Latest Updates
-
Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Odisha Day 2026 Wishes: उत्कल दिवस...ओडिशा स्थापना दिवस के मौके पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
April Fool's Day 2026 Shayari: अप्रैल फूल डे पर दोस्तों-यारों को भेजें ये फनी शायरियां, रोक नहीं पाएंगे हंसी -
April Fool's Day 2026 Wishes: मूर्खों के सरताज...अप्रैल फूल पर दोस्तों-रिश्तेदारों को भेजें ये फनी मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 1 April 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा महीने का पहला दिन? जानें शुभ अंक और रंग -
April Fool's Day 2026: लंगोटिया यारों की 'बत्ती गुल' कर देंगे ये फनी मैसेजेस, हंसी रोकना होगा मुश्किल -
Lucky Signs: घर से निकलते समय इन 5 चीजों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, समझ जाएं जल्द बदल सकती है किस्मत -
Mysterious Temples Of India: भारत के 5 रहस्यमयी मंदिर, जहां का प्रसाद घर ले जाना होता है मना -
नारियल या सरसों का तेल? बालों की ग्रोथ के लिए कौन है नंबर-1, जानें सफेद बालों का पक्का इलाज -
April Fool's Pranks: अपनों को बनाना चाहते हैं अप्रैल फूल? ट्राई करें ये प्रैंक्स, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
Aaj Ka Rashifal 13th August: इन राशियों को मिलेगा आज ब्रह्म योग का लाभ, मन रहेगा प्रसन्न, रिश्ते भी होंगे मधुर
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
कामकाज की दृष्टि कौन से दिन व्यस्त रहेगा। ऐसे में आप अपने व्यक्तिगत जिम्मेदारियों पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। खुले दिल से खर्च करने की आपकी आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने से बचें।
व्यापार: नए कार्य की शुरुआत करने से आपको बचना होगा। अपने मौजूदा व्यवसाय पर अधिक ध्यान देंगे तो बेहतर होगा।

नौकरी: उच्च अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा, लेकिन आपको तेजी से अपने काम पूरे करने होंगे।
परिवार: अपने मन की बात अपनों से साझा करने का अवसर मिलेगा। आप बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी बात शेयर करें।
लव: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन विवादस्पद रहेगा। अपने रिश्ते को लेकर आप थोड़ा दबाव महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य: सेहत कमजोर रहेगी। लापरवाही महंगी पड़ेगी।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:16
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। अपनों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। आप मन लगाकर पढ़ाई करें। सफलता जरूर मिलेगी। करियर से जुड़ी समस्या का समाधान होगा।
व्यापार: विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपको काफी सावधान रहना होगा। पैसों के मामले में जल्दबाजी ना करें।
नौकरी: उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है।
परिवार: माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। भाई बहनों के साथ भी संबंध प्रगाढ़ होगा।
लव: जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। शादीशुदा जिंदगी की कोई पुरानी यादें फिर से ताजा हो जाएगी।
स्वास्थ्य: यदि आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ है तो खान पान का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 8:30 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझने से राहत मिलेगी। आपको अपने करीबियों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में ज्यादा जल्दबाजी ना करें। निवेश आदि करने से पहले ठीक से सोच विचार कर लें। समय के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ा लचीलापन लाने की जरूरत है।
व्यापार: पार्टनरशिप में व्यवसाय करने का प्रस्ताव मिल सकता है। अनुभवी लोगों से सलाह लेकर ही अपना निर्णय लें।
नौकरी: समय पर दफ्तर पहुंचने की आदत डालें नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।
परिवार: घर के किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। गुस्से और जल्दबाजी से दूर रहें।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ रोमांटिक डिनर डेट पर जाने का मौका मिलेगा। शादीशुदा जातकों के लिए भी दिन काफी खास रहने वाला है।
स्वास्थ्य: अच्छी सेहत के लिए व्यर्थ की चिताओं से दूर रहें और खाने पीने पर भी अधिक ध्यान दें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:24
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
अचानक कोई अच्छी खबर मिलने से आप काफी प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे। खुद पर काम का ज्यादा दबाव ना डालें। सकारात्मक रहकर आप कड़ा परिश्रम करें। आपको जल्द ही अच्छी सफलता मिलेगी। किसी शुभ कार्य में आप हिस्सा लेंगे। आपकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है।
व्यापार: लाभ कमाने का अच्छा मौका मिलेगा। आप कोई पुराना छोटा मोटा उधार चुकाने में भी सफल रहेंगे।
नौकरी: उच्च अधिकारियों से बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। आपकी कही हुई बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है।
परिवार: घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। पिता के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है।
लव: बिना सोचे समझे अपने साथी से कोई भी वादा ना करें, नहीं तो आपके रिश्ते में खटास आ सकती है।
स्वास्थ्य: सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
अतीत की यादें आपको परेशान कर सकती है। बेहतर होगा पुरानी बातों को भूलकर आप आगे बढ़ें। काम से जुड़ा लिया हुआ कोई फैसला सही साबित होगा और उसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। बच्चों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। हो सके तो उनके साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें।
व्यापार: पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। आर्थिक लेन देन करते समय जल्दबाजी ना करें।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा लेकिन सहकर्मियों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है।
परिवार: यदि आपके किसी बार आपकी किसी बात से घर के बड़ों के दिल को ठेस पहुंची है तो आप क्षमा मांग कर बात को खत्म करने की कोशिश करें
लव: जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। आपको उनकी ओर से कोई तोहफा भी मिल सकता है।
स्वास्थ्य: खाली पेट ज्यादा चाय कॉफी के सेवन से बचें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में कुछ उतार चढ़ावा सकते हैं। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें और सकारात्मक रहें। रुके हुए धन की प्राप्ति ना होने के कारण चिंता कुछ बढ़ सकती है। जल्दबाजी में कोई भी कदम ना उठाएं नहीं तो नुकसान आपका ही होगा। विद्यार्थियों के लिए समय प्रतिकूल है।
व्यापार: उधार देने से आपको बचना होगा। इसके अलावा अपनी व्यावसायिक योजनाओं को भी आप गुप्त रखें।
नौकरी: आपकी किसी लापरवाही के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है। ऐसे में आपको उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी।
परिवार: कठिन परिस्थिति में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता आपका मनोबल बढ़ाएंगे।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य: यदि हाई बीपी की समस्या रहती है तो सतर्क रहें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:6
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 10 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

खराब स्वास्थ्य का बुरा असर आपके काम पर पड़ेगा। आपको सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। अपनों के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। खुद पर काबू रखें और कोई भी गलत कदम उठाने से बचें। कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें नहीं तो उनके चोरी या गुम होने की संभावना है।
व्यापार: अच्छे फायदे के लिए आपको अपनी व्यावसायिक योजनाएं सोच समझकर बनानी होगी। अपनी गलतियों को दोहराने से बचें।
नौकरी: वर्कलोड अधिक रहने की संभावना है। हो सकता है आज आपको ओवर टाइम भी करना पड़े।
परिवार: घर का माहौल ठीक नहीं रहेगा। अपनों का गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है।
लव: वैवाहिक जीवन में सुख शांति रहेगी। प्रेमी जोड़ों के बीच विश्वास की कमी देखने को मिलेगी।
स्वास्थ्य: सेहत के साथ खिलवाड़ ना करें। कोई भी समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
धन हानि का संकेत मिल रहा है। पैसों के मामले में अधिक सावधानी बरतें। काम के साथ परिवार के लिए भी समय निकालें। एक दूसरे के साथ आप जितना अधिक समय बिताएंगे आपका रिश्ता उतना मजबूत होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।
व्यापार: अचानक यात्रा करनी पड़ेगी। आपकी यह यात्रा काफी शुभ रहेगी।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के सहयोग से कोई कठिन कार्य समय पर पूरा होगा। सहकर्मियों के साथ भी तालमेल बेहतर होगा।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों की बातों को नजरअंदाज ना करें नहीं तो नुकसान आपका ही होगा।
लव: जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। आपके बीच की खटास का असर बच्चों पर भी पड़ सकता है।
स्वास्थ्य: लापरवाही के कारण सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:31
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 8:30 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। इसका असर आपका काम पर भी देखने को मिलेगा। किसी करीबी का गलत बर्ताव आपको तनाव दे सकता है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करना होगा। आर्थिक फायदा होने की संभावना है।
व्यापार: रुका हुआ आर्थिक लेनदेन पूरा होगा। निवेश आदि करने के लिए समय उचित नहीं है।
नौकरी: सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी।
परिवार: पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा।
लव: जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। प्रेमी/प्रेमिका के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा।
स्वास्थ्य: सेहत के मामले में आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा। आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:15
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 7 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां बनी रहेगी। आपको बहुत ही सोच समझकर अपना कदम आगे बढ़ाने की जरूरत है। पैसों की स्थिति में सुधार आने से आपकी चिंता दूर होगी।
व्यापार: व्यापारियों को कोई भी नई डील पक्की करने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल करने की जरूरत है।
नौकरी: नौकरीपेशा लोगों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा।
परिवार: घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। आज आपको अस्पताल का भी चक्कर लगाना पड़ेगा।
लव: जीवनसाथी के साथ प्यार और सम्मान से पेश आएं। आपका गलत व्यवहार आपके प्रिय को आप से दूर कर सकता है।
स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:29
शुभ समय: शाम 5:20 से 7:20 तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

दिन काफी सकारात्मक रहेगा। आपको स्वयं के अंदर नई ऊर्जा महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए विदेश जाना चाहते हैं उन्हें कोई अच्छी खबर मिलेगी।
व्यापार: कुछ लोग गलत जानकारी देकर आपको भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें।
नौकरी: आपके करियर को नई दिशा मिल सकती है। कुछ अनुभवी लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।
परिवार: यदि कुछ दिनों से घर का माहौल ठीक नहीं है तो आज बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। अपने व्यवहार में नरमी लाने की कोशिश करें।
लव: जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेमी जोड़ों को झगड़े झंझट से दूर रहने की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की जरूरत है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। नौकरी हो या व्यापार आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। यदि किसी मित्र के साथ मनमुटाव हो गया है तो आज सारे गिले शिकवे दूर होंगे।
व्यापार: व्यावसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से आगे बढ़ेगी। आपको मनचाहा लाभ होगा।
नौकरी: सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को आज ध्यानपूर्वक अपना काम करने की आवश्यकता है। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचें।
परिवार: घर के छोटे सदस्यों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। जरूरत से ज्यादा सख्ती से पेश ना आएं।
लव: रिश्तों में प्रेम और अपनापन बना रहेगा। आपके साथी आपके लिए कुछ खास भी कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: सेहत ठीक रहेगी लेकिन आपको लगातार काम करने से बचने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:45 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











