Aaj Ka Rashifal 14th August: मिथुन राशि वालों को मिलेगा रुका हुआ धन, इनकी आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

वाणी में कठोरता के कारण आलोचना हो सकती है। आपको वाणी के साथ व्यवहार का भी ध्यान रखना होगा। पैसों की स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। जल्दबाजी में लिए हुए किसी फैसले का गलत नतीजा भुगतना पड़ेगा। सेहत कमजोर रहेगी।

व्यापार: लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें। इससे केवल आपका समय ही नष्ट होगा।

14th August Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Mesh Mithun Singh Tula Dhanu And More

नौकरी: उच्च अधिकारियों की बातों को अनदेखा ना करें। आपको उनके गुस्से का सामना करना पड़ेगा।

परिवार: घर का माहौल अच्छा रहेगा। माता पिता का सहयोग मिलेगा।

लव: पार्टनर के साथ चल रहा मनमुटाव दूर होने से आपके रिश्ते में सुधार आएगा।

स्वास्थ्य: काम के साथ सेहत पर भी ध्यान दें नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:36

शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

व्यर्थ की चिताओं को छोड़कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां बनी रहेगी। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। स्वार्थी लोगों से दूरी बनाकर रखें नहीं तो कोई आपकी उदारता का फायदा उठा सकता है।

व्यापार: यदि हाल ही में आपने कोई निवेश किया है तो उसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है।

नौकरी: वर्कलोड अधिक रहने की संभावना है। आप काफी दबाव महसूस करेंगे।

परिवार: घर के सदस्यों के लिए पर्याप्त समय निकालने से रिश्तों में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा।

लव: जीवनसाथी आपसे थोड़े नाखुश रहेंगे। आपको उनकी भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।

स्वास्थ्य: सिर दर्द और थकान की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:4

शुभ समय: शाम 6:25 से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

रुके हुए धन की प्राप्ति होने से आपको राहत मिलेगी। आप अपने महत्वपूर्ण फैसला पूरे आत्मविश्वास के साथ लेंगे। नए लोगों के साथ मुलाकात हो सकती है। आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं।

व्यापार: किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलने से काम से जुड़ी समस्या का समाधान होगा।

नौकरी: आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपना काम करेंगे। बॉस भी आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं।

परिवार: घर में चल रही समस्याओं को अनदेखा ना करें नहीं तो बात और बिगड़ सकती है।

लव: प्रेमी प्रेमिका के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी दिन काफी खास रहने वाला है।

स्वास्थ्य: खुद को फिट और एनर्जेटिक रखने के लिए आप किसी नए व्यायाम की शुरुआत कर सकते हैं।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:26

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आपका अनियंत्रित क्रोध आपको मुसीबत में डाल सकता है। खुद पर काबू रखें। काम से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिंता बढ़ सकती है। आप धैर्यवान रहें, उचित समय आने पर आपकी परेशानी जरूर दूर होगी।

व्यापार: साझेदारी में व्यवसाय करने वाले लोगों को आज संभलकर रहना होगा। पार्टनर के साथ टकराव हो सकता है।

नौकरी: यदि बॉस ने कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो उसे समय पर पूरा करने की कोशिश करें।

परिवार: घर के किसी सदस्य के साथ अनबन हो सकती है। आपको मर्यादित रहना होगा।

लव: जीवनसाथी आपको कोई बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी।

स्वास्थ्य: पेट से जुड़ा इंफेक्शन हो सकता है। बाहर के भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:30

शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। किसी करीबी के साथ अनबन हो सकती है। पेशवर जीवन में कुछ बड़े बदलाव आने की संभावना है। आप कड़ी मेहनत करें और सकारात्मक रहें। पैसों के मामले में जल्दबाजी ठीक नहीं है।

व्यापार: विदेशी कंपनियों से जुड़ा व्यवसाय करने वाले लोगों को अच्छा फायदा हो सकता है।

नौकरी: उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से नाखुश रहेंगे। आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने की जरूरत है।

परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। छोटो के साथ भी रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा।

लव: प्रेमी/प्रेमिका से किया हुआ कोई वादा आप पूरा कर पाएंगे। ऐसे में आपका प्रेम और भी गहरा होगा।

स्वास्थ्य: मौसम में बदलाव के कारण जुकाम, खांसी, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:1

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे और इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आपको अपने मनपसंद कोर्स में दाखिला मिल सकता है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

व्यापार: अपनी समझदारी से आप अच्छा लाभ कमाएंगे। काम से जुड़ी किसी समस्या का समाधान भी होगा।

नौकरी: आपकी ऊर्जा और सकारात्मकता सहकर्मियों को काफी प्रभावित करेगी। उच्च अधिकारी भी आपकी प्रशंसा करेंगे।

परिवार: घर की जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे और अपनों का भी समर्थन आपको मिलेगा।

लव: वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। प्रेमी/प्रेमिका के साथ रोमांटिक डेट पर जाने का मौका मिलेगा।

