10th October Rashifal: सिंह, वृश्चिक, और मकर राशि वालों के लिए बन रहे हैं लाभ के योग, कैसा रहेगा आपका दिन?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। काम से जुड़े प्रयास में सफलता मिल सकती है। रिश्ते में चल रही गलतफहमियां दूर होगी और अपनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने की गलती ना करें।
व्यापार: आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आप कोई पुराना कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे।
नौकरी: काम पर अधिक फोकस करने की जरूरत है। गलतियां करने से बचें।

10th October Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Mesh Mithun Kark Singh Tula Vrischik Dhanu Makar Kumbh Meen And More

परिवार: रिश्तों में तालमेल बिगड़ सकता है। आपको बहुत ही सूझबूझ से काम लेना होगा।
लव: जीवनसाथी के साथ आपको सैर सपाटे पर जाने का मौका मिल सकता है।
स्वास्थ्य: सेहत कमजोर रहेगी।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 1:30 से शाम 5 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

वैवाहिक जीवन की खुशियों को बनाए रखने के लिए एक दूसरे को अधिक समय देने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपकी मेहनत का उचित परिणाम आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति में मजबूती आएगी।
व्यापार: नई व्यावसायिक योजना पर काम शुरू करने से बचें। पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वाले लोगों को संभलकर कर लेना होगा।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आप समझदारी से अपना पक्ष रखें।
परिवार: माता-पिता का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। भाई बहनों के साथ भी रिश्ता मजबूत होगा।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा।
स्वास्थ्य: व्यर्थ की चिताओं से दूर रहें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

प्रेमी जोड़ों के लिए दिन विवादास्पद रहेगा। आपके बीच गलतफहमियां बढ़ सकती है। मर्यादित रहें और कोई भी गलत निर्णय लेने से बचें। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। अपने खर्चों और आमदनी के बीच संतुलन बनाकर चलें। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
व्यापार: नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। हालांकि असमंजस की स्थिति में आप अनुभवी लोगों से सलाह मशवरा जरूर करें।
नौकरी: करियर में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना है।
परिवार: घर के कुछ सदस्यों का व्यवहार आपके दिल को ठेस पहुंचा सकता है खुद पर काबू रखें।
लव: वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ता नजर आ रहा है आपके बीच विश्वास की कमी रहेगी।
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:23
शुभ समय: प्रातः 5:35 से 8:45 तक

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

काम को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। उचित समय आने पर आपको अपनी मेहनत का परिणाम जरूर मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। आपको अपने प्रिय पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। दिन के दूसरे हिस्से में पुराने दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।
व्यापार: कड़ी एक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपका कोई काम बीच में अटकने की संभावना है।
नौकरी: आपकी धीमी गति उच्च अधिकारियों का मूड खराब कर सकती है।
परिवार: घर में चल रहा कोई विवाद सुलझ सकता है। आज माहौल में कुछ सुधार देखने को मिलेगा।
लव: अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। हालांकि ऐसे मामलों में आपको जल्दबाजी से बचना चाहिए।
स्वास्थ्य: आंखों में दर्द, जलन आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:46
शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 8:15 तक

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

पेशेवर जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। शाम का समय आपके लिए बहुत ही मजेदार रहेगा। दोस्तों और परिजनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे।
व्यापार: बड़ा आर्थिक लेनदेन करने का मौका मिल सकता है।
नौकरी: तरक्की में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
परिवार: घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। बड़े बुजुर्ग आपसे बेहद पसंद रहेंगे।
लव: जीवनसाथी का प्यार भरा अंदाज आपको खुश कर देगा। आपके प्रिय काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे।
स्वास्थ्य: सिर में भारीपन महसूस हो सकता है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 9:55 तक

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

भावनात्मक रूप से आप कमजोर महसूस करेंगे। महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए दिन उचित नहीं है। काम में आपका मन कुछ कम लगेगा। आपको इस तरह की लापरवाही करने से बचने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।
व्यापार: दूसरों के बहकावे में ना आएं अन्यथा आप अपना नुकसान करा बैठेंगे।
नौकरी: उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखें। काम के साथ अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें।
परिवार: घर के किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपको धैर्यवान रहना होगा।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के बीच मनमुटाव हो सकता है। आप शांति से बैठकर अपने बीच की गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य: मौसम में बदलाव के कारण बुखार, जुकाम आदि जिससे समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। काम को लेकर तनाव बढ़ सकता है। बच्चों पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। वे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं।
व्यापार: पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वाले लोगों को पैसों के मामले में पारदर्शिता रखने की जरूरत है।
नौकरी: अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण भारी नुकसान हो सकता है।
परिवार: पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आपको अपनों के लिए भी पर्याप्त समय निकालने की आवश्यकता है।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ चल रही अनबन खत्म होगी। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य: गैस, अपाच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:31
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरी हो या व्यापार आपके कार्यों में गति आएगी। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आपके बीच का तालमेल और भी बेहतर होगा।
व्यापार: अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति होगी और आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।
नौकरी: आपका कोई कठिन कार्य बड़ी सरलता से पूरा होगा। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा।
परिवार: माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। किसी समस्या को दूर करने में उनकी मदद मिल सकती है।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ कोई भी वादा आप बिना सोचे समझे ना करें।
स्वास्थ्य: स्किन से जुड़ी कोई एलर्जी हो सकती है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

सारी चिताओं को भूलकर आपको खुद पर ध्यान देंगे। आप मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। किसी प्रियजन से मुलाकात संभव है। आपको कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि खुले दिल से खर्च न करें।
व्यापार: कुछ प्रभावशाली लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके काम को एक नई दिशा मिलेगी।
नौकरी: आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। आपके विचार उच्च अधिकारियों को काफी प्रभावित करेंगे।
परिवार: घर में यदि कोई बड़ा योग्य सदस्य है तो उनके लिए विवाह का छात्र प्रस्ताव आ सकता है।
लव: जीवनसाथी आपके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:19
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। सेहत में सुधार आने की संभावना है। हालांकि आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है।
व्यापार: पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपके कुछ नए संपर्क भी बनेंगे।
नौकरी: दफ्तर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। आपको काम करने में अलग ही आनंद महसूस होगा।
परिवार: घर में पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन हो सकता है।
लव: जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है।
स्वास्थ्य: आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:35
शुभ समय: प्रकाश 6:15 से 9:20 तक

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करें। इसका असर आपके जीवन पर भी पड़ेगा। कुछ लोग आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें। यदि सेहत से जुड़ी छोटी सी भी समस्या हो रही है तो उसे नजरअंदाज ना करें।
व्यापार: लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अनुकूल है।
नौकरी: अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है।
परिवार: घर की साज सजावट में बदलाव करने की योजना बन सकती है। अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा।
लव: जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। आपको उनकी ओर से कोई तोहफा भी मिल सकता है।
स्वास्थ्य: सेहत पर आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

काम को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे और आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय नहीं मिलेगा। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। बजट असंतुलित हो सकता है। संतान पक्ष से कष्ट संभव है। उनकी शिक्षा या सेहत को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है।
व्यापार: आपके लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा। अतीत में क्या हुआ परिश्रम सफल होगा।
नौकरी: उच्च अधिकारी आपकी काफी तारीफ कर सकते हैं, लेकिन आपको अहंकार से बचने की जरूरत है।
परिवार: घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। अपनों के साथ दिन बहुत यादगार गुजरेगा।
लव: यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो गया है तो सारे गिले शिकवे भूलकर एक नई शुरुआत करने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य: चिंता और थकान के कारण अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:7
शुभ समय: 1 बजे से शाम 4 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Thursday, October 10, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion