Latest Updates
-
Quick Filling Dinner Anda Paratha Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा स्वादिष्ट अंडा पराठा -
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता
लजीज शाही मटन कोरमा
हमने आपको मटन से बनने वाली कई अनेको डिश बताई हैं। मटन की बात ही कुछ और होती है, इसलिये इसे खाने वालों की कोई कमी नहीं है। अगर आप भी मटन के शौकीन हैं, तो जल्दी से यह रेसीपी नोट कीजिये, जिसका नाम है शाही मटन कोरमा।

कितने लोंगो के लिये :4
पकाने में समय: 25-30 मिनट
सामग्री:
बोनलेस लैंब 600 ग्राम
प्याज 3
तेल 3 चम्मच
हरी इलायची 3
काली इलायची 1
लौंग 4-5
दालचीनी 1 इंच
काली मिर्च 7-8
अदरक पेस्ट 1 1/2 चम्मच
लहसुन पेस्ट 1 1/2चममच
धनिया पाउडर 1 चम्मच
लाल मिर्च 1 1/2 पाउडर चम्मच
नमक स्वादअनुसार
दही 1/2 कप
काजू पेस्ट 1/4 कप
गरम मसाला पाउडर 1 चम्मच
ताजी क्रीम 1/2 कप
विधि-
लैंब को एक इंच के टुकडे में काटे। प्याज को काटे और एक पैन में तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तब उसमें हरी इलायची, काली इलायची, लौंग, दालचीनी और काली मिर्च डाल कर अच्छी तरह से पकाएं। अब उसमें प्याज डाल कर भूरा होने तक पकाएं। फिर उसमें अदरक पेस्ट, लहसुन पेस्ट डाल कर एक मिनट मक चलाएं जिससे वह पैन में चिपके नहीं। उसके बाद उसमें मांस के टुकडे डालें और हाई आंच पर उसे 3-4 मिनट तक चलाती रहें। इसके बाद, धनिया मसाला लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल कर दो मिनट तक अच्छे से चलाएं। फिर पैन में दही और एक कप पानी डाले और अच्छे से उबालें। आंच कम करें और ढंक कर मांस के पीस को पकने दें। काजू का पेस्ट और गरम मसाला पाउडर डाल कर पांच मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं। फिर उसमें क्रीम डालें और अच्छे से मिश्रण में मिलाएं और 10 मिनट तक पकाने के बाद सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications