Latest Updates
-
Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Odisha Day 2026 Wishes: उत्कल दिवस...ओडिशा स्थापना दिवस के मौके पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
April Fool's Day 2026 Shayari: अप्रैल फूल डे पर दोस्तों-यारों को भेजें ये फनी शायरियां, रोक नहीं पाएंगे हंसी -
April Fool's Day 2026 Wishes: मूर्खों के सरताज...अप्रैल फूल पर दोस्तों-रिश्तेदारों को भेजें ये फनी मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 1 April 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा महीने का पहला दिन? जानें शुभ अंक और रंग -
April Fool's Day 2026: लंगोटिया यारों की 'बत्ती गुल' कर देंगे ये फनी मैसेजेस, हंसी रोकना होगा मुश्किल -
Lucky Signs: घर से निकलते समय इन 5 चीजों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, समझ जाएं जल्द बदल सकती है किस्मत -
Mysterious Temples Of India: भारत के 5 रहस्यमयी मंदिर, जहां का प्रसाद घर ले जाना होता है मना -
नारियल या सरसों का तेल? बालों की ग्रोथ के लिए कौन है नंबर-1, जानें सफेद बालों का पक्का इलाज -
April Fool's Pranks: अपनों को बनाना चाहते हैं अप्रैल फूल? ट्राई करें ये प्रैंक्स, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
Aaj Ka Rashifal 12th August: वरदान से कम नहीं है इन राशि वालों के लिए आज का दिन, भोलेनाथ की रहेगी विशेष कृपा
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
पारिवारिक मुद्दों को अनदेखा करने से बचें नहीं तो समस्या बढ़ सकती है। यदि पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई मामला है तो उसे कोर्ट तक ले जाने की जगह बाहर ही सुलझाने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है।
व्यापार: यदि आप अपना व्यवसाय विदेश में फैलाना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी।

नौकरी: सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन व्यस्त रहेगा। अपने महत्वपूर्ण कार्य ध्यान से करें।
परिवार: पिता के साथ तालमेल और भी बेहतर होगा। माता की ओर से भी लाभ संभव है।
लव: आपको प्रेम विवाह करने की स्वीकृति मिल सकती है। यदि आप पहले से ही शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी।
स्वास्थ्य: अच्छी सेहत के लिए रोजाना अपने दिन की शुरुआत व्यायाम से करें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
दिन की शुरुआत बढ़िया होगी। आप बेहतर महसूस करेंगे। पैसों के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा। कम प्रयास में अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। रिश्तों के लिहाज से समय अनुकूल है।
व्यापार: बिजनेस में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आपको अपने करीबियों का सहयोग प्राप्त होगा।
नौकरी: बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। अगर आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे।
परिवार: घर का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन आप कोई भी विवादित मुद्दा उठाने से बचें।
लव: पार्टनर के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग ना करें।
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार के लिए अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:14
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
विपरीत परिस्थितियों में आपको धैर्य और संयम से काम लेना होगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। काम से जुड़ा प्रयास सफल होगा। आपके लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा।
व्यापार: पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के साथ टकराव संभव है। अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार करें।
परिवार: घर में चल रही समस्याओं को लेकर बड़े बुजुर्गों के साथ खुलकर बातचीत करें।
लव: जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। ऐसे में अपने साथी के प्रति आपका प्रेम और लगाव और बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: सेहत को नजरअंदाज ना करें। समय पर भोजन करने की आदत डालें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:27
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उचित है। आपके पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा फायदा होने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप पूजा पाठ में भी हिस्सा ले सकते हैं।
व्यापार: लाभ के योग बन रहे हैं। आप पूरी सकारात्मकता और आत्मविश्वास के साथ अपने व्यावसायिक निर्णय लेंगे।
नौकरी: नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। आपकी मेहनत सफल होगी।
परिवार: पुराने मित्रों या रिश्तेदारों के आने से घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा।
लव: प्रेम संबंध को विवाह में बदलने के लिए रास्ता मिलेगा। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए दिन बेहद सुखद रहने वाला है।
स्वास्थ्य:वाहन का प्रयोग संभलकर करें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 8:20 तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
यदि कोई समस्या है तो अपनों से खुलकर मन की बात साझा करें। हो सकता है आपकी परेशानी का हल मिल जाए। काम से जुड़ी की गई यात्रा सफल होगी। आपको नए अवसर की प्राप्ति हो सकती है। सेहत में अचानक गिरावट आने की संभावना है।
व्यापार: अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो ज्यादा रोक टोक करने से बचें नहीं तो इसका असर आपके संबंध के साथ काम पर भी पड़ेगा।
नौकरी: नौकरीपेशा जातकों को पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना काम करना चाहिए। दूसरों से अपनी तुलना ना करें।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा।
लव: प्रेम संबंधों में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपको अपने रिश्ते पर अधिक ध्यान देना होगा।
स्वास्थ्य: ओवरईटिंग के कारण समस्या हो सकती है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
