Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
ऑनलाइन डेटिंग के लिये 8 टिप्स
आज कल युवा सोशल नेटवर्किंग साइट्स का उपयोग ना सिर्फ दोस्त बनाने के लिए बल्कि गर्ल-फ्रेंड और ब्वॉय फ्रेंड ढूंढने के लिए भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल नेटवर्किंग आज के जमाने में मैरेज काउंसलर हो गया है। कई लोग तो इन साइटों के जरिए अपने लिए एक अच्छे पार्टनर की तलाश कर लेते हैं। सोशल साइटों ने ऑनलाइन डेटिंग को बढावा दिया है। विदेशियों की तरह ही भारतीय युवा भी ऑनलाइन डेटिंग को स्वीकारते जा रहे हैं।
सोशल नेटवर्किंग साइटों पर मिलने के बाद वह एक-दूसरे को पसंद करने लगते हैं और प्रेम संबंध को स्वीकार लेते हैं। मगर सुनने में यह जितना अच्छा लगता है उतना असल जिंदगी में होता नहीं है। ऑनलाइन डेटिंग करने में कोई हर्ज नहीं है लेकिन इस ऑनलाइन डेटिंग के कुछ नुकसान भी हैं। अगर आप चालाकी के साथ डेटिंग करेंगे तो आपको कभी कोई धोखा नहीं दे पाएगा। आइये जानते हैं ऑनलाइन डेटिंग करने के 8 दमदार टिप्स-

न बनाएं फेक प्रोफाइल
अपनी प्रोफाइल को ले कर हमेशा ईमानदार रहें और कुछ भी झूंठ न लिखें। अगर आप मोटे या बहुत ज्यादा पतले हैं तो, खुद की फोटो वैसे ही लगाएं, इसमें शर्माने की जरुरत नहीं है। कभी भी प्यार का रिश्ता झूठ की बुनियाद पर ना टिकाएं। लोग ईमानदारी की सराहना करते हैं, इसे कभी ना भूलें।

ना दें पूरी जानकारी
कई कम उम्र के लड़के और लड़कियों की आदत होती है कि वे कूल बनने के चक्कर में अपनी प्रोफाइल पर सारी जानकारी दे बैठते हैं। प्रोफाइल पर अपना फोन नंबर, घर का पता या फिर कोई भी प्राइवेट इंनफार्मेशन शेयर करने से बचें, क्योंकि इन जानकारियों का दुरूपयोग कर लोगों को परेशान करने के अनेक मामले देखने में आते हैं।

ऑनलाइन बातों को न लें इतना सीरियस
अगर आपने ऑनलाइन डेटिंग करने का फैसला लिया है तो यह जान लें कि इस रिश्ते को बिल्कुल भी गंभीरता से न लें क्योंकि यह आपकी असली दुनिया नहीं है। कुछ लोग खुद को जैसा प्रदर्शित करते हैं वे वास्तविक जीवन में वैसे नहीं होते।

पहली चैट करते समय ध्यान रखें
जब भी पहली चैट करें तो, स्मार्ट तरीके से बात शुरु करें। फालतू की गॉसिप करने से बचें। हर लड़का भला ही होगा इसका कोई पता नहीं है इसलिये अगर आप लड़की हैं तो बातों का सिलसिला एक सीमित दायरे में ही रखें। अगर उसकी कोई बात पसंद नहीं आती तो उसे वहीं पर टोंक दें और आगे के लिये हिदायत दे दें।

भावनाओं में न बहें
जब भी आप ऑनलाइन या ई-मेल से रोमांस करें इतना जरूर ध्यान में रखे कि पहली बार में ही अपने बारे में पूरी जानकारी न दें। भावनओं में बह कर अपने बारे में सब कुछ न बताएं। अगर ऑनलाइन डेटिंग करनी है तो सोच-समझ कर करें।

जब मिलना हो ऑनलाइन फ्रेंड से
अगर आप अपने ऑनलाइन फ्रेंड से मिलने का प्लान बना रही हैं तो उसे किसी एकांत स्थल पर या अपने घर आदि में कभी न मिलें। यदि मिलना हो तो हमेशा किसी सार्वजनिक स्थान का ही चयन करें। अच्छा होगा कि आप अपने किसी मित्र को भी साथ ले जाएं।

न अपडेट करें गलत फोटोग्राफ
ज्यादा लाइक और कम्मेंट के चक्कर में अक्सर लड़कियां अपने प्रोफाइल पर हॉट पिक लगा देती हैं, जिससे कई लोग इनका भी दुरुपयोग कर सकते हैं। अपने फोटोग्राफ को लेकर भी सतर्क रहें।

जब पाना हो ऑनलाइन डेटिंग से छुटकारा
अगर आप अपनी डेटिंग खतम करना चाहती/चाहते हैं तो उस अजनबी फ्रेंड को डिलीट कर के ब्लॉक कर दें। साथ ही अपना ई-मेल और पासवर्ड भी बदल लें, जिससे वह आपको कभी ढूंढ न पाए।



Click it and Unblock the Notifications