स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:10

शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

काम के प्रति लापरवाही के कारण विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा। केवल ख्याली पुलाव पकाने से कुछ हासिल नहीं होगा, सफलता प्राप्त करने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। किसी व्यक्ति की गलत सलाह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है।

व्यापार: अच्छे आर्थिक फायदे के लिए आपको सोच समझकर व्यवसायिक योजनाएं बनानी होगी।

नौकरी: उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से असंतुष्ट रहेंगे। बेहतर होगा आप एक ही गलती को बार बार दोहराने से बचें।

परिवार: घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके दिल को ठेस पहुंचा सकता है। खुद पर काबू रखें।

लव: किसी कारणवश यदि जीवनसाथी आपसे दूर रहते हैं तो आप उन्हें काफी मिस करने वाले हैं।

स्वास्थ्य: सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:38

शुभ समय: प्रातः 6:15 से 9:50 तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

दिन काफी व्यस्त रहेगा। आपको स्वयं के लिए समय नहीं मिलेगा। यदि आप ज्यादा लापरवाही करेंगे तो सेहत बिगड़ सकती है। आपको अपने व्यवहार में थोड़ा लचीलापन लाने की जरूरत है। छोटी छोटी बातों को दिल पर लगाने से बचें।

व्यापार: किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपका व्यवसाय तेजी से आगे बढ़ेगा।

नौकरी: उच्च अधिकारियों की उम्मीद पर आप खरे उतरेंगे। आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।

परिवार: घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में नरमी लानी होगी। आपका क्रोध और अहंकार रिश्ते खराब कर सकता है।

लव: हंसी मजाक में भी ऐसी कोई बात ना कहें जिससे आपके पार्टनर के दिल को ठेस पहुंचे।

स्वास्थ्य: बासी भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:6

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope)

स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसका असर आपका दिन भर की योजनाओं पर पड़ेगा। दूसरों के मामले में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें नहीं तो आप बेवजह के चक्कर में फंस सकते हैं। पैसों के मामले में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

व्यापार: यदि आप व्यवसाय आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति पर जरूर ध्यान दें।

नौकरी: उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा लेकिन आपको बहुत ही तेजी से अपने काम पूरे करने होंगे।

परिवार: घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। बाहरी लोगों को अपने निजी मामलों में हस्तक्षेप ना करने दें।

लव: जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन को खत्म करने की कोशिश करें। आपको एक नई शुरुआत करने की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य: अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:32

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

दिन काफी खुशनुमा रहेगा। जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। नौकरी हो या व्यापार अतीत में किए हुए परिश्रम का अच्छा फल मिल सकता है, लेकिन क्रोध और अहंकार जैसी नकारात्मक भावनाओं से आपको दूर रहना होगा।

व्यापार: अच्छे फायदे के लिए आप अपनी व्यावसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव कर सकते हैं।

नौकरी: दफ्तर में आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। आपके विचार उच्च अधिकारियों को काफी प्रभावित करेंगे।

परिवार: घर में पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन हो सकता है। परिजनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

लव: बेवजह जीवनसाथी पर शक करने से बचें। प्रेमी/ प्रेमिका को पर्याप्त समय दें।

स्वास्थ्य: गले से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:केसरिया

शुभ अंक:11

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा। आपकी लापरवाही का असर परीक्षा के परिणाम पर पड़ सकता है। काम से जुड़े फैसला जल्दबाजी में ना लें, विशेष रूप से निवेश आदि करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा।

व्यापार: कोई नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है या फिर आप अपनी किसी रुकी हुई योजना पर दोबारा काम शुरू करने का विचार कर सकते हैं।

नौकरी: आपका ओवरकॉन्फिडेंस आपको शर्मिंदा कर सकता है। उच्च अधिकारियों के साथ बहसबाजी ना करें।

परिवार: यदि घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हैं तो आज उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

लव: अपनी मैरिड लाइफ पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

स्वास्थ्य: यदि आप देर तक लैपटॉप या कंप्यूटर का यूज करते हैं तो अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करें।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। किसी करीबी की समस्या को सुलझाने में आप उनकी मदद कर सकते हैं। पैसों के मामले में लापरवाही महंगी साबित होगी। धन हानि होने का संकेत मिल रहा है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कठिन विषयों पर अपनी पकड़ मजबूत बनाने की कोशिश करें।

व्यापार: विरोधी आप पर हावी रहेंगे। अपनी समझदारी से आप किसी बड़ी चुनौती को पार करने में सफल रहेंगे।

नौकरी: बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। टीमवर्क पर अधिक ध्यान दें।

परिवार: घर में सुख शांति रहेगी। बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा।

लव: जीवनसाथी के साथ मनमुटाव दूर होगा। आप एक दूसरे से खुलकर अपने मन की बात साझा करेंगे।

स्वास्थ्य: कंधे या कमर से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:15

शुभ समय: सुबह 8:25 से 11:25 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Wednesday, August 14, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion