Happy Sawan 2026 Wishes: सावन का पावन महीना 30 जुलाई 2026 से प्रारंभ हो रहा है और इसका समापन 28 अगस्त को होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन महादेव का प्रिय महीना है। इसलिए सावन में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। सावन का महीना शुरू होते ही वातावरण शिवभक्ति में रंग जाता है। मंदिरों में घंटियों की गूंज सुनाई देने लगती है और भोलेनाथ के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठता है। इस दौरान श्रद्धालु सावन सोमवार का व्रत रखते हैं, शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं और भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना करते हैं। इस पवित्र महीने की शुरुआत होने पर शिव भक्त एक-दूसरे को सावन शुरु होने की बधाई देते देते हैं। ऐसे में, आप भी इस शुभ अवसर पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को ये खास शुभकामना संदेश भेजकर सावन के महीने की हार्दिक बधाई दें सकते हैं।
Happy Sawan 2026 Wishes And Quotes In Hindi
1. सावन की फुहार संग खुशियां आएं,
भोले बाबा सबके कष्ट मिटाएं।
हर सोमवार मंगलमय बन जाए,
जीवन में सुख-समृद्धि छा जाए।
सावन की शुभकामनाएं!
2. भोले का नाम जो मन में बसाए,
हर मुश्किल से वह पार उतर जाए।
सावन का हर दिन शुभ बन जाए,
घर-आंगन खुशियों से भर जाए।
सावन की शुभकामनाएं!
3. बेलपत्र, धतूरा और गंगाजल चढ़ाएं,
महादेव का आशीर्वाद सदा पाएं।
सावन का यह पावन त्योहार,
लाए जीवन में खुशियां अपार।
सावन की शुभकामनाएं!
4. हर हर महादेव की गूंज चारों ओर रहे,
भोलेनाथ का आशीर्वाद सदा आपके संग रहे।
जीवन में प्रेम, सुख और समृद्धि बनी रहे,
सावन की शुभकामनाएं!
5. भोले बाबा का हो आशीर्वाद,
हर दिन मिले नया विश्वास।
सावन की हर सुबह आपके लिए,
खुशियों का संदेश लेकर आए।
सावन की शुभकामनाएं!
6. शिव नाम का दीप जलाएं,
मन के सारे अंधेरे मिटाएं।
सावन का हर पल शुभ हो,
जीवन खुशियों से भरपूर हो।
सावन की शुभकामनाएं!
7. महादेव की महिमा है निराली,
भर दें जीवन में खुशहाली।
सावन का हर सोमवार,
लाए सुख-समृद्धि अपार।
सावन की शुभकामनाएं!
8. भोले की कृपा बरसे ऐसी,
हर इच्छा पूरी हो जैसी।
सावन की हर शुभ घड़ी,
लाए जीवन में नई खुशी।
सावन की शुभकामनाएं!
9. सावन आया हरियाली लाया,
शिव भक्ति का संदेश सुनाया।
भोलेनाथ की कृपा से,
हर सपना आपका सच हो जाए।
सावन की शुभकामनाएं!
10. भोले बाबा का रहे साथ,
आसान हो जीवन की हर राह।
सावन का यह शुभ महीना,
भर दे जीवन में नया उजियारा।
सावन की शुभकामनाएं!
Happy Sawan 2026 Wishes And Messages In Hindi
11. गूंजे हर ओर शिव का नाम,
सुख-शांति से भर जाए धाम।
सावन की शुभ बेला में,
पूरे हों आपके सारे काम।
सावन की शुभकामनाएं!
12. शिव की भक्ति सबसे न्यारी,
भर दे जीवन खुशियों की क्यारी।
सावन का यह शुभ अवसर,
लाए सौभाग्य हर घर।
सावन की शुभकामनाएं!
13. गंगाजल की पावन धारा,
भोले का मिलता रहे सहारा।
सावन का हर शुभ दिन,
भर दे खुशियों से जीवन।
सावन की शुभकामनाएं!
14. भोले का नाम जो गुनगुनाए,
मन का हर डर दूर हो जाए।
सावन का यह पावन पर्व,
आपके जीवन में आनंद भर दे।
सावन की शुभकामनाएं!
15. चांद सा उजला हो हर सवेरा,
खुशियों से भर जाए हर बसेरा।
सावन की शुभ फुहार,
लाए जीवन में खुशियां हजार।
सावन की शुभकामनाएं!
16. शिव का डमरू जब-जब बजे,
भाग्य के बंद दरवाजे खुलें।
सावन की हर शुभ घड़ी,
आपके जीवन में सुख भर दे।
सावन की शुभकामनाएं!
17. महादेव की कृपा बनी रहे,
हर खुशी आपके संग रहे।
सावन का हर सोमवार,
लाए जीवन में नया उजियारा।
सावन की शुभकामनाएं!
18. भोले की भक्ति का रंग चढ़े,
हर दुख-संकट दूर हटे।
सावन का यह पावन महीना,
खुशियों से भर दे आपका जीवन।
सावन की शुभकामनाएं!
19. सावन की पावन बयार चले,
हर घर में खुशियों के दीप जलें।
भोले बाबा का आशीर्वाद,
बना रहे हर पल आपके साथ।
सावन की शुभकामनाएं!
20. भोलेनाथ का मिले आशीष,
जीवन में बनी रहे हर खुशी विशेष।
सावन का हर दिन मंगलमय हो,
आपका हर सपना सफल हो।
सावन की शुभकामनाएं!
More SAWAN 2026 News
- Sawan Somwar 2026: कब है सावन का पहला सोमवार? नोट करें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
- कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा
- Sawan 2026: 4 या 5? इस बार सावन में पड़ेंगे कितने सोमवार, देखें व्रत की पूरी लिस्ट
- Sawan 2026 Date: कब से शुरू हो रहा सावन का पवित्र महीना? नोट कर लें पहले सोमवार की तिथि
- Sawan 2026: सावन में लगेंगे साल के आखिरी सूर्य और चंद्र ग्रहण, जानें तारीख, समय और भारत में दिखेगा या नहीं
- Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
- National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश
- Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश