Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
Aaj Ka Rashifal 10th July: मिथुन वृश्चिक और कर्क राशि वालों का दिन रहेगा खुशनुमा, ये राशि वाले रहें आज बचकर
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
गलत संगत से बचें नहीं तो इसका बुरा असर आपके जीवन पर पड़ेगा। रोजाना योग और ध्यान करना आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। इससे आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होगा।
व्यापार: किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह मशवरा जरूर करें।

नौकरी: पेंडिंग कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें नहीं तो बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है।
परिवार: घर के किसी सदस्य की ओर से सरप्राइज मिलेगा। आप भावुक महसूस करेंगे।
लव: विपरीत परिस्थिति में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेमी/प्रेमिका के साथ आज की मुलाकात बहुत ही खास रहेगी।
स्वास्थ्य: सेहत कमजोर रहेगी। विशेष रूप से इस राशि की महिलाओं को सतर्क रहना होगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
निजी जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। आपसी मतभेद गहरे हो सकते हैं। ऐसे में आपको रिश्ते निभाने में परेशानी महसूस होगी। आज किसी कीमती वस्तु के गुम होने के कारण आप काफी चिंतित रहेंगे।
व्यापार: अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो अपने कर्मचारियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखें। आपका अहंकार नुकसान की वजह बन सकता है।
नौकरी: महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करें। अपना कोई भी काम अधूरा ना छोड़ें।
परिवार: पिता की बातों को नजरअंदाज करने से बचें। आपके अपने आपका भला ही चाहते हैं।
लव: जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। इससे आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य: हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
दिन खुशनुमा रहेगा। आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। अतीत में लिए हुए किसी फैसले का अच्छा नतीजा मिल सकता है। यदि किसी व्यक्ति से आपको कड़वा अनुभव प्राप्त हुआ है तो ऐसे लोगों को भूलकर आप आगे बढ़ने की कोशिश करें।
व्यापार: अटका हुआ व्यवसायिक मामला सुलझ सकता है और आपको अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी।
नौकरी: आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। आप मेहनत करें, जल्द ही बड़ी सफलता मिलेगी।
परिवार: घर का माहौल ठीक नहीं रहेगा। विवादित मुद्दों पर चर्चा करने से बचें।
लव: जीवनसाथी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। आप समझदारी से काम लें।
स्वास्थ्य: मौसम में बदलाव के कारण कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आपकी आशावादी सोच आपको बड़ी सफलता दिला सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यदि पैसों से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है तो आपकी समस्या का हल निकल सकता है।
व्यापार: किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले उचित जानकारी प्राप्त कर लें नहीं तो मुश्किल हो सकती है।
नौकरी: वर्कलोड अधिक रहेगा। आज आपको ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
परिवार: रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और आज अपनों के साथ आप यादगार समय बिताएंगे।
लव: प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप काफी भाग्यशाली महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य: एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 5:20 से 7 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

महत्वपूर्ण फैसले लेते समय मन शांत रखें और खुद ही सोच समझकर अपने निर्णय लें। काम से जुड़ी समस्या का समाधान होगा और आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे।
व्यापार: आर्थिक मामलों में सजग रहें। नई परियोजना पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है।
नौकरी: अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है।
परिवार: घर के कुछ सदस्यों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आपको गुस्से और जल्दबाजी से बचना होगा।
लव: वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आपसी लगाव और प्रेम बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: सेहत के मामले में किसी भी तरह का समझौता ना करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:19
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप इस मुश्किल को आसानी से पार कर पाएंगे। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।
व्यापार: पैसों की स्थिति में मजबूती आएगी। कोई नई डील पक्की हो सकती है।
नौकरी: आप आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा।
परिवार: माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ भी संबंध मजबूत होंगे।
लव: रोमांटिक लाइफ में कुछ तनाव रहेगा। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य: खुद पर भी ध्यान देना आपके लिए जरूरी है नहीं तो स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती हैं।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: प्रातः 5:30 बजे से 10:30 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आप कई सारी गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। हो सकता है आपको खुद के लिए भी समय ना मिले। यदि आप कोई कीमती वस्तु खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल है।
व्यापार: काम से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है, लेकिन उसका समाधान भी आपको मिल जाएगा।
नौकरी: काम के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
परिवार: घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आप मूवी, पिकनिक, शॉपिंग आदि के लिए भी जा सकते हैं।
लव: वैवाहिक जीवन का आप आप भरपूर आनंद उठाएंगे। जीवनसाथी की निर्णय क्षमता पर आपका विश्वास बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: दिन की शुरुआत में कोई समस्या हो सकती है, लेकिन दोपहर के बाद का समय आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:05 तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

काम से जुड़ा कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। अपनी ऊर्जा और कार्यक्षमता का सदुपयोग कर आप अच्छी सफलता हासिल करेंगे।
व्यापार: कोई बड़ा आर्डर समय पर पूरा होगा। मार्केट में आपकी स्थिति मजबूत होगी।
नौकरी: सरकारी नौकरी करने वाले लोगों की तरक्की हो सकती है। आमदनी में वृद्धि होने से आपकी प्रसन्नता दुगनी हो जाएगी।
परिवार: घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों को आप सही तरीके से निभाएंगे।
लव: पार्टनर का गुस्सेल स्वभाव आपको तकलीफ दे सकता है। आप खुद पर काबू रखें।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य से जुड़ी किसी समस्या से छुटकारा मिलेगा। आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:36
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
अपने जीवनशैली में बदलाव करें और बेवजह की बातों से दूर रहें। काम से संबंधित कोई अवसर मिल सकता है लेकिन आपको सही चुनाव करने की जरूरत है। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचें।
व्यापार: कोई भी नई व्यावसायिक गतिविधि शुरू करने के लिए दिन उचित नहीं है। नुकसान हो सकता है।
नौकरी: उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार आएगा।
परिवार: घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बना रहेगा। भाई या बहन से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी।
लव: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन बहुत ही खुशनुमा रहेगा। आप आज की मुलाकात कुछ ज्यादा ही रोमांटिक रहेगी।
स्वास्थ्य: हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को संभलकर रहना होगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11:20 तक
मकर दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
जो लक्ष्य आप हासिल करना चाहते हैं उसमें रुकावट आ सकती है, लेकिन आपको धैर्यवान रहना होगा। प्रेम संबंध मजबूत होगा। अपने रिश्ते के प्रति आप पूरी तरह से समर्पित रहेंगे।
व्यापार: जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। विशेष रूप से बड़ा निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है।
नौकरी: समय से पहले आपके कार्य पूरे होंगे। आज उच्च अधिकारी भी आपकी तारीफ करेंगे।
परिवार: घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा ना करें। आपका लापरवाह रवैया अपनों को दुखी कर सकता है।
लव: रिश्ते में उतार चढ़ाव आएगा। आप जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।
स्वास्थ्य: सुस्ती और कमजोरी महसूस हो सकती है। सही खान पान के साथ आपको व्यायाम की भी जरूरत है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
किसी से भी बातचीत करते समय गलत टिप्पणी करने से बचें नहीं तो बेकार का विवाद हो सकता है। काम के प्रति आपकी एकाग्रता और लगन आपके लिए तरक्की का रास्ता खोल सकती है।
व्यापार: अधूरे कार्यों पर अधिक ध्यान दें नहीं तो मुश्किल हो सकती है।
नौकरी: दफ्तर में मान सम्मान बढ़ेगा। यदि आप बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो यह समय उचित है।
परिवार: घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, नहीं तो घर का माहौल बिगड़ सकता है।
लव: जीवनसाथी आपको नजरअंदाज कर सकते हैं। आपको उनके मन की बात जानने का प्रयास करना होगा।
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। आप अपच, गैस, एसिडिटी आदि से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:22
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आपकी छवि खराब ना हो, इस बात का आज आपको विषय ध्यान रखना होगा। संतुलित व्यवहार करें और वाणी में मधुरता लाएं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आमदनी में वृद्धि होगी।
व्यापार: बिजनेस से जुड़ी यात्रा करनी पड़ेगी जो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगी।
नौकरी: अगर आप नौकरी के साथ खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी।
परिवार:रिश्तों में प्रेम और अपनापन बना रहेगा। घर के बड़े आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे।
लव: रोमांस का भरपूर मौका मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी। आपको अपने अंदर नई ऊर्जा महसूस होगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











