Rashifal 12th September: मेष ,सिंह और कुंभ राशि वालों का भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत, खुलेंगे आज सफलता के द्वार

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आपका कोई बड़ा फायदा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप घर पर ही पूजा पाठ का आयोजन करवा सकते हैं या फिर आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। महत्वपूर्ण फैसले लेने में जल्दबाजी ना करें। असमंजस की स्थिति में अपने बड़े बुजुर्गों की सलाह लें।
व्यापार: नया काम मिल सकता है लेकिन कोई भी कमिटमेंट करने से पहले आपको समय का ध्यान रखना होगा।
नौकरी: किसी कठिन कार्य को आप समय से पूर्व पूरा कर लेंगे। ऐसे में दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी।
परिवार: भाई या बहन के साथ चल रही है अनबन खत्म होगी और आपके रिश्ते में सुधार आएगा।
लव: जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। आपके बीच खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है।
स्वास्थ्य: मन शांत रहेगा और आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इसका असर आपके ऊपर बहुत ही गहरा पड़ेगा। आपको नकारात्मकता की अनुभूति हो सकती है। अपने लक्ष्य पर फोकस करें और व्यर्थ की चिताओं से दूर रहें। घर की साज सजावट में बदलाव करने की योजना बन सकती है। परिजनों के साथ आप खुशनुमा समय बिताएंगे।
व्यापार: लंबित कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है।
नौकरी: दफ्तर में आपको अपना पूरा ध्यान काम पर लगाना चाहिए। इधर-उधर की बातों में समय नष्ट करने से बचें।
परिवार: घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। रिश्तों में प्यार और अपनापन बढ़ेगा।
लव: यदि आप अविवाहित हैं और आपके विवाह में कोई बाधा आ रही है तो इस समस्या का समाधान हो सकता है।
स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए रोजाना योग और ध्यान करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

काम से जुड़े फैसले आपको जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। बड़ा लाभ कमाने के लिए गलत रास्ते ना अपनाएं। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आपको मनोरंजन का समय मिलेगा। ऐसे में आपका तनाव काफी कम होगा। लंबी दूरी की यात्रा करने से आपको बचने की जरूरत है।
व्यापार: कोई कागजी काम अटक सकता है। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थाई है इसलिए आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।
नौकरी: काम के अलावा अपने व्यवहार का भी ध्यान रखें। सहकर्मियों के साथ ज्यादा हंसी मजाक करने से बचें।
परिवार: परिवार के लिए आप पर्याप्त समय निकालेंगे। आप घर पर ही कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं या फिर बाहर घूमने फिरने की भी योजना बन सकती है।
लव: प्रेमी/प्रेमिका पर अपना विश्वास बढ़ाने का प्रयास करें। बेवजह शक के करने से आपके बीच अलगाव की स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य: समय पर भोजन करें और बासी खाने के सेवन से बचें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:28
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

कामकाज को लेकर आप व्यस्त रहेंगे। जिम्मेदारियां बढ़ने से आप काफी दबाव महसूस करेंगे। अचानक कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आपको काफी राहत मिलेगी। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। आपकी किसी परेशानी का हल ढूंढने में उनका सहयोग प्राप्त होगा।
व्यापार: आपकी मेहनत सफल होगी। कोई बड़ी डील या ऑर्डर आपके हाथ लगने की संभावना है।
नौकरी: काम को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।अपना दिमाग शांत रखें और सकारात्मकता के साथ अपने काम पर फोकस करें।
परिवार: दोस्तों और परिजनों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।
लव: आज बिना सोचे समझे जीवनसाथी से कोई भी वादा ना करें अन्यथा भविष्य में इसका बुरा असर आपके रिश्ते पर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य: सेहत में कुछ सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। अपनी मेहनत और योग्यता के बल पर आप बड़ी सफलता हासिल करेंगे। आप स्वयं के अंदर गजब का आत्मविश्वास महसूस करेगें और आपकी सकारात्मकता आपके आसपास के लोगों को काफी प्रभावित करेगी। खर्चों में वृद्धि होने के कारण बजट असंतुलित हो सकता है। व्यर्थ के खर्चों से दूर रहें।
व्यापार: आप अपने सभी काम बेहतर तरीके से पूरे करने का प्रयास करेंगे। वरिष्ठ लोगों का सहयोग आपको मिलेगा।
नौकरी: यदि आप अपनी नौकरी बदलना चाहते हैं तो आपको जल्दबाजी से बचने की आवश्यकता है। आप अपनी वर्तमान नौकरी पर ही ध्यान देंगे तो बेहतर होगा।
परिवार: घर का माहौल सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। पिता की ओर से आपको कोई बढ़िया उपहार मिल सकता है।
लव: प्रेमी जोड़ों को अपने रिश्ते पर अधिक ध्यान देना होगा। यदि मन में किसी भी तरह की दुविधा है तो एक दूसरे से खुलकर बात करें।
स्वास्थ्य: आंखों में कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4 बजे बजे से 7 बजे तक

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि आप प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में और तेजी लानी होगी। विद्यार्थी टीवी और मोबाइल पर अपना समय नष्ट करने से बचें अन्यथा इसका बुरा असर आपकी परीक्षा के परिणाम पर पड़ सकता है। काम से जुड़ी कोई चिंता गहरी हो सकती है।
व्यापार: आय का कोई रुका हुआ स्रोत दोबारा शुरू हो सकता है। आपके हाथ कोई नया काम लगने की संभावना है।
नौकरी: आपकी छोटी सी गलती पर उच्च अधिकारी आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। इस तरह की लापरवाही आपकी तरक्की पर बुरा असर डाल सकती है।
परिवार: अपने रिश्तों को महत्व दें। यदि कोई समस्या है तो उसे मिलजुल कर सुलझाने की कोशिश करें।
लव: रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आपका रिश्ता और भी परिपक्व होगा।
स्वास्थ्य: यदि आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या है तो लापरवाही ना करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:47
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

अधूरे महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अनुकूल है। कुछ लोग आपकी झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। ऐसे लोगों को नजरअंदाज करना सीखें। घर के सदस्यों के साथ आप सुकून भरा दिन बिताएंगे। घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है।
व्यापार: आलस का बुरा असर आपके काम पर पड़ेगा। लापरवाही करने से बचें।
नौकरी: दफ्तर में अचानक कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। आप काफी तनाव महसूस करेंगे।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा। आपके बीच का प्रेम और लगाव बढ़ेगा।
लव: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अपने रिश्ते से जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर ना करें।
स्वास्थ्य: समय पर भोजन करें और पर्याप्त नींद लें नहीं तो शारीरिक समस्याएं बढ़ सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 7:25 से 11:20 तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

ज्यादा तनाव के कारण आज आप काफी दबाव महसूस करेंगे। ऐसे में इसका असर आपके काम पर भी पड़ेगा। इस समय आपको बहुत ही धैर्यवान और सकारात्मक रहने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही महंगी पड़ेगी।
व्यापार: अपनी आर्थिक स्थिति को स्थिर बनाने पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने से बचें।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर होगा। यदि आपके किसी कार्य में बाधा आती है तो उनकी पूरी मदद आपको मिलेगी।
परिवार: घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी लेकिन आपको अपने बड़ों की बातों को नजरअंदाज करने से बचने की जरूरत है नहीं तो नुकसान आपका ही होगा।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। आप कैंडल लाइट डिनर पर भी जा सकते हैं।
स्वास्थ्य: सेहत में भारी गिरावट आने की संभावना है। कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

कोई शुभ सूचना मिलने से आप काफी प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे। आप अपने परिवार को प्राथमिकता देंगे और अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने का भी भरपूर प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए हुए परिश्रम का उचित परिणाम आपको मिल सकता है।
व्यापार: किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि अपना हर काम स्टाफ या कर्मचारियों के भरोसे छोड़ने से बचें।
नौकरी: यदि आपकी तरक्की में कोई बाधा आ रही है तो इस समस्या का समाधान हो सकता है। आपको आपकी तरक्की का संकेत मिलेगा।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई लिखाई में आप उनकी मदद भी करेंगे।
लव: वैवाहिक जीवन पर आप अधिक ध्यान देंगे। रोजमर्रा के कार्यों को पूरा में आप एक दूसरे की सहायता भी करेंगे।
स्वास्थ्य: सेहत उत्तम रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। किसी नई संपत्ति की खरीदारी की योजना बन सकती है। आपका पूरा ध्यान आपके लक्ष्य पर होगा और आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। यदि आप अपने पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो पिता के सहयोग से किसी बड़ी परेशानी से बाहर निकलने में आप सफल रहेंगे।
व्यापार: परिवर्तन संबंधी योजनाओं को अंजाम देने का समय उचित है। आपके लिए लाभ की स्थिति बन रही है।
नौकरी: आपके करियर में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। अतीत में किए हुए परिश्रम का परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है।
परिवार: परिजनों के साथ अचानक घूमने फिरने की योजना बन सकती है। पिता की सेहत को लेकर चिंता दूर होगी।
लव: आप अपने पार्टनर को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। लापरवाह रवैये के कारण आपके बीच दूरी आ सकती है।
स्वास्थ्य: सेहत के मोर्चे पर दिन मिला-जुला रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:30
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

कुछ नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। भविष्य में यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। करीबी मित्रों और परिजनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपको अपने मन की बात शेयर करने का मौका मिलेगा। पैसों को लेकर ज्यादा लापरवाही ना करें। आमदनी और खर्चों के बीच आपको संतुलन बनाकर चलना होगा।
व्यापार: ऑनलाइन बिजनेस करने वाले लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है। आप अपना व्यवसाय आगे बढ़ाने की भी योजना बनाएंगे।
नौकरी: काम से जुड़ी यात्रा करने का मौका मिल सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है।
परिवार: माता-पिता के साथ कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। आप उनके सहयोग से सही निर्णय ले पाएंगे।
लव: जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन होने की संभावना है। गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें।
स्वास्थ्य: सेहत कमजोर रहेगी। डॉक्टर और दवाइयों पर काफी पैसा खर्च हो सकता है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:26
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

Aaj Ka Rashifal 12th September 2024 in Hindi

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें नहीं तो आप व्यर्थ के चक्कर में फंस सकते हैं। यदि आप सोच समझकर काम करेंगे तो कई सारी परेशानियों से बच सकते हैं। कुछ नए लोगों से जान पहचान हो सकती है। कमाई का नया जरिया भी मिलने की संभावना है।
व्यापार: पुराने रुके हुए काम को दोबारा शुरू करने की योजना बन सकती है। पैसों की कमी भी दूर होगी।
नौकरी: दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। उच्च अधिकारी और सहकर्मियों के साथ भी तालमेल बेहतर होगा।
परिवार: रिश्तों में प्रेम और मधुरता बनी रहे इसके लिए आपको अपने व्यवहार का ध्यान रखना होगा। आपका गुस्सेल स्वभाव घर की शांति भंग कर सकता है।
लव: जीवनसाथी को नजरअंदाज करने से बचें। आपको उनकी भावनाओं का आदर करना होगा।
स्वास्थ्य: मौसम में बदलाव के कारण समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4:45 से 7:20 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Thursday, September 12, 2024, 5:15 [IST]
Desktop Bottom Promotion