Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
Aaj Ka Rashifal 12th July: 12 जुलाई शुक्रवार को है परिघ योग, सेहत और पैसों को लेकर ये राशि वाले रहेंगे परेशान
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। अपनी एकाग्रता भंग ना होने दें। बीती बातों को याद करने से केवल आपका समय नष्ट होगा।
व्यापार: काम करने की नीतियों में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। प्रचार प्रसार पर अधिक ध्यान देने से अच्छा लाभ होगा।

नौकरी: नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। आपको और मेहनत करने की आवश्यकता है।
परिवार: घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के लिए आज का दिन कुछ फीका रहेगा। किसी कारणभर आपकी मुलाकात टील सकती है।
स्वास्थ्य: मौसम में बदलाव के कारण अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 4 बजे तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
अपनी दिनचर्या में ध्यान जरूर शामिल करें। इससे आपका तनाव कम होगा और आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है।
व्यापार: महत्वपूर्ण कागजी काम करते समय सावधानी बरतें अन्यथा लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपकी किसी समस्या का समाधान होगा। आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे।
परिवार: घर का माहौल सकारात्मक रहेगा और व्यवस्था उचित बनी रहेगी। अपनों का समर्थन प्राप्त होगा।
लव: आज जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और आपके साथ अधिक समय बिताने की मांग करेंगे।
स्वास्थ्य:सेहत के साथ खिलवाड़ ना करें। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो संभलकर रहें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आर्थिक स्थिति में आ रहे बदलाव के कारण कुछ तनाव संभव है। आपको अपने खर्चों का लेखाजोखा ठीक से रखना होगा। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है।
व्यापार: व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रहेगी। आपको और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।
नौकरी: मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। बच्चों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दें। आपके बीच मतभेद हो सकता है।
स्वास्थ्य: हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या है तो लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:35
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
उम्मीद के अनुसार परिणाम ना मिलने के बावजूद आप सकारात्मक रहने की कोशिश करें। अपने प्रयासों में तेजी लाएं, जल्द आपके लिए सफलता के द्वार खुलेंगे।
व्यापार: अपनी व्यावसायिक योजनाओं को गुप्त रखें नहीं तो कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है।
नौकरी: अपने छोटे से छोटे काम को भी जिम्मेदारी से पूरा करने की कोशिश करें।
परिवार: आपको अपने स्वभाव में लचीलापन बढ़ाने की जरूरत है। रिश्तों को महत्व दें।
लव: वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से स्वयं ही निपटने की कोशिश करें। किसी तीसरे की दखलअंदाजी से बात और बिगड़ सकती है।
स्वास्थ्य: अगर माइग्रेन की समस्या है तो परेशानी बढ़ सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:16
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
किसी रचनात्मक गतिविधि में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर आप ठीक से फोकस करेंगे और आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
व्यापार: मेहनत का अच्छा नतीजा आपको मिलेगा। आपके हाथ कोई बड़ा अवसर लग सकता है।
नौकरी: सुस्ती और आलस्य का त्याग कर अपने काम पर ध्यान दें नहीं तो उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी।
परिवार: व्यस्त दिनचर्या के कारण आप अपनों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। इससे रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है।
लव: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन विवादास्पद रहेगा। आपके बीच गलतफहमी बढ़ सकती है।
स्वास्थ्य: किसी भी स्थिति में आप अपनी सेहत के साथ समझौता ना करें नहीं तो आपकी समस्याएं और बढ़ सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:42
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 10 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
कठिन समय में आपके अपने आपकी हिम्मत बढ़ाएंगे। समस्या से दूर भगाने की जगह उसका समाधान ढूंढने का प्रयास करें। लंबी दूरी की यात्रा करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है।
व्यापार: आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने के लिए दिन उचित है।
नौकरी: सहकर्मियों के साथ टकराव से बचें। अपने काम पर ध्यान दें और सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें।
परिवार: माता की ओर से लाभ संभव है। पिता का भी सहयोग मिलेगा।
लव:अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए आप भरपूर प्रयास करेंगे और आपको सफलता भी मिलेगी।
स्वास्थ्य: ज्यादा सोचने की आपकी आदत सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। बेहतर होगा आप इस बात का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

