Latest Updates
-
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत -
गर्दन का कालापन दूर करने के लिए रामबाण हैं ये 5 देसी नुस्खे, आज ही आजमाएं
11th October Rashifal: देवी मां के आशीर्वाद से वृषभ, तुला मकर समेत इन 3 राशियों के जीवन में बढ़ेगी सुख-समृद्धि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
यदि आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ रही है तो आपको धैर्यवान रहना होगा, तभी आपका काम पूरा होगा। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। उनकी ओर से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर जरा सी भी लापरवाही ना करें।
व्यापार: आपको प्रचार प्रसार पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अनुभवी लोगों से मेलजोल बढ़ाएं।

नौकरी: उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा।
परिवार: अपनों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें अन्यथा रिश्तों पर बुरा असर पड़ेगा।
लव: जीवनसाथी के साथ तनाव संभव है। आपको अपने रिश्ते में सुधार लाने का प्रयास करना चाहिए।
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। खानपान का ध्यान रखें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 11 बजे तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
गृहस्थी की गाड़ी पटरी पर रहेगी। एक दूसरे के प्रति आपका प्रेम और लगाव बढ़ेगा। पैसों से जुड़ी समस्या दूर होगी। इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको खुद के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपनी पसंदीदा जगह पर घूमने के लिए भी जा सकते हैं।
व्यापार: काफी समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आप कुछ नई व्यावसायिक योजनाएं भी बनाएंगे।
नौकरी: काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से आप काफी उत्साहित रहेंगे।
परिवार: घर के मामलों में बाहरी लोगों को ज्यादा हस्तक्षेप ना करने दें अन्यथा बात और बिगड़ सकती है।
लव: जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। आपके बीच के तनाव का असर घर के माहौल पर भी पड़ेगा।
स्वास्थ्य: भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 9:15 तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
व्यापारियों को बड़ा निवेश करने से बचने की आवश्यकता ही नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को किसी भी नए काम में सोच समझकर आगे बढ़ाने की जरूरत है। पैसों को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतें नहीं तो आपका धन डूब सकता है।
व्यापार: आपको कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते समय नकारात्मक पहलुओं पर भी ध्यान दें।
नौकरी: उच्च अधिकारी यदि आपको किसी भी तरह के बदलाव का सुझाव देते हैं तो आप उनकी बातों पर गौर जरूर करें।
परिवार: खुद से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेते समय अपनों से सलाह मशवरा करना ना भूलें।
लव: अगर आप विवाह योग्य हैं तो आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है।
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:32
शुभ समय: प्रातः 4:15 से 7:25 तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर ज्यादा परेशान न हों। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। घर में आप किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। काम से जुड़े फैसले दूसरों की बातों में आकर लेने से बचें।
व्यापार: किसी व्यावसायिक योजना में रुकावट आ सकती है, लेकिन आपकी यह समस्या अस्थाई है।
नौकरी: सुस्ती और आलस्य का त्यागकर आप तेजी से अपने काम पूरे करने की कोशिश करें।
परिवार: घर का माहौल शांत रहेगा माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
लव: प्रेमी/प्रेमिका को पर्याप्त समय देने की कोशिश करें अन्यथा आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है।
स्वास्थ्य: कोई इंफेक्शन या एलर्जी होने की संभावना है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपकी किसी से कहासुनी होने की संभावना है। खुद पर काबू रखें अन्यथा बात काफी बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन में निरस्ता रहेगी। आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। आप जिस भी कार्य की शुरुआत करेंगे आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा।
व्यापार: परिस्थितियां अनुकूल बनी है आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी।
नौकरी: आपकी मेहनत को सराहा जाएगा और लिए तरक्की का रास्ता भी खुलेगा।
परिवार: वाणी में मधुरता बनाए रखें और अपनों की भावनाओं का सम्मान करें।
लव: जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बेहतर होगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य: सेहत के प्रति सजग रहें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:20 तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
पैसों के मामले में लापरवाही ना करें। उधार देने से बचें। अपने सभी काम योजनाबद्ध तरीके से पूरे करने की कोशिश करें। अटके हुए काम पूरे करने के लिए दिन उचित है। ससुराल पक्ष से लाभ संभव है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
व्यापार: कर्मचारियों के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। आपको बहुत ही धैर्यवान रहना होगा।
नौकरी: टीमवर्क के साथ काम करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
परिवार: घर का वातावरण सामान्य रहेगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर आपको कुछ चिंता हो सकती है।
लव:अगर आप शादीशुदा हैं तो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहें। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य: यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो सेहत के प्रति लापरवाही ना करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
