Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
Aaj Ka Rashifal 11th August : मेष, वृषभ और मकर समेत इन राशि वालों का सुख शांति में गुजरेगा दिन
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन बेहद सुखद रहेगा। आपको स्वयं के अंदर नई ऊर्जा महसूस होगी। काम में व्यस्त रहने के कारण आपको परिवार के लिए समय नहीं मिल पाएगा। व्यक्तिगत जिम्मेदारियों को अनदेखा ना करें।
व्यापार: निवेश करने के लिए समय अच्छा है। लाभ के योग बन रहे हैं।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा और आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा।
परिवार: घर में चल रही है समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत है। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले अपनों से सलाह मशवरा जरूर करें।
लव: पति/पत्नी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा और आप खुलकर एक दूसरे अपने मन की बात साझा करेंगे।
स्वास्थ्य: सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
काम से जुड़ी चिंता दूर होगी और आपकी दोबारा वापसी होगी। घर के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। पैसों के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा।
व्यापार: रुकी हुई व्यावसायिक योजना पर दोबारा काम शुरू करने के लिए दिन उचित है।
नौकरी: समय पर अपने काम पूरे करें और सहकर्मियों के साथ ज्यादा गप्पेबाजी करने से बचें।
परिवार: घर का माहौल उत्सव जैसा रहेगा। अपनों के साथ आप ढेर सारी मौज मस्ती करेंगे।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन बेहद खास रहेगा।
स्वास्थ्य: आप काफी प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। मनचाहा परिणाम मिलेगा। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी।
व्यापार: अचानक बड़ा फायदा होने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आप कुछ नया करने पर भी विचार कर सकते हैं।
नौकरी: मेहनत और आत्मविश्वास ही किए हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी एक अलग जगह बनाने में आप सफल रहेंगे।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। खासतौर पर माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।
लव: जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाकई बेहद खास गुजरेगी। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार आएगा। आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 5:45 से 7:05 तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला हल होगा। आपको बड़ी राहत मिलेगी। कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कार्य हैं जिन्हें आपको आज ही पूरे करने का प्रयास करना चाहिए। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी।
व्यापार: व्यापारियों के लिए लाभ के योग बन रहे हैं। रुका हुआ आर्थिक लेनदेन पूरा हो सकता है।
नौकरी: दफ्तर में आपके काम की खूब प्रशंसा होगी। सहकर्मी भी आपसे काफी प्रभावित नजर आएंगे।
परिवार: घर के किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। अपना पक्ष बहुत ही शांति और समझदारी से रखें।
लव: जीवनसाथी आपको खास होने का एहसास कराएंगे। एक दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: यदि लंबे समय से अनिद्रा की शिकायत बनी हुई है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अति उत्तम है। पैसों की दिशा में किया हुआ प्रयास सफल होगा और धन लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी।
व्यापार: कागजी काम करते समय कोई जल्दबाजी ना करें नहीं तो नुकसान हो सकता है।
नौकरी: तरक्की के मार्ग में हरी बाधा दूर होगी। आप अपना परिश्रम जारी रखें।
परिवार: घर की किसी समस्या पर बड़े बुजुर्गों के साथ चर्चा हो सकती है। आप स्पष्टता के साथ अपने विचार व्यक्त करेंगे।
लव: जीवनसाथी के व्यवहार में बदलाव आएगा। आपके बीच की दूरियां कम हो सकती है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
कोई पुरानी बात आपको दुखी कर सकती है। व्यर्थ की बातों को सोचकर अपना कीमती समय नष्ट ना करें। अपने आज और आने वाले कल पर फोकस करें। कार्यक्षेत्र में तरक्की के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।
व्यापार: व्यापारी वर्ग को जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है।
परिवार: घर के सदस्यों को पर्याप्त समय दें और अपनी जिम्मेदारियों को अनदेखा करने से बचें।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार लाने का प्रयास सफल होगा। आपके बीच की दूरियां कम हो सकती है।
स्वास्थ्य: सेहत में अचानक गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। आप दान पुण्य भी करेंगे। काम का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलेगा। आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है।
व्यापार: कोई बनता हुआ कार्य अटकने से नुकसान होने का संकेत मिल रहा है। साझेदारी में व्यापार करने वाले लोगों को वाद विवाद से दूर रहना होगा।
