Aaj Ka Rashifal 10th September: इन 4 राशियों के जीवन में आएगा आज बड़ा तूफान, सेहत को लेकर ना करें लापरवाही

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

अचानक ही कोई समस्या हो सकती है, लेकिन इस तरह की स्थिति में आपको घबराने की जगह अपनी परेशानी का हल ढूंढने का प्रयास करना होगा। घरेलू खर्चों में वृद्धि हो सकती है। हालांकि आय के नए स्रोत बनने का भी संकेत मिल रहा है। स्वास्थ्य को अनदेखा करना भारी पड़ सकता है।
व्यापार: व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। टैक्स से जुड़े मामलों में आपको लापरवाही से बचना होगा।

10th September Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Mesh Kark Singh Kanya Tula Meen And More

नौकरी: महत्वपूर्ण कार्यों को करते समय जल्दबाजी ना करें नहीं तो आज आपसे बड़ी लापरवाही हो सकती है।
परिवार: घर के सदस्यों का सहयोगात्मक व्यवहार घर की व्यवस्था को उचित बनाए रखेगा। माता-पिता का समर्थन आपको मिलेगा।
लव: आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। विवादित मुद्दों पर चर्चा करने से बचें।
स्वास्थ्य: लापरवाही के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

पारिवारिक समस्याओं को खुद ही सुलझाने की कोशिश करें। बाहरी लोगों को ज्यादा दखलअंदाजी करने ना दें। बच्चों के भविष्य से जुड़ी कोई योजना सफल होती नजर आएगी। ऐसे में आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। काम का बढ़ता हुआ प्रेशर आपको चिड़चिड़ा बना सकता है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है।
व्यापार: किसी महत्वपूर्ण फाइल के गुम होने के कारण आपके कार्य में बाधा आएगी। आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।
नौकरी: सरकारी नौकरी करने वाले लोगों पर आज कार्यभार अधिक रहेगा।
परिवार: घर के माहौल में सुधार लाने के लिए आपको रिश्तों में चल रही गलतफहमी को दूर करने का प्रयास करना होगा।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आप एक दूसरे के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे।
स्वास्थ्य: रोजाना मेडिटेशन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:9
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3:30 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

ग्रहों की स्थिति शुभ है। निजी और पेशेवर जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। पैसों से जुड़ा प्रयास सफल होगा। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं। आपकी यह यात्रा बहुत ही मजेदार रहने वाली है। विपरीत परिस्थितियों में आप बहुत ही समझदारी से काम लेंगे और उसका अच्छा नतीजा भी आपको मिलेगा।
व्यापार: पुराने व्यावसायिक संबंध और मजबूत होंगे। लाभ कमाने का मौका मिलेगा।
नौकरी: किसी कठिन कार्य को आप बड़ी सरलता से पूरा कर पाएंगे। उच्च अधिकारियों की तारीफ मिलेगी।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
लव: जीवनसाथी के लिए आप कोई कीमती तोहफा खरीद सकते हैं। प्रेमी/प्रेमिका को महसूस कराएं कि वह आपके लिए कितनी खास हैं।
स्वास्थ्य: स्किन से जुड़ी कोई एलर्जी हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाने की कोशिश करें। जल्द ही आपकी सारी समस्याएं खत्म होगी। किसी सकारात्मक प्रवृत्ति के व्यक्ति के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा। ऐसे में इसका अच्छा प्रभाव आपके जीवन पर भी पड़ सकता है।
व्यापार: कोई लक्ष्य या उपलब्धि मिल सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
नौकरी: काम को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करें नहीं तो आपकी तरक्की पर बुरा असर पड़ेगा।
परिवार: घर का वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। परिजनों की बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ टकराव हो सकता है। भावनात्मक रूप से आप कमजोर महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य: अगर आपको हाई बीपी की समस्या रहती है तो क्रोध और तनाव से दूर रहें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 6:45 रात्रि 8:25 तक

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

इस राशि के विवाह योग्य जातकों के लिए कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। आपको मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति होगी। व्यर्थ की मौज मस्ती और बाहरी गतिविधियों में अपना समय बर्बाद करने की जगह महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करें। लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है। आर्थिक नुकसान हो सकता है।
व्यापार: यदि विस्तार संबंधी योजना बन रही है तो अपनी योजना पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है।
नौकरी: दफ्तर में आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। आपको बहुत ही सूझबूझ से काम लेना होगा।
परिवार: घर का माहौल बहुत ही सुखद रहेगा। घर के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
लव: अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।
स्वास्थ्य: खान पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:20
शुभ समय: प्रातः 6:30 बजे से 11 बजे तक

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में समय बिताने का मौका मिलेगा। आप कुछ प्रतिष्ठित लोगों से भी जुड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी चुनौती से आपका सामना होगा। आपको जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाने से बचने की आवश्यकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपकी पीठ के पीछे नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
व्यापार: काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम भी मिलेगा।
नौकरी: दफ्तर में अपनी जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। उच्च अधिकारियों का भी सपोर्ट मिलेगा।
परिवार: घर के सदस्यों के बीच उचित तालमेल बना रहेगा। माता की ओर से लाभ संभव है।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आपके वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत हो सकती है।
स्वास्थ्य: नियमित रूप से योग और ध्यान करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 6:50 से रात्रि 8:55 तक

