Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
Aaj Ka Rashifal 11th July: कैसा रहेगा 11 जुलाई, गुरुवार का दिन? मेष से लेकर मीन तक पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपकी कुशलता और समझदारी का अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। विरोधी परास्त होंगे और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। काम से जुड़ा कोई प्रयास सफल होने की संभावना है।
व्यापार: पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए दिन कुछ धीमा रहेगा। बड़ा मुनाफा कमाने के लिए गैर कानूनी काम करने से बचें।

नौकरी: उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर आप काम कर सकते हैं।
परिवार: घर के छोटे सदस्यों के साथ ज्यादा सख्ती से ना पेश आएं नहीं तो बात बनने की जगह और बिगड़ सकती है।
लव: वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। जीवनसाथी आपको कोई बढ़िया सरप्राइज भी देंगे।
स्वास्थ्य: डायबिटीज के मरीजों को अपने खान पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। सुबह खुली हवा में सैर करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

ज्यादा उम्मीदें रखना आपका तनाव दे सकता है। विपरीत परिस्थितियों में आपको धैर्यवान रहने की जरूरत है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग आपको मिलेगा।
व्यापार: अटका हुआ मुनाफा प्राप्त होने से आर्थिक समस्या का समाधान होगा। पैसों के मामले में समझदारी से निर्णय लें।
नौकरी: दिन काफी व्यस्त रहेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
परिवार: यदि बच्चों से आपने कोई वादा किया है तो उसे जरूर पूरा करने की कोशिश करें। माता पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
लव: पार्टनर की कोई बात यदि आपको नापसंद है तो आप खुले दिल से अपना पक्ष रखें।
स्वास्थ्य: भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण काफी थकान महसूस होगी।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके अच्छे व्यवहार और गुणों की खूब प्रशंसा होगी। लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप पूजा पाठ में भी हिस्सा लेंगे जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।
व्यापार: कोई नया व्यावसायिक संबंध बन सकता है जो भविष्य में आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा।
नौकरी: उच्च पद की प्राप्ति के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। छोटी छोटी गलतियां करने से बचें।
परिवार: घर का माहौल अच्छा रहेगा। घर के सदस्यों के प्रेम और सहयोग से आपके जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी।
लव: जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स से दूर रहें नहीं तो आपका समय और पैसा दोनों ही नष्ट होगा।
स्वास्थ्य: पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। ज्यादा गरिष्ठ और तले भुने भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आलस्य और लापरवाही से बचें नहीं तो आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह जाएगा और इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ेगा। अपनी व्यक्तिगत बातें बाहरी लोगों से ज्यादा शेयर ना करें।
व्यापार: व्यावसायिक कार्य प्रणाली में सुधार आएगा और आज आपके सहयोगात्मक व्यवहार के लिए आपको सराहा भी जाएगा।
नौकरी: काम का दबाव बढ़ सकता है। अपना टारगेट पूरा करने में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
परिवार: घर की शांति भंग हो सकती है। आपका गुस्सेल स्वभाव रिश्तों में कड़वाहट बढ़ेगा।
लव: युवा वर्ग को लव अफेयर्स की जगह अपने करियर पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
स्वास्थ्य: चिंता और तनाव के कारण आपको बेचैनी महसूस हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
शारीरिक और मानसिक रूप से आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। आपको स्वयं के अंदर नई ऊर्जा महसूस होगी, साथ ही आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने से बड़ी राहत मिलेगी।
व्यापार: अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पार्टनरशिप में काम करने की योजना बन सकती है।
नौकरी: दफ्तर में मान सम्मान बढ़ेगा। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग प्राप्त होगा।
परिवार: घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के साथ आपकी महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। अपनों का आप पर विश्वास बढ़ेगा।
लव: जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। अपने वैवाहिक जीवन पर आप अधिक ध्यान दे पाएंगे।
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी। आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:18
शुभ समय:प्रातः 6:20 से 9:20 तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

किसी कारणवश घर से दूर रहना पड़ सकता है। ऐसे में अपनों की याद सताएगी। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण कोई व्यक्तिगत कार्य पूरा नहीं हो पाएगा। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें।
व्यापार: छाई हुई मंदी आपकी चिंता बढ़ा सकती है। आपको संयम बरतना होगा।
नौकरी: दफ्तर में संभलकर रहें नहीं तो आपकी मेहनत का क्रेडिट कोई और ले जाएगा।
परिवार: घर के मामलों में बाहरी लोगों को दखलअंदाजी करने ना दें नहीं तो बात और बिगड़ सकती है।
लव: प्रेम संबंध में नजदीकियां आएंगी। अपने साथी से आप अपने दिल की बात साझा करेंगे।
स्वास्थ्य: काम के साथ आप मनोरंजन पर भी ध्यान दें नहीं तो आपका बढ़ता हुआ तनाव आपकी सेहत खराब कर सकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:42
शुभ समय: शाम 3:15 से 6 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
कोई शुभ समाचार मिल सकता है। ऐसे में मन बेहद प्रसन्न रहेगा। संतान के करियर से जुड़ी चिंता दूर होगी। आपको उनका मार्गदर्शन करने का भी अवसर मिलेगा।
व्यापार: नया कार्य शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें। बेहतर होगा आप जो कर रहे हैं उस पर ही ध्यान दें।
नौकरी: नए अवसर की प्राप्ति होगी। ऐसे में आपके करियर को एक नई दिशा मिलेगी।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ हंसी मजाक में दिन गुजरेगा। आपके बड़े आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकते हैं।
लव: वैवाहिक जीवन में चल रही समस्या का अंत होगा और आपके रिश्ते में सुधार आएगा।
स्वास्थ्य: सेहत पर ध्यान दें नहीं तो मुश्किल हो सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:32
शुभ समय: सुबह 10:05 से दोपहर 12 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
जब तक आपको उम्मीद के अनुसार प्रणाम नहीं प्राप्त होता है तब तक आप अपने प्रयास जारी रखें। नकारात्मकता को स्वयं पर हावी ना होने दें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
व्यापार: व्यावसायिक योजना सफल होगी और आपको आर्थिक फायदा हो सकता है।
नौकरी: नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बढ़िया ऑफर मिलने की संभावना है।
परिवार: यदि कोई समस्या है तो आप अपने घर के सदस्यों के साथ अपने मन की बात शेयर करें। हो सकता है आपको अपनी परेशानी का हल मिल जाए।
लव: क्रोध और अहंकार से आपका रिश्ता खराब हो सकता है। आपको एक दूसरे का सम्मान करने की जरूरत है।
स्वास्थ्य: पीठ या कमर से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
घर में किसी शुभ कार्य संबंधी योजना बन सकती है। परिजनों के साथ दिन आनंद में गुजरेगा। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। आप पूरी ऊर्जा के साथ अपना काम करेंगे।
व्यापार: अच्छे मुनाफे के लिए अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी को और बेहतर बनाने की कोशिश करें।
नौकरी: आपका आत्मविश्वास उच्च अधिकारियों का दिल जीत लेगा। आपको आपका मनपसंद कार्य करने का मौका मिलेगा।
परिवार: घर परिवार से जुड़ा कोई भी निर्णय लेते समय अपनों की सलाह जरूर लें।
लव: प्रेमी/ प्रेमिका के साथ अनबन हो सकती है। आपको समझदारी से काम लेना होगा।
स्वास्थ्य: सर्वाइकल की समस्या बढ़ सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

दिन काफी व्यस्त रहेगा, लेकिन आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा। आप अपने व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी बातों पर भी ध्यान दे पाएंगे। मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे की और आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
व्यापार: बड़ा व्यावसायिक निवेश करने के लिए दिन उचित नहीं है। नई डील करते समय अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें।
नौकरी: मेहनत और आत्मविश्वास से किए हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी एक अलग पहचान बनाने में आप कामयाब रहेंगे।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ समर्थन आपको मिलेगा। माता पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
लव: जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। अपने प्रिया की जरूरतों पर आप ध्यान देंगे।
स्वास्थ्य: डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5:15 से 7 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
घर की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आप कुछ जरूरी फैसले ले सकते हैं। अपनी योग्यता और कार्यक्षमता को पहचान कर आगे बढ़ने की कोशिश करें।
व्यापार: पैसों को लेकर वाद विवाद हो सकता है। आपको खुद पर काबू रखना होगा।
नौकरी: अपने काम पर ध्यान दें और दफ्तर में चल रही राजनीति से दूर रहें।
परिवार: पिता का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। इस समय उन्हें उचित देखभाल की आवश्यकता है।
लव: जीवनसाथी को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपको उन पर काफी गर्व महसूस होगा।
स्वास्थ्य: हाथ या पैर में सूजन हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
किसी करीबी के साथ आपसी मनमुटाव दूर होगा। कार्यस्थल पर अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। आप कड़ा परिश्रम करें।
व्यापार: पैसों से संबंधित लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। जोखिम भरे कार्य करने करने से आपको बचना होगा।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के साथ बहसबाजी हो सकती है। इसका बुरा असर आपके काम और छवि पर पड़ेगा।
परिवार: रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। विपरीत परिस्थिति में अपनों का सहयोग मिलेगा।
लव: जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको अकेलापन महसूस होगा।
स्वास्थ्य: गलत आदतों में सुधार लाने की कोशिश करें नहीं तो आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 4:50 से रात्रि 8:50 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











