13th October Rashifal : मेष, तुला और वृश्चिक राशि वालों का भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत, पूरी होगी आज कोई मनोकामना

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

परिवार के साथ आप मनोरंजक पल बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंदियों को मात देने में आप सफल रहेंगे। अगर आप व्यापारी है तो आपको लाभ कमाने का अच्छा मौका मिलेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी।
व्यापार: इंपोर्ट एक्सपोर्ट संबंधी बिजनेस करने वाले लोगों को आज अच्छा फायदा होगा। कोई बड़ा ऑफर मिलने की संभावना है।
नौकरी: दफ्तर में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। वह वाद विवाद से बचें।
परिवार: रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। घर का वातावरण सुखद रहेगा।
लव: जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। आपको अपने प्रिय का अलग ही रूप देखने को मिलेगा।
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

13th October Aaj Ka Rashifal

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। धर्म-कर्म, दान पुण्य के काम में भी आप हिस्सा ले सकते हैं। व्यापारियों के लिए आय का नया स्रोत बन सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने की संभावना है।
व्यापार: व्यवसाय संबंधी कोई भी निर्णय आप जल्दबाजी में ना लें।
नौकरी: विदेशी कंपनी में कार्यत लोगों की तरक्की हो सकती है।
परिवार: घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। आज कुछ मेहमानों का घर आना हो सकता है।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ आप घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। जीवनसाथी आपको खास होने का एहसास कराएंगे।
स्वास्थ्य: डायबिटिक लोगों को अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। रिश्तों में प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपकी अच्छी वाणी आपका कोई बड़ा फायदा करा सकती है। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।
व्यापार: आप कोई जोखिम भरा फैसला ले सकते हैं। मुमकिन है आपको उचित परिणाम भी मिले।
नौकरी: उच्च अधिकारियों को प्रसन्न करने के लिए आप एक साथ कई कार्य करने से बचें।
परिवार: घर में चल रहा तनाव खत्म होगा और रिश्तों में सुधार आएगा।
लव: जीवनसाथी को आपके भावनात्मक समर्थन की जरूरत है। आप उनकी मदद करने में पीछे ना हटें।
स्वास्थ्य: चोट लगने की संभावना है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 8:20 तक

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

पैसों से जुड़ा लेनदेन करने से आपको बचना होगा अन्यथा आपका धन लंबे समय के लिए अटक सकता है। जीवनसाथी के साथ अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने का मौका मिलेगा। आप घरेलू सुख सुविधाओं की चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं। सेहत में सुधार आ सकता है।
व्यापार: व्यावसायिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने के लिए आपको और प्रयास करने की आवश्यकता।
नौकरी: महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती है। समय पर अपना काम पूरा करें।
परिवार: मनमुटाव से बचें अन्यथा घर की शांति भंग हो सकती है।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य: इस राशि की महिलाओं को अपनी सेहत के प्रति अधिक से जग रहना होगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:31
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9:30 बजे तक

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

व्यापारियों की अच्छी कमाई होगी। नौकरीपेशा जातकों की भी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। आपका भाग्यपक्ष मजबूत रहेगा और आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। यदि आप किसी की नई प्रॉपर्टी, वाहन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है।
व्यापार: आपको और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आपको कुछ अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन भी प्राप्त हो सकता है।
नौकरी: सरकारी नौकरी करने वाले लोगों पर अतिरिक्त कार्यभार रहने की संभावना है।
परिवार: घर का माहौल सुखद रहेगा। किसी पुराने रिश्तेदार से मुलाकात संभव है।
लव: रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाने का अवसर प्राप्त होगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:29
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

दोस्तों और परिजनों के साथ मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा। आपको कोई भौतिक सुख साधन की प्राप्ति हो सकती है। काम से जुड़ा प्रयास सफल होने की संभावना है। आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लेंगे। अगर आप सेहत को लेकर परेशान हैं तो आपकी सेहत में सुधार आ सकता है।
व्यापार: अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी।
नौकरी: आपकी मेहनत और लगन उच्च अधिकारियों को काफी प्रभावित कर सकती है। जल्द ही इसका उचित परिणाम भी मिल सकता है।
परिवार: घर के सदस्यों की नाराजगी दूर करने की कोशिश करें। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें।
लव: जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है
स्वास्थ्य: सुबह खुली हवा में सैर करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार में वृद्धि होगी और आप पर जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी। कुछ जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। शाम को दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा।
व्यापार: आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बना रहेगा।
नौकरी: वर्कलोड कुछ कम रहने की संभावना है। आपको खुद के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा।
परिवार: घर में चल रही है समस्याओं को आपसी सामंजस्य से सुलझाने का प्रयास करें।
लव: प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां रहेगी।
स्वास्थ्य: मौसम में बदलाव के कारण समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