नौकरी: छोटे से छोटा काम भी ध्यानपूर्वक करें। आपकी एक गलती आप पर भारी पड़ सकती है।
परिवार: घर में चल रही समस्याएं दूर होगी। आज अपनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
लव: जीवनसाथी पर अधिक ध्यान दें। अगर आप विवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
स्वास्थ्य: जंक फूड से परहेज करें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 8:50 तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
दूसरों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। आपको अपनी समस्याओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बड़े बुजुर्गों की बात टालने से बचें नहीं तो नुकसान आपका ही होगा। काम से जुड़ा प्रयास सफल होने से आपको काफी निराश हो सकती है।
व्यापार: व्यापारी वर्ग अपने कंपीटीटर्स को कड़ी टक्कर देंगे।
नौकरी: दफ्तर में कंपटीशन बढ़ सकता है। ऐसे में आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।
परिवार: घर के छोटे सदस्यों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। गुस्से और जल्दबाजी से बचें।
लव: लव लाइफ में तनाव रहेगा। आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा।
स्वास्थ्य: आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
यदि कोर्ट का चेरी से जुड़ा कोई मामला है तो वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए दिन उचित है। जल्दबाजी और गलत मार्गदर्शन में आपका भारी नुकसान हो सकता है। ऐसे में आपको संभलकर रहना होगा। काम से जुड़ी समस्या हल होगी।
व्यापार: अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा शुभ रहेगी।
नौकरी: यदि काम का बोझ अधिक है तो आप शांत दिमाग से अपना काम पूरा करने की कोशिश करें। जल्दबाजी से बचें।
परिवार: बच्चों का जिद्दी स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। जरूरत से ज्यादा सख्त होने से बचें।
लव: जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है।
स्वास्थ्य: देर तक भूखा ना रहें और ज्यादा चाय कॉफी के सेवन से बचें।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 8:10 तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
हर किसी के सामने अपनी परेशानी बताने से बचें। विशेष रूप से उन लोगों से दूरी बनाकर रखें जिन पर आप विश्वास कम करते हों। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा।
व्यापार: नई योजनाएं बन सकती है और उन पर जल्द ही काम भी शुरू होगा।
नौकरी: सुस्ती और आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करें।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। आपका गुस्सेल स्वभाव परिवार की शांति भंग कर सकता है।
लव: प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है। अगर आप पहले से ही रिश्ते में हैं तो अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें।
स्वास्थ्य:सिर दर्द रहेगा और थकान महसूस होगी।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:19
शुभ समय: प्रातः 6:50 से 9:20 तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
पुरानी नकारात्मक बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करें। यह समय बहुत ही कीमती है, इसीलिए इसे व्यर्थ न करें। अनावश्यक खर्च करने से बचें। बचत पर अधिक ध्यान दें।
व्यापार: व्यापारियों के लिए समय प्रतिकूल है। कोई भी नया कार्य शुरू ना करें।
नौकरी: आप पूरी सकारात्मकता और ऊर्जा के साथ अपना काम करेंगे। कठिन कार्यों को भी आप सरलता से पूरा कर पाएंगे।
परिवार: पारिवारिक मुद्दों को बाहरी लोगों के साथ शेयर ना करें नहीं तो आपकी परेशानी और बढ़ सकती है।
लव: वैवाहिक जीवन में प्यार और रोमांस बना रहेगा। प्रेमी जोड़ों को अपने रिश्ते पर अधिक ध्यान देना होगा।
स्वास्थ्य: सेहत आपकी ठीक रहेगी। व्यर्थ की चिंता से बचें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आर्थिक प्रयास सफल होने से आपके पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। विदेश से जुड़ा काम करने वाले लोगों को जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की आवश्यकता है। सेहत कमजोर रहेगी। ऐसे में दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है।
व्यापार: महत्वपूर्ण कागजी कार्यों में बाधा आ सकती है। आपको धैर्यवान रहने की जरूरत है।
नौकरी: ऑफिस में ज्यादा इधर उधर की बातों पर ध्यान ना दें। आप किसी राजनीति का शिकार हो सकते हैं।
परिवार: रिश्तों में उचित सामंजस्य बना रहेगा। अपनों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा।
लव: अपने प्रेमी/प्रेमिका की भावनाओं को अनदेखा ना करें। अपने रिश्ते को मजबूत बनाने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य: पेट में गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:18
शुभ समय:शाम 4:20 से 7 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