सामाजिक क्षेत्र में कार्यत लोगों के कुछ नए संपर्क बन सकते हैं। भविष्य में इसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। आपकी तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होगी और आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी। वे आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।
व्यापार: फाइनेंस संबंधी गतिविधियों को आप बहुत ही सावधानी से करने की कोशिश करें।
नौकरी: दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आपके काम तय समय पर पूरे होंगे।
परिवार: घर के किसी सदस्य की नकारात्मक गतिविधि के कारण आप काफी परेशान रहेंगे।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ मुलाकात काफी यादगार रहेगी।
स्वास्थ्य: जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई काम ना करें। चोट आदि लग सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल काफी अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि होने की संभावना है लेकिन व्यर्थ के खर्चों से आपको दूर रहना होगा। काम पर अधिक फोकस करने की जरूरत है अन्यथा कोई अच्छा अवसर हाथ से निकल सकता है।
व्यापार: जल्दबाजी की जगह गंभीरता और सावधानी से काम पूरे करें।
नौकरी: उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी मिल सकती है।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम बन सकता है।
लव: वैवाहिक जीवन में सुख शांति रहेगी। प्रेमी/प्रेमिका के साथ आपको रोमांटिक डेट पर जाने का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:25
शुभ समय: सुबह 6:15 से 9:50 तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
जरूरी कार्यों को लेकर योजना बनाएं अन्यथा आपका कोई काम आज अधूरा ही रह जाएगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और खुशियां बनी रहेगी। अपनों के साथ आप बहुत ही यादगार समय बिताएंगे। खर्चो को लेकर ज्यादा टेंशन ना लें। पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
व्यापार: व्यापारिक गतिविधियों में बड़ा सुधार आएगा और आपको काम से जुड़ी अच्छी खबर भी मिलेगी।
नौकरी: अचानक अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा काफी थकान भरी रहेगी।
परिवार: रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। घर की व्यवस्था सुखद रहेगी।
लव: जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। भावनात्मक रूप से आप कमजोर महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य: अस्त व्यस्त दिनचर्या का असर सेहत पर भी पड़ेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 11:20 तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में चल रही समस्या का समाधान होगा। महत्वपूर्ण फैसलों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको छोटी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा।
व्यापार: उम्मीद के अनुसार परिणाम ना मिलने के बावजूद भी आप अपना उत्साह बनाए रखें।
नौकरी: सहकर्मियों की गलतियां निकालने से बचें। आपकी यह आदत आप पर भारी पड़ सकती है।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। घर की व्यवस्था भी उचित बनी रहेगी।
लव: वैवाहिक जीवन में आपको कोई समझौता भरा निर्णय लेना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य: कंधे से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 5:55 से 7:55 तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आज आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा। दान पुण्य जैसे अच्छे कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको मानसिक शांति की भी अनुभूति होगी। यदि कोई महत्वपूर्ण कार्य लंबे समय से अटका हुआ है तो उसे जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें।
व्यापार: आपको किसी बड़े ग्राहक के साथ जुड़ने का मौका मिल सकता है। पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए विवाद वाली स्थिति हो सकती है।
नौकरी: किसी कारणवश यदि आपकी तरक्की रुकी हुई है तो आपको धैर्यवान रहने की जरूरत है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
परिवार: अपने रिश्तों को संजोकर रखने की कोशिश करें।
लव: वैवाहिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। एक दूसरे के लिए नकारात्मक विचार रखने से बचें।
स्वास्थ्य: आंखों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 5:15 से 7 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
जो विद्यार्थी विदेश जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं उन्हें अपने प्रयास जारी रखने की जरूरत है। यदि किसी मित्र के साथ आपकी अनबन हो गई है तो आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। आपकी कोई मनोकामना पूरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
व्यापार: कोई भी बड़ा खर्च करने से पहले आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें।
नौकरी: यदि आप किसी उच्च पद पर कार्यत हैं तो आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। ज्यादा क्रोध करने से बचें।
परिवार: घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। परिजनों के साथ दिन हंसी मजाक में गुजरेगा।
लव: प्रेमी/प्रेमिका की ओर से आपको कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है। आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा।
स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी समस्या दूर होगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 10:10 से दोपहर 1 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