घर के बड़े बुजुर्गों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर पर किसी दोस्त या मेहमान का आगमन हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। सेहत से जुड़ी समस्या दूर होगी।
व्यापार: काम से जुड़ा कोई नया अवसर मिल सकता है। आपके व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव आएगा।
नौकरी: यदि बॉस ने आपको कोई काम सौंपा है तो आप उसे प्राथमिकता दें और गलतियां करने से बचें।
परिवार: रिश्तों की नकारात्मकता दूर होगी और अपनों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेमी जोड़ों के बीच कुछ तनाव संभव है।
स्वास्थ्य: आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 8 बजे तक

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

कोई अच्छी खबर मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा होने की संभावना है। व्यापार में अगर आपने कोई नई योजना बनाई है तो उस पर काम शुरू करने के लिए दिन उचित है। यदि आप काम से जुड़ी कोई यात्रा करते हैं तो उसका उचित परिणाम आपको मिलेगा।
व्यापार: कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बेहतरीन अवसर मिलेगा।
नौकरी: आपकी मैनेजमेंट स्किल उच्च अधिकारियों को काफी प्रभावित करेगी।
परिवार: घर के कुछ सदस्य आपसे ना खुश रहेंगे आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करनाहोगा
लव: किसी कारणवश यदि जीवनसाथी आपसे नाराज हैं तो उन्हें मनाने के लिए दिन अच्छा है।
स्वास्थ्य: योग और व्यायाम नियमित रखें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। संतान पक्ष से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको उन पर काफी गर्व महसूस होगा। दिन के दूसरे हिस्से में जीवनसाथी की ओर से कोई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता है।
व्यापार: रुका हुआ महत्वपूर्ण कागजी काम पूरा हो सकता है। आर्थिक लाभ होने की भीसंभावना है।
नौकरी: अगर आप अपनी तरक्की का इंतजार कर रहे हैं तो आपको थोड़े समय और प्रतीक्षा करने की जरूरत है। जल्द ही आपको अच्छी खबर मिलेगी।
परिवार: घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। यदि घर में कोई विवाह योग्य सदस्य है तो उनके विवाह की चर्चा हो सकती है
लव: जीवनसाथी को अधिक समय देने की कोशिश करें। इससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा।
स्वास्थ्य: आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग:सिल्वर
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 9:55 तक

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

रिश्तों में तालमेल बना रहेगा और कठिन परिस्थितियों में आपको उनका सहयोग मिलेगा। घर के सदस्यों के साथ आप किसी शुभ कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। काम से जुड़ी समस्या दूर होगी और आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लेंगे।
व्यापार: अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो समय के अनुसार अपनी कार्य प्रणाली में आपको लचीलापन लाने की आवश्यकता है।
नौकरी: आपकी मेहनत से सफल होगी और आपको अपने मनपसंद कार्य को करने का मौका मिलेगा।
परिवार: घर का माहौल कुछ तनावपूर्ण रहेगा। जल्दबाजी में आपको कोई भी निर्णय ना लें।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आप अपने रिश्ते से जुड़ा कोई फैसला भी ले सकते हैं।
स्वास्थ्य: आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:18
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

पिता की ओर से आपको आशीर्वाद और लाभ मिलने की संभावना है। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काफी सावधान रहने की जरूरत है। कुछ लोग आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
व्यापार: काम के प्रति आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। नई व्यावसायिक योजनाएं बनाने के लिए दिन उचित है।
नौकरी: कोई कठिन कार्य समय पर पूरा होगा। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा।
परिवार: माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ भी रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा।
लव: जीवनसाथी काफी खराब मूड में रहेंगे। अपने प्रिय के साथ विवादित मुद्दों पर चर्चा करने से बचें।
स्वास्थ्य: आप किसी खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से 3 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, October 13, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion