Aaj Ka Rashifal 13th September: आज बन रहा है शोभन योग, भगवान विष्णु की कृपा से इन राशियों का होगा बेड़ा पार

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

अपनों की खुशियों का ख्याल रखने के साथ आप खुद पर भी ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। विदेश में नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। अपनों का प्रेम और समर्थन विपरीत परिस्थिति में भी आपका मनोबल बढ़ाएगा।
व्यापार: दिन शुभ रहेगा। सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

13th September Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Mithun Kark Singh Kanya Makar Kumbh More

नौकरी: अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। मेहनत का फल पदोन्नति के रूप में मिल सकता है।
परिवार: घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
लव: जीवनसाथी आपके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट खरीद सकते हैं। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक होगा।
स्वास्थ्य: पीठ या कंधे के दर्द से आप परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:8
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएगा। नए कार्य की योजना बन सकती है। साझेदारी में व्यवसाय करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। घर के किसी बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। डॉक्टर और अस्पताल के भी चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। अपनी सेहत को नजरअंदाज करने से बचें।
व्यापार: सरकारी क्षेत्र से भरपूर लाभ होगा। नए कार्य की शुरुआत करने की योजना आगे बढ़ सकती है।
नौकरी: काम पर अधिक फोकस करने की जरूरत है। आ आपके द्वारा किए हुए कार्यों में गलतियां निकल सकती है।
परिवार: पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। छोटी-छोटी बातों पर झगड़े झंझट से बचें।
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ा इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आर्थिक मामले में आपको सफलता मिलेगी। आए का नया स्रोत बन सकता है। करियर से जुड़ी किसी समस्या का समाधान होगा और आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। आप मन लगाकर अपनी पढ़ाई कर पाएंगे।
व्यापार: शेयर मार्केट से जुड़ा काम करने वाले लोगों को मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि हाल ही में आपने किसी नए व्यवसाय की शुरुआत की है तो आपको लापरवाही से बचना होगा।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे और मन लगाकर अपना काम भी कर पाएंगे।
परिवार: माता-पिता के साथ अपने मन की बात साझा करने का मौका मिलेगा।
लव: यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो गया है तो बातचीत के जरिए आप अपने बीच की कड़वाहट को खत्म करने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य: खानपान का ध्यान रखें नहीं तो पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:39
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

यदि काम से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो आपको अपने वरिष्ठों और अनुभवी लोगों से सलाह मशवरा करना चाहिए। रिश्तों पर अधिक ध्यान दें। आपका लापरवाह रवैया अपनों को आपसे दूर कर सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी किसी समस्या से छुटकारा मिलेगा। मानसिक रूप से भी आप बेहतर महसूस करेंगे।
व्यापार: व्यवसाय पर छाई हुई मंदी आपकी चिंता बढ़ा सकती है लेकिन आप जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाने से बचें।
नौकरी: किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आप इस मौके को हाथ से जाने ना दें। जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है।
परिवार: घर के रिनोवेशन पर आप अच्छा खासा पैसा खर्च कर सकते हैं। माता के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है।
लव: जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। प्रेमी/प्रेमिका को ज्यादा समय देने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य: यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो क्रोध और तनाव से दूर रहें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9:15 तक

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में आपको काफी संभलकर रहना होगा। बड़े फायदे के चक्कर में कोई भी गलत रास्ता ना अपनाएं। लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए समय उचित है। यदि आप लापरवाही करेंगे तो नुकसान हो सकता है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी अपने की ओर से अच्छी खबर भी मिल सकती है।
व्यापार: बड़ा निवेश आदि करने के लिए समय उचित नहीं है। पैसों के मामले में आप लापरवाही करने से बचें।
नौकरी: उच्च अधिकारी यदि कोई काम सौंपते हैं तो उसे समय पर पूरा करने की कोशिश करें और गलतियां करने से भी बचें।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ आप सुकून भरा समय बिताएंगे। रिश्तों में प्रेम और मधुरता बढ़ेगी।
लव: जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है।
स्वास्थ्य: सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 9:20 तक

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

बेवजह के वाद विवाद से दूर रहें और अपने समय का सदुपयोग करें। कुछ ऐसे कार्य हैं जिन्हें आपको आज ही पूरे करने की आवश्यकता है। किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। आप अपनी सेहत को प्राथमिकता देंगे और उसका अच्छा नतीजा भी आपको मिलेगा।
व्यापार: व्यवसाय विस्तर की योजना बन सकती है। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले लोगों का सामना किसी बड़ी चुनौती से हो सकता है।
नौकरी: महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दें नहीं तो आपके कुछ कार्य आज अधूरे ही रह जाएंगे।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। आज आप किसी सामाजिक कार्य में भी हिस्सा ले सकते हैं।
लव: वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। प्रेमी जोड़ों को आज ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य: यदि आपको अर्थराइटिस की समस्या है तो आपकी यह परेशानी बढ़ सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:37
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

