला, 3 दिनों तक बंद रहेंगे कपाट, जानें इसका महत्व -
Soft Dahi Paratha Recipe: घर पर बनाएं एकदम नरम और स्वादिष्ट दही का पराठा -
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग
बच्चे जब झगड़ा करें तब क्या करें?

1.घर में हो झगड़ा
घर में बच्चे किसी भी उम्र के हों, झगड़ा उनमें हो ही जाता है। एक अच्छे पेरेंट्स होने के नाते आपका फर्ज बनता है कि दोनों बच्चे के झगड़ों में आप किसी का भी पक्ष न लें। हां, दोनों को अलग-अलग समझाएं। बड़े बच्चे को कहें कि उसे अपने छोटे बाई या बहन का ध्यान रखना है और उसी ओर छोटे बच्चे से कहें कि उसे अपने बड़े भाई-बहन का आदर करना है। इसके अलावा दोनों बच्चों की झगड़ने की बात को किसी और से न कहें क्योंकि बच्चों को बुरा लग सकता है।
2.जब बाहर से झगड़ कर आए बच्चा
आपका बच्चा घर से बाहर झगड़ कर आता है। अगर वह किसी को पीट कर आया है, तो बिल्कुल भी खुश न हों और न ही उसे शाबाशी दें। अगर वह पिट कर आया है, तो तुंरत शिकायत करने न भागें। कोई दूसरा शिकायत करे तो उसकी बात ध्यान से सुने। कहें कि आप अपने बच्चे को समझाएंगी और अब आगे से ऐसा होने की नौबत बिल्कुल नहीं आएगी। वैसे भी बच्चे लड़-झगड़ कर फिर से एक ही हो जाते हैं, इसके लिए अपने पड़ोसी से बैर लेने की क्या जरुरत।
3.समझाएं बच्चे को
अगर बच्चे की झगड़े की शिकायतें इक्का-दुक्का हों तो फिर ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है। लेकिन अगर शिकायतों की संख्या बढ़ गईं हों या फिर शिकायतें रोजाना आने लगी हों तो फिर बच्चे को अपने सामने बैठा कर अच्छी तरह से समझाएं। आपके भीतर का तनाव आपके बच्चे को दिखाई नहीं देना चाहिये। उसे मारे-पीटे नहीं बल्कि उसे यह समझाएं कि झगड़ालू बच्चों से सब दूर रहते है और उनके कोई दोस्त नहीं बनते।
4.फिर भी न माने तो
पहली बार समझाने के बावजूद जब बच्चा नहीं समझता तो फिर उसे प्यार से समझाएं। फिर अगर असर न पड़े तो अबकी बार हल्की सी सख्ती बरतें। सख्ती का असर भी अगर बच्चे पर नहीं हो रहा है, तो अब उसे सजा दें। पर याद रखें की यह सजा मार-पीट के रूप में बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिये। आप यह कर सकते हैं कि उसका फेवरेट कार्टून शो लॉक कर दें, उसे कुछ दिन के लिए उसकी मन पसंद चीज़े खाने न दें, दोस्तों के साथ बाहर खेलना जाना बंद कर दें आदि।



Click it and Unblock the Notifications