Latest Updates
-
Independence Day 2026: भारत की आजादी के लिए 15 अगस्त की तारीख ही क्यों चुना गई? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान -
Hariyali Teej Vrat Katha: हरियाली तीज पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा शिव-पार्वती जी का आशीर्वाद -
Hariyali Teej 2026 Wishes: शिव-पार्वती का आशीर्वाद...इन संदेशों क साथ अपनों को दें हरियाली तीज की शुभकामनाएं -
Independence Day 2026 Shayari: तिरंगा हमारी शान...स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरी शायरियां -
Happy Independence Day 2026 Wishes: स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरे ये शुभकामना संदेश -
Nag Panchami 2026: 16 या 17 अगस्त, कब है नाग पंचमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Hariyali Teej Wishes For Wife: हरियाली तीज पर पत्नी ने रखा है व्रत, इन खास संदेशों से जताएं अपना प्यार -
Hariyali Teej Vrat Niyam 2026: हरियाली तीज पर सुहागिन महिलाएं न करें ये गलतियां, जानें व्रत के जरूरी नियम -
Independence Day 2026 Speech in Hindi: 15 अगस्त पर दें ये जोशीला भाषण, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठेगा हॉल -
Independence Day 2026: ChatGPT से बनाएं तिरंगे के साथ अपनी देशभक्ति वाली फोटो, बस ये Prompts करें कॉपी-पेस्ट
औषधि के समान है गाय का घी
आयुर्वेद में गाय के घी को अमृत समान बताया गया है। हमारे घरों में बहुत से ऐसे लोग हैं जो बडे़ ही वेट कान्शियस हो चुके हैं और ह घी को हाथ तक नहीं लगाते। पर अगर गाय के घी को नियमित रूप से अपने भोजन में शामिल किया जाए तो इससे वजन भी नियंत्रित रहता है और किसी भी प्रकार की बीमारी भी नहीं लगती। देशी घी का मतलब है गाय के दूध से बना शुद्ध घी, जो कि एक प्रकार की दवा भी माना जाता है।
गर्म पानी पीने के 9 बडे़ फायदे
जिस प्रकार गाय के दूध में खूब सारी ऊर्जा होती है उसी प्रकार से देशी घी खाने वाले भी ऊर्जावान होते हैं। जो जीव गाय का घी खाता है उसकी जिंदगी में एक अलग तरह की चमक-दमक दिखाई देती है। उसके चेहरे पर चमक होती है शरीर में जान होती है बुद्धि भी तेज होती है। गाय का घी बड़ा ही स्वादिष्ट और सुगन्धित होता है। आइये जानते हैं गाय के घी के कुछ स्वास्थ्य लाभ के बारे में ।

माइग्रेन दर्द दूर भगाए
गाय के घी को नाक में डालने नाक में सुबह शाम डालने से माइग्रेन दर्द ठीक होता है।

बच्चे के लिये गुणवान
बच्चे के जन्म के बाद वात बढ़ जाता है जो घी के सेवन से निकल जाता है। अगर ये नहीं निकला तो मोटापा बढ़ जाता है।

हार्ट के लिये फायदेमंद
हार्ट की नालियों में जब ब्लोकेज हो तो घी एक ल्यूब्रिकेंट का काम करता है।

कब्ज दूर करे
कब्ज को हटाने के लिए भी घी मददगार है।

पित्त की समस्या मिटाए
गर्मियों में जब पित्त बढ़ जाता है तो घी उसे शांत करता है।

गैस मिटाए
दाल में घी डाल कर खाने से गैस नहीं बनती।

मोटापा कम करे
देशी घी खाने से मोटापा कम होता है।

चेहरा बनाए चमकदार
इसमें ढेर सारा एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कि फ्री रेडिकल्स से लड़ता है और चेहरे की चमक बरकरार रखता है।

आंखों की ज्योति बढ़ाने हेतु
1 चम्मच शुद्ध घी, 1 चम्मच पिसी शकर, 1 चम्मच पिसी कालीमिर्च तीनों को मिलाकर सुबह खाली पेट और रात को सोते समय चाटकर गर्म दूध पीने से आँखों की ज्योति बढ़ती है।



Click it and Unblock the Notifications