ससुराल पक्ष से कष्ट संभव है। स्वयं से जुड़ी गुप्त बातें ज्यादा इधर-उधर ना करें। घर के बड़े आपसे थोड़े नाखुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। ऐसे में आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। आज अचानक छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
व्यापार: जोखिम भरे व्यावसायिक फैसले लेने से आपको बचने की जरूरत है।
नौकरी: तरक्की में बाधा आ सकती है लेकिन आपको धैर्यवान रहना होगा। आपकी मेहनत का उचित परिणाम आपको जल्द मिलेगा।
परिवार: पारिवारिक मामलों में बिना सोचे समझे अपनी राय ना दें।
लव: जीवनसाथी का गलत व्यवहार आपके दिल को ठेस पहुंचा सकता है। आप भावनात्मक रूप से काफी कमजोर महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य: अचानक सेहत में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। आपकी साख चारों ओर फैलेगी। सुनी सुनाई बातों में न आएं नहीं तो आप व्यर्थ के चक्कर में फंसकर अपना कीमती समय नष्ट कर बैठेंगे। जीवनसाथी के साथ दिन बहुत ही खास गुजरेगा।
व्यापार: महत्वपूर्ण कागजी काम करते समय जल्दबाजी न करें। आपको बहुत ही ध्यानपूर्वक अपना काम करना होगा।
नौकरी: यदि नौकरी के लिए आपने कहीं इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है।
परिवार: रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा।
लव: जीवनसाथी के साथ अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने का मौका मिलेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए भी दिन काफी रोमांटिक रहने वाला है।
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 8:30 बजे तक

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

विद्यार्थियों को मानसिक और बौद्धिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को बढ़िया ऑफर मिल सकता है। आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। पैसों के मामले में जल्दबाजी ना करें नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।
व्यापार: किसी महत्वपूर्ण कार्य में आ रही रुकावट दूर होगी। लाभ कमाने का मौका मिल सकता है।
नौकरी: अगर अपनी वर्तमान नौकरी के साथ आप कोई पार्ट टाइम जॉब करना चाहते हैं तो आपको अच्छा ऑफर मिलने की संभावना है।
परिवार: घर में चल रहा तनाव खत्म होगा। ऐसे में घर के माहौल में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
लव: रोमांटिक लाइफ में कोई समस्या हो सकती है। पार्टनर के बर्ताव में कुछ बदलाव आने से आप काफी चिंतित रहेंगे।
स्वास्थ्य: अपनी दिनचर्या में आप कुछ जरूरी बदलाव कर सकते हैं।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 4 से 7 बजे तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

लंबे समय से किसी कार्य को पूरा करने के लिए यदि आप परिश्रम कर रहे हैं तो उसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। किसी नई प्रॉपर्टी आदि की खरीदारी करने की योजना बन सकती है। इस तरह के फैसले लेने से पहले आप अपने बड़े बुजुर्गों की राय जरूर लें। अगर आपके जीवन में कोई समस्या चल रही है तो किसी करीबी की मदद से आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है।
व्यापार: व्यापार में उन्नति होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए कार्य की योजना पर काम शुरू करने के लिए समय उचित है।
नौकरी: विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
परिवार: घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता बेहतर होगा। आप उनके लिए कुछ बढ़िया कर सकते हैं।
लव: यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो सारी नाराजगी भूलकर अपने प्रिय को प्यार से मनाने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य: खाने पीने में गड़बड़ी के कारण समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:41
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से 3 बजे तक

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

व्यापारी यदि किसी नए व्यवसाय में किस्मत आजमाने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। किसी करीबी की कही हुई कोई बात आपको बुरी लग सकती है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। काम के साथ खुद के लिए भी पर्याप्त समय निकालें नहीं तो लापरवाही का बुरा असर आपकी सेहत पर भी पड़ेगा।
व्यापार: काम से जुड़ी लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। आपकी यह यात्रा बहुत ही खर्चीली रहने वाली है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। आपको स्वयं के अंदर गजब का आत्मविश्वास महसूस होगा।
परिवार: यदि आपसे कोई गलती हुई है तो अपने बड़ों से क्षमा मांगकर आप अपनी गलती स्वीकार करें।
लव: छोटी सी बात पर जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। बात को ज्यादा ना बढ़ाएं।
स्वास्थ्य: लगातार काम करने से बचें। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:24
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और पैसों से जुड़ी चिंता से छुटकारा मिलेगा। व्यापारियों को मनचाहा लाभ हो सकता है। अगर आप व्यापार विस्तार की योजना बना रहे हैं तो अपनी योजना आगे बढ़ने का यह समय उचित है। संतान पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है नहीं तो वे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं।
व्यापार: कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। आपको कुछ नई रणनीतियां बनाने की आवश्यकता है।
नौकरी: नौकरीपेशा लोगों को काफी एक्टिव रहना होगा। आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है।
परिवार: बच्चों की शिक्षा आदि को लेकर चिंता बढ़ सकती है। उनका जिद्दी स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। प्रेम जीवन में नयापन महसूस होगा।
स्वास्थ्य: आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Friday, September 13, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion