Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

आम खाने से दूर होता है मोटापा

Posted by:
Updated: Saturday, September 22, 2012, 10:40 [IST]

आम को फलों का राजा यू ही नहीं कहा जाता, यह रसीला फल आपके स्‍वास्‍थ्‍य और शरीर के लिये अति उत्‍तम है। आम, विटा‍मिन, मिनरल, फाइबर और कई ढेर सारे जरुरी तत्‍वों से भरा पड़ा है। कई लोंगो का यह मानना है कि आम खा कर वजन में बढौत्‍तरी होती है। लेकिन क्‍या आपको पता है कि अफरीकन मैंगो खाने से मोटापा कम होता है? जी हां, चौंकिये मत बल्कि पढि़ये कि अफरीकन मैंगो खाने से किस तरह से वेट लॉस होता है-

how mangoes aid weight loss

यह अफ़्रीकी मैंगो बुश या वाइल्‍ड मैंगो के नाम से भी जाना जाता है। कई पुराने सालों से ही इस आम का प्रयोग लोंगो द्रारा वजन कम करने के लिये किया जाता आ रहा था। कई आहारविशेष्‍ज्ञों ने भी अफरीकन मैंगो को वेट लॉस कम करने की दवा बताई है, क्‍योंकि इसका कोई साइड इफेक्‍ट नहीं होता और यह सेफ भी होती है।

इस आम के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ का राज इसकी गुठली में छुपा हुआ है। जिसमें घुलनशील रेशा और वसा मौजूद होता है, जो कि शरीर में एक्‍स्‍ट्रा पाउंड को कम करने में बहुत ही लाभकारी होता है। लेप्‍टिन एक तरह की खास सामग्री होती है जो कि भूख को कंट्रोल करने में सहायक होती है। इन आम को खाने से भूख नहीं लगती और कैलोरी भी बर्न हो जाती है। इसके साथ ही आम में लो कोलेस्‍ट्रॉल पाया जाता है। इस आम में पाया जाने वाला एडिपोनेक्‍टिन, कोलेस्‍ट्रॉल को कम करता है और इंसुलिन का प्रोडक्‍शन बढाता है, जिससे फैट खुद-ब-खुद एनर्जी में कनवर्ट हो जाता है।

बिना कोई ताम-झाम और झंझट के वेट कम करना है तो अफरीकन मैंगो का सेवन करना शुरु कर दें। इससे न केवल वेट कम होता है बल्कि बीमारी दूर होती है और रोग-प्रतिरोधक शक्‍ति भी बढ़ती है। मोटापा कम करने के लिये लोग बडी महनत करते हैं लेकिन फिर भी उनका वजन कम नहीं होता, इसलिये अगर आपको बिना ज्‍यादा महनत किये हुए अपना वजन कम करना है, तो इस आम को खाना शुरु कर दें।

Story first published:  Thursday, May 10, 2012, 17:01 [IST]
English summary
Many dieters think that mangoes lead to weight gain but did you know African mangoes are effective for weight loss?