Latest Updates
-
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय
Sawan 2026: 4 या 5? इस बार सावन में पड़ेंगे कितने सोमवार, देखें व्रत की पूरी लिस्ट
How Many Mondays in Sawan 2026: हर साल सावन के महीने में भगवान शिव के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं। इस दौरान श्रद्धालु शिव का जलाभिषेक करते हैं और सोमवार के दिन व्रत रखते हैं जिससे उनकी सारी मनोकामना पूरी होती है। हर साल भक्तों का सावन का महीना शुरू होने से पहले एक ही सवाल होता है कि इस बार 4-5 कितने सोमवार आने वाले हैं? अगर आपका भी यही सवाल है तो हम आपके इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए लेकर आए हैं ये आर्टिकल। चलिए चेक करते हैं सोमवारी व्रत की पूरी लिस्ट और कब से शुरू हो रहा सावन का महीना।

कब से शुरू हो रह सावन का पावन महीना?
साल 2026 में सावन का पावन महीना 30 जुलाई दिन गुरुवार से शुरू होने जा रहा है। सावन का महीना 28 अगस्त को खत्म होगा और इसी दिन रक्षाबंधन भी पड़ रहा है। इस पूरे महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती है और जलाभिषेक किया जाता है। सावन के महीने में भक्त कांवड़ भी लाते हैं और शिवरात्रि वाले दिन गंगाजल भगवान शिव को चढ़ाया जाता है।
इस बार कितने सोमवार पड़ने वाले हैं?
हर साल सावन के सोमवारी व्रत की संख्या घटती-बढ़ती रहती है। कभी 4 तो कभी 5 सोमवार पड़ते हैं। इस बार भी भक्त ये जानना चाहते हैं कि इस बार कितने सोमवारी व्रत पड़ने वाले हैं। बता दें कि पंचाग के अनुसार, इस बार उत्तर भारत में सावन के कुल 4 सोमवार पड़ने वाले हैं।

पहला सोमवार 3 अगस्त 2026
दूसरा सोमवार 10 अगस्त 2026
तीसरा सोमवार 17 अगस्त 2026
चौथा सोमवार 24 अगस्त 2026
सावन के सोमवार का महत्व भी जान लें
आपने ये तो जान लिया कि इस साल कितने सोमवार पड़ने वाले हैं अब ये भी जान लें कि इन सोमवार के व्रतों का क्या महत्व है? ऐसा माना जाता है कि सावन के सोमवारी व्रत रखने से भगवान शिव अपने भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस पूरे महीने में भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाता है। भोलेनाथ के भक्त मंदिरों में और अपने घरों पर रुद्राभिषेक भी करते हैं।
कब से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा?
इस बार कांवड़ यात्रा 30 जुलाई 2026 से शुरू होगी और 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि के दिन जलाभिषेक किया जाएगा। मंदिर में इस दिन लंबी-लंबी कतारें होती हैं और भक्त जल चढ़ाने के लिए लाइन लगाते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर किसी वजह से सावन के महीने में भगवान शिव को जल नहीं चढ़ा पाए हैं तो शिवरात्रि के दिन जलाभिषेक करने से सारे दुख दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।



Click it and Unblock the Notifications