Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
Aaj Ka Rashifal 10th August: कैसा गुजरेगा 10 अगस्त शनिवार का दिन, मेष से मीन तक पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
दिन काफी शानदार रहेगा। आप सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। काम से जुड़ा प्रयास सफल होगा। बड़ा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। किसी खास व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
व्यापार: काम के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। लाभ कमाने का मौका मिलेगा।
नौकरी: अपने काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें। उच्च अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं।

परिवार: घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। अपनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा।
लव: रोमांटिक लाइफ आपकी अच्छी रहेगी। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा।
स्वास्थ्य: आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:25
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
यदि मन में किसी भी बात को लेकर दुविधा है तो अपनों से खुलकर अपने मन की बात साझा करें। हो सकता है आपको अपने सवालों के जवाब मिल जाएं। काम के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचें नहीं तो भारी नुकसान होने की संभावना है।
व्यापार: व्यावसायिक दिशा में किया गया प्रयास सफल हो सकता है। आपके संपर्क का दायरा बढ़ेगा।
नौकरी: काम के साथ अपने व्यवहार का भी ध्यान रखें। उच्च अधिकारियों के साथ टकराव होने की संभावना है।
परिवार: घर का वातावरण का प्रफुल्लित रहेगा। आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा।
लव: जीवनसाथी पर आपका विश्वास बढ़ेगा। आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: सेहत ठीक रहेगी लेकिन खुद पर काम का ज्यादा दबाव ना डालें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें जिनके अंदर जलन और गुस्से की भावना अधिक हो नहीं तो आज व्यर्थ की चीजों में आपका काफी समय बर्बाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई समस्या हो सकती है। अपनी क्षमता के अनुसार ही जिम्मेदारी स्वीकार करें।
व्यापार: जल्द मुनाफा कमाने के लिए गलत रास्ते ना अपनाएं। लाभ कमाने के छोटे अवसरों को अनदेखा करने से बचें
नौकरी: उच्च अधिकारियों के साथ सहकर्मियों का भी सहयोग मिलेगा। आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा।
परिवार: घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए विवाह का प्रस्ताव आने से माहौल काफी अच्छा रहेगा।
लव: शादीशुदा लोगों को अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
पुराने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अनुकूल है। आपको कड़ी मेहनत करनी की आवश्यकता है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। कठिन परिस्थिति में आपको अपनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से दूर होगी।
व्यापार: अनुभवी लोगों के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बन सकता है।
नौकरी: नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई बड़ा मान सम्मान मिलेगा।
परिवार: अपनों के साथ चल रहे हैं मतभेदों को दूर करने की कोशिश करें नहीं तो गलतफहमियां और बढ़ सकती है।
लव: आप जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। अपनी मनपसंद जगह पर आप घूमने की भी योजना बनेगी।
स्वास्थ्य: देर तक खाली पेट ना रहे हैं नहीं तो पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:27
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। दूसरों की मदद करने से पहले आप स्वयं की सहायता करेंगे तो बेहतर होगा नहीं तो आपका कोई कार्य आज अधूरा ही रह जाएगा। पैसों के मामले में आप लकी रहेंगे।
व्यापार: अटकी हुई डील पक्की हो सकती है। आप कोई पुराना कर्ज चुकाने में भी सफल रहेंगे।
नौकरी: अपना कोई भी काम दूसरों के भरोसे ना छोड़ें जिनसे आपको उम्मीद है उनकी ओर से केवल निराशा ही हाथ लगेगी।
परिवार: घर का माहौल अच्छा रहेगा। माता पिता के साथ आप ज्यादा समय बिताएंगे।
लव: सिंगल लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन आप ज्यादा जल्दबाजी ना करें।
स्वास्थ्य: आप अपनी दिनचर्या में कोई नया व्यायाम शामिल कर सकते हैं।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
अपने व्यक्तिगत मामलों को अनदेखा ना करें नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती है। बच्चों पर अधिक ध्यान दें। वे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। आप पर कोई इल्जाम लगा सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा।
व्यापार: लंबी यात्रा करने से बचें। इससे आपका पैसा और समय ही नष्ट होगा।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करें। अपने काम समय पर ही पूरे करने की कोशिश करें।
परिवार: पैसों को लेकर भाइयों के साथ कहासुनी हो सकती है। गुस्से और जल्दबाजी से काम ना लें।
लव: लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ आपको अपने पार्टनर को अधिक समय देने की जरूरत है।
स्वास्थ्य: खानपान में गड़बड़ी के कारण अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपका आत्मविश्वास आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। कुछ समय आत्मचिंतन में लगाएं। काम के प्रति आपकी मेहनत और लगन आपको बड़ी सफलता दिला सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी।
व्यापार: किसी महत्वपूर्ण कार्य में आ रही है बाधा दूर होगी और आप सकारात्मक महसूस करेंगे।
नौकरी: आपके काम समय पर पूरे होंगे। आपको कुछ नया सीखने का भी मौका मिलेगा।
परिवार: घर के बड़ों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। आप समझदारी से अपना पक्ष रखें।
लव: रोमांटिक लाइफ में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। आपके बीच का तालमेल बिगड़ सकता है।
स्वास्थ्य: लगातार बैठकर काम करने से बचें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:23
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
अपने बजट का ध्यान रखें नहीं तो मुश्किल हो सकती है। कुछ चुनौतियां रहेगी जिन्हें आप आसानी से सुलझा भी लेंगे। सेहत पर आपको ज्यादा ध्यान देना होगा नहीं तो कोई पुराना रोग दोबारा उभर सकता है।
व्यापार: पार्टनरशिप में व्यवसाय करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। यदि आप कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है।
नौकरी: सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की हो सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वालों पर वर्कलोड अधिक रहेगा।
परिवार: माता पिता की ओर से कोई फायदेमंद सलाह मिल सकती है। भाई बहनों के साथ भी अच्छा समय गुजरेगा।
लव: रोमांटिक लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला ले सकते हैं।
स्वास्थ्य: सेहत को लेकर की गई लापरवाही महंगी साबित होगी।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे और इसका असर आप से जुड़े लोगों पर भी दिखेगा। अपनी कार्यक्षमता और योग्यता पर भरोसा रखें। जल्द ही आपके लिए सफलता के द्वार खुलेंगे। किसी मित्र के साथ वाद विवाद की स्थिति बन रही है। आपको खुद पर काबू रखना होगा।
व्यापार: अच्छे फायदे के लिए अपने व्यावसायिक फैसले बहुत ही समझदारी से लें।
नौकरी: नई नौकरी के लिए यदि आप प्रयास कर रहे हैं तो आपको अच्छी खबर मिल सकती है।
परिवार: काम के साथ परिजनों के लिए भी समय निकालें नहीं तो रिश्तों में दूरियां आ सकती है।
लव: जीवनसाथी के बर्ताव में बदलाव देखने को मिलेगा। आपके प्रिय आपको नजरअंदाज करेंगे।
स्वास्थ्य: इस राशि के बुजुर्ग सदस्यों को अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:42
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और आशीर्वाद मिलेगा। काम से जुड़ी बड़ी समस्या का समाधान होगा। आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। आज अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। इस अनचाही यात्रा के कारण आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
व्यापार: व्यवसायिक योजनाओं में बदलाव करने के लिए समय अनुकूल है। आपको प्रचार प्रसार पर अधिक ध्यान देना चाहिए।
नौकरी: आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार आएगा। उच्च अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।
परिवार: कुछ घरेलू मुद्दों पर आपको तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है नहीं तो घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है।
लव: जीवनसाथी पर किसी भी बात का दबाव ना डालें। आपको उनकी भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।
स्वास्थ्य: आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आपका अनियंत्रित क्रोध आपकी तरक्की के रास्ते में बाधा बन सकता है। कोई बनता हुआ काम अचानक बिगड़ने की संभावना है। आमदनी से अधिक खर्च होने के कारण आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है।
व्यापार: नए ग्राहकों के साथ डील करने का मौका मिलेगा। धीमी गति से ही सही आपका व्यवसाय आगे बढ़ेगा।
नौकरी: सरकारी नौकरी के लिए तैयारी करने वाले लोगों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।
परिवार: घर के किसी सदस्य का गलत व्यवहार आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। खुद पर काबू रखें।
लव: जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग पाकर आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
स्वास्थ्य: वर्कलोड अधिक रहने के कारण आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलेगा। इसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से शाम 4 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
यदि आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो अपने निर्णय पर अटल रहें। दूसरों की बातों में ना आएं। काम को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा। इसके अलावा घरेलू जिम्मेदारियों को भी अनदेखा ना करें।
व्यापार: सरकारी क्षेत्र से जुड़ा व्यवसाय करने वाले लोगों को मनचाहा लाभ होगा।
नौकरी: नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपकी लापरवाही के कारण भारी नुकसान होने की संभावना है।
परिवार: घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। घर का माहौल आपको तनाव दे सकता है।
लव: प्रेमी जोड़ों को एक दूसरे पर अपना विश्वास और मजबूत करना होगा। छोटी छोटी बातों पर टकराव से बचें।
स्वास्थ्य: मौसम में बदलाव के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











