Latest Updates
-
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क -
बिना मारे चूहों को घर से भगाने का देसी तरीका! आटे में मिलाकर रख दें ये एक चीज, फिर कभी नहीं आएंगे नजर -
Pahadi Crispy Snack Singal Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और कुरकुरा स्वाद -
कौन हैं पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी? आखिर क्यों हुआ जानलेवा हमला, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती -
Swapna Shastra: सपने में किन्नर को देखना होता है शुभ और अशुभ संकेत? जानिए इसका मतलब -
Cooling Summer Lunch Curd Rice Recipe: गर्मियों में पेट को ठंडक देने वाली सबसे आसान रेसिपी -
काले धब्बों वाले प्याज खाना चाहिए या नहीं? सेहत पर क्या होगा असर, यहां जानें इसका सही जवाब -
Ambubachi Mela 2026: कामाख्या मंदिर में शुरू हुआ अंबुबाची मेला, 3 दिनों तक बंद रहेंगे कपाट, जानें इसका महत्व -
Soft Dahi Paratha Recipe: घर पर बनाएं एकदम नरम और स्वादिष्ट दही का पराठा -
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग
आन्द्रा स्टाइल दाल: टमैटो पप्पू
देश में ऐसे बहुत से राज्य हैं जहां का खाना बहुत ही स्वादिष्ट होता है। ऐसा ही एक राज्य है आंद्रा, जहां का हर व्यंजन बहुत ही टेस्टी होता है। आज हम आपको यहां की स्टाइल में दाल बनाना सिखाएंगे जिसका नाम, टमैटो पप्पू है। इसमें तूर दाल का मिश्रण होता है, लेकिन अगर आपके पास यह दाल मौजूद नहीं है, तो आप कोई भी मन-पसंद दाल ले सकती हैं। इस दाल को बनने में केवल 20 मिनट ही लगते हैं। चलिये जानते हैं इसको बनाने की विधि-

सामग्री -
तूर दाल 1 कप
प्याज -1 (कटा हुआ)
अदरक - 1 इंच (कटा हुआ)
हरी मिर्च - 3
टमाटर 2 (कटा हुआ)
हल्दी पाउडर ½ चम्मच
तेल - 2 चम्मच
नमक स्वादअनुसार
धनिया पत्ती गार्निशिंग के लिये
सीजनिंग के लिये-
सूखी लाल मिर्च - 2
सरसों - 1 चम्मच
जीरा 1 चम्मच
पिसा लहसुन - 4
हिंग - 1 चुटकी
घी - 1 चम्मच
विधि-
धीमी आंच पर दाल को प्रेशर कुकर में 3 सीटी आने तक पकने दें। पैन में तेल गरम करें और राई डाल कर तुरंत ही जीरा, हींग, पिसा लहसुन और सूखी लाल मिर्च डालें। जब यह हो जाएं तब उसमें कटे हुए प्याज डाल दीजिये और गोल्डन ब्राउन होने तक पकाइये। तब उसमें अदरक और हरी मिर्च मिलाइये और एक मिनट तक पकाने के बाद उसमें कटे हुए टमाटर डाल दीजिये। उसमें थोड़ा सा नमक भी डाल दीजिये जिससे टमाटर जल्द गल जाएं। अब पैन में चुटकीभर हल्दी डालिये और 2 से 3 मिनट तक पकाइये। अब पैन में पकी हुई दाल पलट दीजिये और साथ में एक कप पानी भी। इसको पांच मिनट तक हल्की आंच पर पकाइये। अब यह बिल्कुल तैयार है, इसमें ऊपर से खूब सारा घी डालिये और कटी हुई हरी धनिया से सजा कर गरमा गरम चावल के साथ परोसिये।



Click it and Unblock the Notifications