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

घर के किसी गंभीर मसले को सुलझाने में आप बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। अपनी मेहनत और योग्यता के बल पर आप बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए आपको व्यर्थ की चिंता से दूर रहना होगा।
व्यापार: मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर आपको अधिक ध्यान देना होगा। पेपर वर्क करते समय जल्दबाजी ना करें।
नौकरी: प्रमोशन का सपना पूरा होगा। उच्च पद की प्राप्ति के साथ आमदनी में वृद्धि हो सकती है।
परिवार: घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेवजह की बातों को दिल पर लगाने से बचें।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में उचित तालमेल बना रहेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बेहद रोमांटिक रहने वाला है।
स्वास्थ्य: देर तक खाली पेट रहने से बचें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 9:55 तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

दफ्तर में किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। आपके अंदर उत्साह के साथ एक अनजाना डर भी रहेगा। आप आत्मविश्वास के साथ अपना काम करने की कोशिश करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। जल्दबाजी में लिए हुए किसी निर्णय का गलत नतीजा भुगतना पड़ेगा।
व्यापार: कोई भी नई डील पक्की करते समय आपको सूझबूझ से काम लेना होगा। जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है।
नौकरी: दफ्तर में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती है। आपको ओवरटाइम भी करना पड़ेगा।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों का सानिध्य मिलेगा। आपकी किसी समस्या का समाधान हो सकता है।
लव: अगर आप सिंगल हैं तो आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। जल्द ही आपके प्रेम जीवन की शुरुआत होगी।
स्वास्थ्य: डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

अनजान लोगों के साथ खुद से जुड़ी बातें ज्यादा शेयर ना करें नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। रोजाना की जिंदगी से हटकर अपने जीवन में कुछ नयापन लाने की कोशिश करें। इससे आप बेहतर महसूस करेंगे। काम को लेकर जरूर से ज्यादा चिंता करने से बचें।
व्यापार: अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले खुद ही लें। विशेष रूप से निवेश आदि करने में जल्दबाजी करने से बचें।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का बर्ताव आपको परेशान कर सकता है। आपको कोई कठिन कार्य भी मिलने की संभावना है।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। अपनी समस्याओं को अपनों से साझा करें।
लव: जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। हालांकि आप जल्द ही अपने प्रिय को मनाने में कामयाब रहेंगे।
स्वास्थ्य: अपनी व्यस्त दिनचर्या में से खुद के लिए भी पर्याप्त समय निकालें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:41
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

किसी करीबी मित्र से मुलाकात हो सकती है। ऐसे में आप का तनाव काफी हद तक कम होगा। कार्यक्षेत्र में यदि उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको धैर्यवान रहना होगा। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। उचित समय आने पर आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम आपको जरूर मिलेगा।
व्यापार: कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी मामले में अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपका रुका हुआ काम पूरा होगा।
नौकरी: नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।
परिवार: घर के सदस्यों के लिए आप शॉपिंग आदि कर सकते हैं। बच्चों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
लव: प्रेम जीवन में खूबसूरत मोड़ आएगा। आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी मिलेगी।
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:36
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 10 बजे तक

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

विपरीत परिस्थितियों में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा। वाद विवाद से दूर रहें और अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लें। बड़ा आर्थिक लेनदेन करने के लिए समय उचित नहीं है। लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। दूसरों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें।
व्यापार: यदि लाभ कमाने का मौका मिलता है तो जल्दबाजी में उसे स्वीकार करने से बचें।
नौकरी: दफ्तर में पर बहुत ही संतुलित व्यवहार करना होगा। यदि उच्च अधिकारियों की किसी बात से आप सहमत नहीं है तो शांति से अपना पक्ष रखें।
परिवार: पैसों को लेकर पिता के साथ आपकी अनबन हो सकती है। अपने बड़ों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें।
लव: वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को और बेहतर बनाने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य: ज्यादा मसालेदार भोजन से परहेज करें। खासतौर पर यदि आपको पेट से जुड़ी समस्या है तो खानपान का ध्यान रखें।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:16
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में आपको संभलकर रहना होगा। यदि किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो अच्छी तरह सोच लेने में ही आपकी भलाई है। अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलें। काम के साथ आपको अपनों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
व्यापार: निवेश करने के लिए यह समय उचित नहीं है। आपको अपने वर्तमान व्यवसाय पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
नौकरी: आपके द्वारा किए गए कार्यों से उच्च अधिकारी असंतुष्ट रहेंगे। आपको अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की आवश्यकता है।
परिवार: आपके लापरवाह रवैये के कारण घर के लसदस्य आपसे नाखुश रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियां को अनदेखा ना करें।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग तोलमोल कर करें। अनजाने में आप अपने साथी के दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं।
स्वास्थ्य: सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:28
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Tuesday, September 10, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion