Aaj Ka Rashifal 13th July: शनि देव आज इन राशि वालों पर रहेंगे मेहरबान, जीवन के हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

दिन सकारात्मक रहेगा। आप ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे। आपका पूरा ध्यान आपके लक्ष्य पर होगा।

व्यापार: बड़ी सौदेबाजी करने का मौका मिलेगा। रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए दिन उचित है।

नौकरी: आपकी रचनात्मकता आपको बड़ी सफलता दिला सकती है। अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है।

13th July Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Vrishabh Mithun Tula Makar Meen And More

परिवार: घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरेगा। अपनों के लिए आप कुछ खरीदारी भी करेंगे।

लव: रोमांटिक लाइफ में चल रहा तनाव कम होगा। आपको अपने व्यवहार में नरमी लाने की जरूरत है।

स्वास्थ्य: आप काफी प्रसन्न रहेंगे और इसका असर आपकी सेहत पर भी देखने को मिलेगा।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक14

शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 8:20 तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करें, जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

व्यापार: अच्छा आर्थिक फायदा होगा। पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ काम पूरा होगा।

नौकरी: उच्च अधिकारियों के सहयोग से कोई कठिन कार्य समय पर पूरा होगा। आपको उनकी ओर से कोई फायदेमंद सलाह भी मिलेगी।

परिवार: परिजनों के साथ किसी शुभ कार्य में हिस्सा लेंगे। आपका तनाव कम होगा और आप बेहतर महसूस करेंगे।

लव: जीवनसाथी को नजरअंदाज करने की गलती ना करें। आपके बीच की कड़वाहट का पूरा असर बच्चों पर भी पड़ेगा।

स्वास्थ्य: सेहत को लेकर सजग रहें। कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:2

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए अगर आप लंबे समय से कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो आज उसके पूरे होने की संभावना है। दिन के दूसरे हिस्से में धन लाभ हो सकता है।

व्यापार: नया व्यावसायिक संबंध बनेगा। भविष्य में इसका उचित फायदा आपको मिलेगा।

नौकरी: काम ज्यादा होने के कारण आप दबाव महसूस करेंगे, लेकिन आपको शांत दिमाग से काम करने की आवश्यकता है।

परिवार: आपकी किसी परेशानी का हल ढूंढने में आपको अपने की मदद मिलेगी। ऐसे में आपके रिश्ते और भी मजबूत होंगे।

लव: प्रेमी/प्रेमिका को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। सकारात्मक जवाब मिलने की संभावना है।

स्वास्थ्य: अपनी डाइट में ज्यादा हरी सब्जियों को शामिल करें, साथ ही कसरत करने की भी आदत डालें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 25

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित ना हों बल्कि अपने फैसले खुद ही सोच समझकर लें। कुछ जरूरतमंदो की मदद करके आपको सुकून महसूस होगा।

व्यापार: आत्मविश्वास से किए हुए कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन आंख बंद करके आज किसी पर भी भरोसा ना करें।

नौकरी: सहकर्मियों के साथ टकराव से बचें और अपने काम पर ध्यान दें। इससे आपकी छवि खराब होगी और इसका असर काम पर भी पड़ेगा।

परिवार: घर में यदि विवाह योग्य कोई सदस्य है तो उनके विवाह की चर्चा हो सकती है।

लव: जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। अपने रिश्ते को संभालने का प्रयास करें।

स्वास्थ्य: खुद पर काम का ज्यादा बोझ ना डालें नहीं तो सेहत में भारी गिरावट आएगी।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक:31

शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 7 बजे तक

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

वाद विवाद से दूर रहें नहीं तो आपका कीमती समय बेकार की चीजों में नष्ट होगा। अपनी कार्यक्षमता और योग्यता पर भरोसा रखें,साथ ही अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। आपकी मेहनत जरुर सफल होगी।

व्यापार: मार्केट में पैसा फंसने के कारण चिंता बढ़ सकती है। भविष्य में समझदारी से आर्थिक लेनदेन करें।

नौकरी: ओवरकॉन्फिडेंस से बचें नहीं तो आज शर्मिंदा होना पड़ सकता है। अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार करें।

परिवार: घर के बड़ों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। गुस्से और जल्दबाजी में कोई भी कम ना उठाएं।

लव: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके पार्टनर आपको नजरअंदाज कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: कंधों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग:केसरिया

शुभ अंक:15

शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 8:55 तक

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

रुका हुआ कोई कार्य पूरा होगा और आपको बड़ी राहत मिलेगी। अपनी कार्य क्षमता में सुधार लाने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है।

व्यापार: मेहनत का उचित परिणाम मिलने से आत्मविश्वास और उत्साह दोनों बढ़ेगा।

नौकरी: सरकारी नौकरी करने वाले लोगों की तरक्की हो सकती है। आपकी आमदनी में भी वृद्धि होगी।

परिवार:रिश्तों में सुधार आएगा और आज अपने मन की बात अपनों के सामने रखने का मौका मिलेगा।

लव: प्रेम संबंध अच्छा रहेगा। आपके बीच नजदीकियां बढ़ेगी।

स्वास्थ्य: काम का ज्यादा स्ट्रेस ना लें। मेहनत करें और अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक:7

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

काम से संबंधित चिंता दूर होगी। आपको कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। आपको उन पर काफी गर्व महसूस होगा।

व्यापार: यदि बैंक से जुड़ा कोई मामला अटका है या फिर किसी कार्य में सरकारी अड़चन आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान होगा।

नौकरी: आप पूरे जोश और उत्साह के साथ अपना काम करेंगे। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा।

परिवार: घर के सदस्यों के साथ छोटी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही सुखद रहेगी।

लव: लगातार प्रयासों से रिश्ते में सुधार आएगा। आपके साथी का सहयोगात्मक व्यवहार आपके बीच की कड़वाहट को खत्म करेगा।

स्वास्थ्य: देर रात जागकर काम करना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

संतुलित व्यवहार करें, बेवजह की जिद और अहंकार आपके रिश्ते खराब कर सकती है। आर्थिक मामले में लापरवाही के कारण आज नुकसान होने की संभावना है।

व्यापार यदि नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपके मार्ग में रुकावट आ सकती है। आपको धैर्यवान रहना होगा।

नौकरी: काम से जुड़ी किसी समस्या का समाधान होगा। आपको आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखने की जरूरत है।

परिवार: रिश्तों में प्यार और मधुरता बनाए रखने के लिए अपनों के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें।

लव: रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। अपने साथी पर आपका विश्वास और बढ़ेगा।

स्वास्थ्य: सेहत कमजोर रहेगी। तनाव से दूर रहें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:39

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपकी यह मुलाकात बहुत यादगार रहेगी। विदेश जाकर काम करने का सपना देख रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। सोच समझकर खर्च करें।

व्यापार: अच्छे फायदे के लिए आपको और मेहनत करने की जरूरत है। नए लोगों से संपर्क हो सकता है।

नौकरी: करियर में बड़ा बदलाव आएगा। आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है।

परिवार: घर के सदस्यों का सम्मान बनाए रखें। अपनों के विरुद्ध जाकर कोई काम ना करें।

लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। एक रोमांटिक शाम बिताने के लिए आप अपनी पसंदीदा जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। बाहर के भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 4

शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले में सफलता मिलेगी। फैसला आपके पक्ष में आएगा। आज आप हर मुश्किल का सामना पूरी हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ करेंगे। खर्चों में कटौती करके आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकते हैं।

व्यापार: पैसों का लेनदेन करते समय अधिक सावधानी बरते नहीं तो नुकसान हो सकता है।

नौकरी: विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले लोगों की बड़ी तरक्की हो सकती है। करियर से जुड़ा लिया हुआ कोई फैसला आपके लिए सही साबित होगा।

परिवार: अपनी गलती के लिए अपनों से क्षमा मांगकर आप बात को खत्म करने की कोशिश करें। बेवजह के अहंकार से बचें।

लव: जीवनसाथी कुछ ज्यादा ही रोमांटिक मूड में रहेंगे। प्रेमी जोड़ों की मुलाकात बेहद खास रहेगी।

स्वास्थ्य: लो बीपी के कारण आपको काफी कमजोरी महसूस हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:37

शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

काम से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले आप दोबारा जरूर सोच लें या फिर किसी करीबी से सलाह मशवरा करें। पुरानी गलतियों को ना दोहराएं बल्कि उनसे सबक लें।

व्यापार: यदि कोई समस्या है तो उसे पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। आज सभी काम अपनी देख रेख में ही करवाएं।

नौकरी: अगर आप बेरोजगार है तो सही अवसर प्राप्त ना होने के कारण आपको चिंता हो सकती है।

परिवार: माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। भाई बहनों के साथ भी समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा।

लव: वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा

स्वास्थ्य: विचारों को सकारात्मक रखें और प्रसन्न रहने की कोशिश करें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

काम से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का कारण बन सकती है। युवा वर्ग को अपने करियर और पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। बेकार की बातों में अपना समय खराब ना करें।

व्यापार: दिन सामान्य रहेगा। महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले लेने से बचें।

नौकरी: दफ्तर समय पर पहुंचने की कोशिश करें नहीं तो आज बॉस आपके खिलाफ सख्त कदम उठा सकते हैं।

परिवार: घरेलू कलह का अंत होगा और घर के वातावरण में सुधार आएगा।

लव: यदि आप अविवाहित हैं और आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आता है तो उस पर विचार जरूर करें।

स्वास्थ्य: गले में इंफेक्शन हो सकता है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 10:50 से दोपहर 12 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Saturday, July 13, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion