Latest Updates
-
Cooling Summer Lunch Curd Rice Recipe: गर्मियों में पेट को ठंडक देने वाली सबसे आसान रेसिपी -
काले धब्बों वाले प्याज खाना चाहिए या नहीं? सेहत पर क्या होगा असर, यहां जानें इसका सही जवाब -
Ambubachi Mela 2026: कामाख्या मंदिर में शुरू हुआ अंबुबाची मेला, 3 दिनों तक बंद रहेंगे कपाट, जानें इसका महत्व -
Soft Dahi Paratha Recipe: घर पर बनाएं एकदम नरम और स्वादिष्ट दही का पराठा -
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग -
Quick Filling Dinner Anda Paratha Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा स्वादिष्ट अंडा पराठा -
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन
डिलवरी के बाद पीरियड्स में देरी?
डिलवरी के बाद कई महिलाएं यह शिकायत करती हैं कि उनके पीरियड्स रेगुलर नहीं हैं। कई महिलाओं के पीरियड्स कुछ महीनों में सामान्य हो जाते हैं पर वहीं पर कुछ महिलाएं हैं जिनकी साइकिल पूरी तरह से बिगड़ जाती है। खैर, यह बहुत ही आम समस्या है, जिसके बारे में आज हम बात करेंगे।
क्या है कारण-
1. स्तनपान: मां जो अपने बच्चे को स्तनपान करवाती हैं उन्हें पीरियड्स देर से होते हैं। जितना अधिक आप अपने बच्चे को स्तनपान करवाएंगी उतना ही ज्यादा समय पीरियड्स को सामान्य होने में लगेगा। क्योंकि, प्रोलैक्टिन ( दूध का उत्पादन करने वाला हार्मोन) ओव्यूलेशन को कम करता है, इस प्रकार पीरियड आने की संभावना कम हो जाती है। यह बहुत ही आम सी बात है और इसमें घबराने की भी कोई बात नहीं है। कई औरतों को स्तनपान करवाने की वजह से 6-8 महीने के बाद पीरियड आते हैं। जब आप दूध पिलाना बंद कर देंगी तब आपके पीरियड सामान्य रूप से लौट आएंगे।

2. वजन बढना या घटना- रिसर्च के अनुसार वजन बढना और घटना, दोनों ही इस समस्या का कारण माने जाते हैं। इसके अलावा थाइरायड और सही पोषण ना लेने की वजह से भी यह होता है। डिलवरी के बाद स्तनपान करवाने की वजह से आपके शरीर को बहुत सारे पौष्टिक तत्वों की जरुरत होती है इसलिये इस दौरान हरी सब्जियां खूब खाएं।
3. कम या बिल्कुल ओव्यूलेशन ना होना- डिलवरी के बाद ओव्यूलेशन साइकिल का असर मेन्स्ट्रल साइकिल पर पड़ता है। अगर आप ओव्यूलेट नहीं कर रहीं हैं तो जाहिर सी बात है कि आपको पीरियड नहीं आएंगे।
* अगर आपको डिलवरी के 1 साल तक पीरियड्स नहीं होते तो, बिना देर किये हुए अपनी डॉक्टर को दिखाएं। डिलवरी के बाद एक बार जब आपके पीरियड सही समय पर नहीं भी आएं तब भी समझ लीजियेगा कि वह धीरे-धीरे नार्मल हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications