Aaj Ka Rashifal 11th September: आज बन रहा है आयुषमान योग, इन 6 राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ पैसा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी मेहनत का उचित परिणाम आपको मिलेगा। संतान से जुड़ी कोई चिंता दूर होगी। वे आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। पैसों के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा। आमदनी में वृद्धि हो सकती है।
व्यापार: महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा दूर होगी। आर्थिक फायदा होने की भी संभावना है।

11th September Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Mesh Mithun Kanya Tula Kumbh Meen And More

नौकरी: आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा और उच्च अधिकारियों का भी सपोर्ट मिलेगा।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ सुकून भरा समय बिताकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आप अपनी पसंदीदा जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं।
स्वास्थ्य: सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:19
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

दिन की शुरुआत काफी सकारात्मक होगी। आप मानसिक रूप से भी बेहतर महसूस करेंगे। अपना छोटा से छोटा फैसला भी आप बहुत ही समझदारी से लेंगे। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप अपनों के लिए पर्याप्त समय निकालेंगे। अच्छी सेहत का पूरा फायदा आपको होगा।
व्यापार: पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ काम पूरा होगा। विरोधी परास्त होंगे।
नौकरी: सहकर्मियों जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। अपने महत्वपूर्ण कार्य खुद ही पूरे करने की कोशिश करें।
परिवार: यदि घर के किसी सदस्य के विवाह की बात चल रही है तो उनका विवाह तय हो सकता है।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आप अपने साथी के साथ विवाह के बंधन में बंधने का भी निर्णय ले सकते हैं।
स्वास्थ्य: सेहत उत्तम रहेगी।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

घर के सदस्यों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आप अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आनंद उठाएंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि खुले दिल से खर्च करने से आपको बचना होगा। काम से जुड़े फैसले जल्दबाजी में ना लें नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।
व्यापार: जल्दबाजी और लालच में ऐसा कोई काम ना करें जिससे आप मुसीबत में पड़ जाए।
नौकरी: तरक्की प्राप्त करने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। समय का उचित सदुपयोग करें।
परिवार: पिता की सहायता से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। भाई बहनों का भी सहयोग मिलेगा।
लव: वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप सिंगल हैं तो आपकी मुलाकात किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती है।
स्वास्थ्य: अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करें। इसका उचित परिणाम आपको जरूर मिलेगा।
शुभ रंग:गोल्डन
शुभ अंक:54
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

सेहत अच्छी रहेगी और आपको आराम करने का भी पर्याप्त समय मिलेगा। काम से जुड़ी कोई चिंता दूर होने से आपको काफी राहत मिलेगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा।
व्यापार: यदि किसी नए कार्य योजना बना रही है तो आपके मार्ग में कोई रुकावट आ सकती है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपका कोई कठिन कार्य समय पर पूरा होगा। सहकर्मियों के साथ भी तालमेल अच्छा रहेगा।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ हंसी मजाक करने का मौका मिलेगा, लेकिन आपको बिना सोचे समझे कोई भी बात कहने से बचना होगा।
लव: यदि आप किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखना चाहते हैं तो आपको जल्दबाजी से बचने की जरूरत है।
स्वास्थ्य: आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 11 बजे तक

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

बिना वजह के क्रोध आ सकता है, ऐसे में आसपास के लोगों के साथ वाद विवाद होने की संभावना है। काम से जुड़ा कोई प्रयास सफल हो सकता है। आपको एक नई दिशा मिलेगी। आर्थिक मामलों में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
व्यापार: व्यावसायिक योजना में बदलाव करने के लिए समय उचित है। आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।
नौकरी: उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलें। समय पर अपना काम पूरा करने का प्रयास करें।
परिवार: बाहरी लोगों के ज्यादा हस्तक्षेप से घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है।
लव: वाणी में कठोरता रहेगी और इसका असर आपके वैवाहिक जीवन पर पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ टकराव संभव है।
स्वास्थ्य: अपने बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल करने की कोशिश करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 10 बजे तक

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

घर के किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। सुस्ती और आलस्य के कारण आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह जाएगा। इस तरह की लापरवाही भविष्य में महंगी पड़ सकती है। अतीत की कोई बुरी याद आपको तनाव दे सकती है।
व्यापार: खुद को साबित करने के लिए आपको और मेहनत और संघर्ष करना पड़ सकता है।
नौकरी: बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। ऐसे में काम के प्रति आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।
परिवार: यदि घर के सदर किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो समय रहते आप अपने बीच के मसलों को सुलझा लें।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ मुलाकात करने का मौका मिलेगा। आपको अपने पार्टनर की ओर से तोहफा भी मिल सकता है।
स्वास्थ्य: सेहत कुछ नरम रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 8:20 तक