ग्रह नक्षत्र आपके जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकते हैं। अचानक किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आज आप अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लेंगे।
व्यापार: कोई बड़ी रुकावट दूर होगी और लाभ कमाने का मौका मिलेगा।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन आप अपना कोई भी काम कल तक के लिए ना टालें।
परिवार: किसी गंभीर मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। अपना पक्ष आप समझदारी से रखें।
लव:यदि जीवनसाथी के साथ बातचीत बंद है तो एक बार फिर आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है।
स्वास्थ्य: अधिक भागदौड़ के कारण आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। आपको पर्याप्त आराम करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
पैसों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ जरूरी बदलाव करने की आवश्यकता है। व्यर्थ की चीजों में अपनी ऊर्जा नष्ट करने से बचें और अपना पूरा ध्यान काम पर लगाएं।
व्यापार: काम से संबंधित तनाव हो सकता है। आपको जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना होगा।
नौकरी: समय पर अपना काम पूरा करें। यदि आज आपसे कोई लापरवाही होती है तो इसका असर आपकी तरक्की पर पड़ेगा।
परिवार: घर के बड़े आपसे प्रसन्न रहेंगे और उनका सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी।
लव: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन बेहद रोमांटिक रहेगा। आपके साथी आपके लिए कुछ स्पेशल कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: सेहत को लेकर सतर्क रहें।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:27
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 9:55 तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
अत्यधिक मेहनत के कारण आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे, लेकिन सफलता मिलने के बाद आपकी सारी थकान दूर हो जाएगी। दिन की दूसरे हिस्से में कोई शुभ समाचार मिलेगा।
व्यापार: नया व्यवसायिक लेनदेन करने का अवसर मिलेगा। कुछ नए और प्रभावशाली लोगों के साथ आप जुड़ सकते हैं।
नौकरी: आप अपना टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे। आपकी मेहनत और सकारात्मकता हर किसी को प्रभावित करेगी।
परिवार: रिश्तों में चल रही समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें नहीं तो देर हो सकती है।
लव: जीवनसाथी के साथ संबंधों में फिर से मधुरता आएगी। प्रेमी जोड़ों को व्यर्थ के झगड़े से बचना होगा।
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार आएगा और आज आपको मानसिक शांति की भी अनुभूति होगी।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
अपने गुस्से पर काबू रखें नहीं तो आपका बना बनाया काम बिगड़ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति लापरवाही से बचने की जरूरत है। व्यर्थ की बातों से दूर रहें।
व्यापार: नया काम शुरू करने से बचें। आज धन हानि होने की भी संभावना है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का सख्त रवैया तनाव दे सकता है। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आएंगे।
परिवार: रिश्तों को और भी मजबूत बनाने के लिए अपनों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करना जरूरी है।
लव: आपसी समझ की कमी रहेगी। ऐसे में पार्टनर के साथ छोटी सी बात पर कहासुनी हो सकती है।
स्वास्थ्य: चिंता और थकान के कारण आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदाई रहेगा। सकारात्मक बातों पर ध्यान दें और अपने काम से काम रखें। रूपए पैसे के मामले में ज्यादा दरियादिली दिखाने से बचें।
व्यापार: जो भी नए बदलाव हो रहे हैं उन पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। इस समय पार्टनरशिप में काम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
नौकरी: आप पूरी ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे। बॉस की शाबाशी भी आपको मिलेगी।
परिवार: घरेलू कलह के कारण मानसिक तनाव बढ़ेगा। आपको शांतिपूर्वक बात को संभालने की कोशिश करनी होगी।
लव: अगर आप अपने प्रेम संबंध को विवाह में बदलना चाहते हैं तो ज्यादा जल्दबाजी ना करें।
स्वास्थ्य: सेहत कमजोर रहेगी। अनिद्रा की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग:गोल्डन
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
ज्यादा पाने की चाहत में नुकसान हो सकता है, इसलिए आपको संतोष करना चाहिए। सकारात्मक और ऊर्जावान रहने से आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। इसका अच्छा फायदा भी आपको होगा।
व्यापार: किसी पुरानी परेशानी से राहत मिलेगी और आज आपको कुछ अनुभवी लोगों का सहयोग भी प्राप्त होगा।
नौकरी: अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की कोशिश करें और समय का ध्यान रखें।
परिवार: घर का वातावरण अच्छा रहेगा। अपनों के साथ आप ज्यादा समय बिताएंगे।
लव: जीवनसाथी से सिर्फ वो वादा करें जिससे आप निभा सकते हैं नहीं तो आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है।
स्वास्थ्य: यदि सेहत ठीक नहीं है तो अपनी दवाइयां समय पर लेते रहें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











