Water During Meals: पानी हमारे शरीर के लिए उतना ही जरूरी है जितना भोजन। यह शरीर को हाइड्रेट रखने, शरीर का तापमान नियंत्रित करने और कई जरूरी शारीरिक प्रक्रियाओं को सही ढंग से चलाने में अहम भूमिका निभाता है। हालांकि, कई लोगों की आदत होती है कि वे खाना खाते समय पानी पीते रहते हैं। ऐसे में, अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या भोजन के दौरान पानी पीना सेहत के लिए सही है या नहीं? कुछ लोगों का मानना होता है कि इससे पाचन पर असर पड़ता है। वहीं, कुछ लोग मानते हैं कि खाते समय पानी पीने से कोई असर नहीं होता है। इस विषय को लेकर अलग-अलग राय सामने आती रहती हैं। आइए, जानते हैं कि क्या खाना खाते समय पानी पीने का शरीर पर क्या प्रभाव पड़ सकता है -
पाचन संबंधी समस्याएं
अगर किसी व्यक्ति को पहले से गैस, अपच या ब्लोटिंग की समस्या रहती है, तो खाना खाते समय जरूरत से ज्यादा पानी पीने पर यह परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए ऐसे लोगों को एक साथ अधिक मात्रा में पानी पीने से बचने की सलाह दी जाती है।
एसिडिटी की समस्या
जिन लोगों को पहले से एसिडिटी या सीने में जलन की समस्या रहती है, उनके लिए भोजन के दौरान बहुत ज्यादा पानी पीना असहजता बढ़ा सकता है। हालांकि यह समस्या हर व्यक्ति में नहीं होती और यह उसकी सेहत पर भी निर्भर करती है।
पेट में भारीपन
अगर भोजन के साथ बहुत ज्यादा पानी पी लिया जाए, तो कुछ लोगों को पेट भरा हुआ या भारी महसूस हो सकता है। इससे खाने के बाद असहजता भी हो सकती है।
पाचन की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है
एक साथ ज्यादा पानी पीने से कुछ लोगों को खाना ठीक से पचने में दिक्कत महसूस हो सकती है। हालांकि सामान्य मात्रा में पानी पीने से आमतौर पर कोई नुकसान नहीं माना जाता, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी पीने से बचना बेहतर होता है।
जरूरत से ज्यादा पानी पीने से बचें
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, खाना खाते समय थोड़ी मात्रा में पानी पीना सामान्य बात है। लेकिन बार-बार या बहुत ज्यादा पानी पीने की आदत से कुछ लोगों को असहजता महसूस हो सकती है। इसलिए पानी हमेशा अपनी प्यास और जरूरत के अनुसार ही पीना बेहतर माना जाता है।
More Articles
- शरीर में दिख रहे ये 5 लक्षण करते हैं खराब गट हेल्थ की ओर इशारा, नजरअंदाज करने की न करें भूल
- World Digestive Health Day: क्यों मनाया जाता है विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस? जानें इस दिन का महत्व और इतिहास
- सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, कब्ज से लेकर एनीमिया से मिलेगी राहत
- तपती गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडा रखेंगे ये 5 मसाले, लू और पेट की जलन से भी मिलेगी राहत
- गर्मियों में सेहत के लिए रामबाण है शहतूत, कब्ज से लेकर एनीमिया तक दिलाए राहत
- सुबह खाली पेट जौ का पानी पीने से दूर होंगी ये 5 समस्याएं, जानें इसे बनाने का तरीका