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। आपको कुछ अनुभवी लोगों का सहयोग भी प्राप्त होगा। अपने शब्दों का प्रयोग तोलमोल कर करें अन्यथा आपकी फिसली हुई जुबान आपकी छवि खराब कर सकती है। किसी करीबी का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। ऐसे में आपकी चिंता बढ़ेगी।
व्यापार: कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आपको और परिश्रम करने की आवश्यकता है।
नौकरी: आपके सभी काम सरलता से पूरे होंगे। आप स्वयं भी अपने प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे।
परिवार: घर के सदस्यों के लिए आप कुछ नई खरीदारी कर सकते हैं। कठिन परिस्थिति में आपको अपनों का सहयोग मिलेगा।
लव: प्रेम जीवन में चल रहा तनाव खत्म होगा। जीवनसाथी आपको कोई अच्छी खबर दे सकते हैं।
स्वास्थ्य: लगातार बैठकर काम करने से बचें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको विपरीत परिस्थितियों में धैर्यवान रहना होगा। दोस्तों या रिश्तेदारों से मेल मिलाप करने का मौका मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक छोटी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। समय का सही उपयोग करें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें।
व्यापार: दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। अचानक काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ेगी।
नौकरी: आपको कोई कठिन कार्य मिल सकता है। ऐसे में आप योजना के अनुसार अपना काम पूरा करने की कोशिश करें और गलतियां करने से बचें।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ आपको घूमने फिरने का मौका मिलेगा। ऐसे में आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे।
लव: जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। ऐसे में आपको अपने प्रिय पर काफी गर्व महसूस होगा।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

मनचाहे कार्य को करने का मौका मिलेगा। ऐसे में आपको काफी बेहतर महसूस होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में बड़ा मान सम्मान मिलेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। आपसी सहमति से घर का कोई मामला सुलझ सकता है।
व्यापार: किसी बड़ी व्यावसायिक पार्टी के साथ संपर्क हो सकता है। आपको कोई नया एग्रीमेंट मिल सकता है।
नौकरी: अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी बदलना चाहते हैं तो आपको बड़ी कंपनी से ऑफर मिलने की संभावना है।
परिवार: घर के वातावरण में सुधार आएगा। बड़े बुजुर्ग कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं।
लव: प्रेम जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी। अपने रिश्ते को लेकर आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे।
स्वास्थ्य: अनियमित दिनचर्या की वजह से समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 5:30 बजे से 8 बजे तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

बिना किसी वजह मन उदास रहेगा। बेहतर होगा आप खुद को व्यस्त रखने की कोशिश करें। पैसों से जुड़ा लेनदेन करते समय सावधानी बरतें नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो उसे आप अनदेखा करने से बचें।
व्यापार: यदि आप कोई बड़ा व्यावसायिक फैसला लेते हैं तो उसे पर टिके रहने की कोशिश करें। ज्यादा सोच विचार करने से बचें।
नौकरी: काम से जुड़ी समस्या का समाधान होगा और आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
परिवार: संतान की शिक्षा को लेकर चिंता बनी रहेगी। आपको उन पर पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
लव: जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन का बुरा असर बच्चों पर भी पड़ सकता है। इस बात का विषय ध्यान रखें।
स्वास्थ्य: सिर में भारीपन महसूस होगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:54
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

युवा वर्ग को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा से जुड़ा प्रयास कर रहे हैं उन्हें आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। विरोधी पक्ष आपके लिए कोई समस्या खड़ी कर सकता है। आपको सावधान रहना होगा।
व्यापार: कार्यस्थल पर व्यवस्था अच्छी रहेगी। कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।
नौकरी: उच्च अधिकारियों की ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव मिल सकते हैं। आपको अपना पूरा ध्यान काम पर लगाने की आवश्यकता है।
परिवार: आपसी मतभेद दूर होंगे और घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा।
लव: यदि आप जीवनसाथी को कोई तोहफा देने की योजना बना रहे हैं तो दिन अनुकूल है।
स्वास्थ्य: शरीर के किसी हिस्से में दर्द की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:42
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

किसी करीबी के साथ चल रही है सारी नाराजगी दूर होगी और आपके रिश्ते में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में बड़े निर्णय ना लें। परिवार के साथ आपको सुकून भरा समय बिताने का मौका मिलेगा।
व्यापार: किसी समस्या का समाधान होगा और आपको कोई बढ़िया ऑफर भी मिल सकता है।
नौकरी: आपकी लापरवाही उच्च अधिकारियों का मूड खराब कर सकती है। हो सकता है आपको दी गई कोई जिम्मेदारी आपसे वापस ले ली जाए।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। छोटों के साथ भी जरूरत से ज्यादा सख्ती से पेश ना आएं।
लव: युवा वर्ग को अपने करियर पर फोकस करने की जरूरत है। प्यार मोहब्बत के चक्कर में अपना कीमती समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य: कड़ी मेहनत और तनाव के कारण सेहत ठीक नहीं रहेगी।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 8:30 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Wednesday, September 11, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion