Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

सेहत से भरे ओटमील को और स्‍वादिष्‍ट बनाने का तरीका

Posted by:
Published: Monday, June 18, 2012, 10:57 [IST]

मोटापा कम करने की होड़ में लगे लोग नाश्‍ते में आमतौर पर ओटमील ही खाना पसंद करते हैं। भले ही ओटमील पोषण से कितना ही भरा क्‍यों ना हो लेकिन इसका स्‍वाद केवल कुछ ही लोगो को पसंद आता है। इसमें पानी मिला कर खाइये या फिर दूध इसके स्‍वाद में कोई अंतर नहीं आता। आज हम आपको बताएंगे कि ओटमील स्‍वादिष्‍ट बनाने के लिये आपको इसे किस प्रकार से खाने लायक बनाना चाहिये, जिससे पेट भी भर जाए और इसका स्‍वाद भी बरकरार रहे।

easy ways eat oats

अपनाएं यह आसान तरीके-

1. सूखा खाएं - इस अनाज को खाने का सबसे अच्‍छा तरीका है कि इसको सूखा ही खा लिया जाए। कई लोगो को ओटमील दूध के साथ खाने में अच्‍छा नहीं लगता तो इसलिये इसे सूखा खाया जा सकता है। आप चाहें तो इसमें कुछ सूखे मेवे, जैसे काजू, बादाम और किशमिश डाल सकते हैं।

2. दूध/दही - ओटमील को गरम पानी में भिगोने से अच्‍छा होगा कि इसको नारियल के दूध में या फिर प्‍लेन दही में मिला कर खाएं। फ्लेवर दही का प्रयोग कीजिये। अगर आप डायटिंग कर रहें हैं तो गरम-गरम दूध में इसको मिला कर तुरंत ही खा लीजिरये जिससे यह आटे जैसा न बने। साथ ही अगर आप बहुत मीठा खाने के शौकीन हैं तो इसमें चॉकलेट सॉस भी डाल कर खा सकते हैं।

3. फ्रूट/सीरप मिलाएं - किसी भी डिश में अगर फल डाले जाएं तो वह पौष्‍टिक होने के साथ ही स्‍वादिष्‍ट भी हो जाता है। आप जिस फल को पसंद करते हैं, उसे इसमें डालें। स्‍ट्रॉबेरी, अंगूर, सेब, आम, कीवि, और तरबूज जैसे रसदार फल डाल कर खाएंगे तो यह आपको बहुत ही अच्‍छा लगेगा। अगर आपके पास फल नहीं है तो आप सीरप भी डाल सकते हैं।

4. ओट चाट - शाम को नाशते के रूप में ओट चाट भी बनाई जा सकती है। इसके लिये खीरा, प्‍याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और टमाटर को काट कर इसमें मिलाइये और ऊपर से नींबू का रस डाल दीजिये और फिर देखिये इसको खाने का मजा।

English summary
To make Oatmeal healthy and nutritious cereal a must have in your diet, here are few easy ways to include oats in your menu
Subscribe Newsletter