विरोधी आपके खिलाफ षडयंत्र रचने की कोशिश करेंगे, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी ना करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। युवाओं को इधर उधर की बातों में समय नष्ट करने की जगह अपने करियर पर फोकस करना होगा।
व्यापार: मनचाहा लाभ हो सकता है। रुका हुआ पैसा भी वापस मिलने की संभावना है।
नौकरी: दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। अपने प्रदर्शन से आप उच्च अधिकारियों का दिल जीत लेंगे।
परिवार: पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। घर में सुख सुविधा की कोई कीमती वस्तु आ सकती है।
लव: प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन कठिन रहेगा। अपने रिश्ते से जुड़े फैसले जल्दबाजी में ना लें।
स्वास्थ्य: मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए अपनी इम्यूनिटी मजबूत बनाकर रखें।
शुभ रंग:गोल्डन
शुभ अंक:18
शुभ समय: प्रातः 7:30 बजे से 11 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
स्वभाव में कठोरता आ सकती है। ऐसे में रिश्ते बिगड़ने की संभावना है। पैसों से संबंधी मामलों में आपको सतर्कता बरतने की जरूरत है नहीं तो आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी। आपको अपनी निजी जीवन पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
व्यापार: मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और फायदे के नए रास्ते खुलेंगे।
नौकरी: नौकरी बदलने की योजना बन सकती है। आपको किसी अच्छे अवसर की भी प्राप्ति होगी।
परिवार: वाणी में मधुरता बनाए रखें और घर के सदस्यों के साथ टकराव से बचें।
लव: वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। आप मिलकर अपने बीच के मसलों को सुलझाने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य: पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
यदि आप यात्रा करने वाले हैं तो आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है नहीं तो आपका सामान गुम या चोरी हो सकता है कार्यक्षेत्र में तरक्की होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। आपको सफलता मिल सकती है।
व्यापार: नए ग्राहकों से जुड़ने का मौका मिलेगा। इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले लोगों को अच्छा फायदा हो सकता है।
नौकरी: अपने काम ध्यानपूर्वक करें नहीं तो आपकी तरक्की रुक सकती है।
परिवार: घर का माहौल शांत रहेगा। आज भाई बहनों के साथ आपको मौज मस्ती करने का अवसर मिलेगा।
लव: यदि जीवनसाथी के लिए आप कुछ बढ़िया करना चाहते हैं तो समय उचित है। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा।
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी और आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:28
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
यदि संपत्ति से जुड़ा कोई मामला अगर कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो उसके सुलझने की संभावना है। किसी करीबी के साथ टकराव आपको तनाव दे सकता है। झगड़े झंझट से बचें। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है।
व्यापार: अचानक काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। इस समय आपको काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
नौकरी: यदि आप नौकरी के साथ अपना छोटा मोटा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो किसी करीबी का सहयोग प्राप्त होगा।
परिवार: घर के किसी सदस्य की ओर से खुशखबरी मिलने से माहौल उत्सव जैसा रहेगा।
लव: प्रेम संबंध में चल रही गलतफहमियां दूर होगी।
स्वास्थ्य: सेहत के लिहाज से दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:31
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
सेहत के नजरिये से दिन ठीक नहीं है। लापरवाही बिल्कुल ना करें। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। पैसों से जुड़ा किया हुआ प्रयास सफल होगा और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
व्यापार: अगर आप अपने वर्तमान व्यापार को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आपको जल्दबाजी करने से बचने की आवश्यकता है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें।
परिवार: माता पिता के साथ रिश्ता और भी मजबूत होगा। आपको उनका भावनात्मक समर्थन मिलेगा।
लव: जीवनसाथी काफी खराब मूड में रहेंगे। आप विवादित मुद्दों पर चर्चा करने से बचें।
स्वास्थ्य: अपनी व्यस्त दिनचर्या में से स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय निकालें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:42
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है नहीं तो आपके प्रतिद्वंदी आगे निकल जाएंगे। वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें। गुस्से और आवेश में आकर कोई भी काम ना करें।
व्यापार: आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। जल्दबाजी में लिए हुए फैसले का गलत नतीजा भुगतना पड़ेगा।
नौकरी: काम से जुड़ी समस्या का समाधान होगा और आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों के सामने आप खुलकर अपना पक्ष रखेंगे। मुमकिन है आपकी समस्या का हल मिल जाए।
लव: वैवाहिक जीवन में समस्याएं बढ़ सकती है। रिश्ते में तालमेल बिगड़ने की संभावना है।
स्वास्थ्य: तले भुने और मसालेदार भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:33
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
अचानक कोई बड़ी परेशानी आ सकती है। ऐसे में आपको बहुत ही धैर्यवान रहना होगा। पैसों के मामले में किसी पर भी ज्यादा भरोसा ना करें नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।
व्यापार: अच्छे फायदे के लिए अपने व्यावसायिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लें।
नौकरी: उच्च अधिकारियों की कृपा पर बनी रहेगी। उनके सहयोग से आपका कोई अधूरा कार्य पूरा हो सकता है।
परिवार: पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घूमने फिरने की भी योजना बन सकती है।
लव: जीवनसाथी आपके साथ कुछ ज्यादा ही प्यार से पेश आएंगे। उनकी ओर से आपको कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है।
स्वास्थ्य: सेहत को नजरअंदाज ना करें नहीं तो आपको डॉक्टर और अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











