Latest Updates
-
Telangana Formation Day Quotes: गर्व से कहो जय तेलंगाना! अपनों को भेजें दिल को छू लेने वाले बधाई संदेश -
Indore Street Style Poha Recipe: घर पर बनाएं इंदौर जैसा चटपटा और खिला-खिला पोहा -
5th Bada Mangal 2026: पांचवे बड़े मंगल पर करें पंचमुखी हनुमत कवच का पाठ, बजरंगबली दूर करेंगे सभी संकट -
Aaj Ka Rashifal 02 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर होगी धनवर्षा, बजरंगबली की कृपा से दूर होंगे सारे कष्ट -
No Bitterness Trick Karela Sabzi Recipe: अब घर पर बनाएं बिना कड़वाहट वाली चटपटी सब्जी -
घर में क्लेश और बार-बार होने वाली बीमारियों के पीछे हो सकती है बुरी नजर, दूर करने के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय -
Bihari Style Crunchy Chivda Namkeen Recipe: चाय के साथ लें कुरकुरे स्नैक का मजा -
Telangana Formation Day: 2 जून को जन्मा था तेलंगाना; जानें कैसे संघर्षों से लिखी नए राज्य की कहानी -
IRCTC vs RailOne: टिकट बुक करने के लिए कौन सा ऐप है सुपरफास्ट? पीक ऑवर्स में भरोसेमंद कौन? -
कुछ मिनटों के लिए धरती पर छा जाएगा अंधेरा, जानें कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण?
Aaj Ka Rashifal 14th July: मेष, वृषभ, तुला सहित आज इन राशियों की किस्मत का सितारा होगा बुलंद
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
सितारे आपके पक्ष में हैं, आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। घर के बड़ों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आप किसी धार्मिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
व्यापार: रुकी हुई व्यावसायिक योजना पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा और आप तेजी से अपने काम पूरे करेंगे।

परिवार: घर का वातावरण सुखद रहेगा। माता पिता की ओर से आपको मनपसंद तोहफा मिल सकता है।
लव: पार्टनर के साथ रिश्ते में प्रेम और सौहार्द बना रहेगा। आज आप अपने साथी को ज्यादा समय भी दे पाएंगे।
स्वास्थ्य: तनाव कम होगा। मानसिक और शारीरिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:40
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
काम के प्रति आपका समर्पण आपके लिए तरक्की का द्वार खोल सकता है। किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। दिन के दूसरे हिस्से में किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
व्यापार: विरोधी परास्त होंगे और आपको मनचाहे मुनाफे की भी प्राप्ति होगी।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के सामने ठीक से व्यवहार करें। जरा सी चूक आप पर भारी पड़ सकती है।
परिवार: घर में सुख शांति बनी रहेगी। रिश्तों में तालमेल बेहतर होगा।
लव: अपने साथी से किया हुआ कोई वादा आप पूरा करेंगे। इससे आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा।
स्वास्थ्य: यदि आपको थायराइड की समस्या है तो अपनी दवाइयां समय पर लेते रहें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:29
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी और समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आपका सहयोगात्मक व्यवहार घर की एकता और शांति बनाए रखेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी।
व्यापार: महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा दूर होगी। आज कुछ नए और प्रभावशाली संपर्क भी बनेंगे।
नौकरी: दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा।
परिवार: घर की साज सजावट में बदलाव करने की योजना बन सकती है। आप कुछ चीजों की खरीदारी भी करेंगे।
लव: सिंगल लोगों की मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है।
स्वास्थ्य: सेहत कमजोर रहेगी। लापरवाही बिल्कुल ना करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
भाग्य की भरोसे ना बैठें बल्कि मेहनत करें और आत्मनिर्भर बनें। केवल योजनाएं बनाना बनाना ही काफी नहीं है बल्कि उन्हें क्रियान्वित भी करना होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी।
व्यापार: सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे लेकिन आपको झगड़े झंझट से बचने की आवश्यकता है नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।
नौकरी: आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। उच्च अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। आपका लापरवाह रवैया रिश्तों में दूरियां बढ़ा सकता है।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ता बेहतर होगा। आपको उनका भावनात्मक समर्थन मिलेगा।
स्वास्थ्य: अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:32
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 11 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
जल्द सफलता प्राप्त करने के लिए शॉर्टकट रास्ते ना अपनाएं। सकारात्मक रहकर कड़ा परिश्रम करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। रिश्तों में सुधार आ सकता है। अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें।
व्यापार: साझेदारी में व्यापार करने वाले लोगों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। पार्टनर के सहयोग से उचित व्यवस्था बनी रहेगी।
नौकरी: काम का बोझ अधिक रहेगा। आपको तेजी से अपने काम पूरे करने की आवश्यकता है।
परिवार: परिजनों के लिए आप तोहफे आदि खरीदेंगे। घूमने फिरने की भी योजना बन सकती है।
लव: सारे गिले शिकवे भूलकर आप एक नई शुरुआत करने की कोशिश करेंगे। आपको अपने साथी का भी सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य: अपच और गैस की समस्या हो सकती है। हल्का भोजन करें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 7:30 बजे से रात्रि 9:15 तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
गुस्से और अहंकार से दूर रहें। इस समय आपको अपने काम पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। लापरवाही के कारण आपका कोई विशेष काम बीच में अटक सकता है।
व्यापार: नुकसान हो सकता है। काम से संबंधित अपना नकारात्मक नजरिया दूर करने की कोशिश करें।
नौकरी: नकारात्मकता से बचें और खूब मेहनत करें।
परिवार: बच्चों को डांटने फटकारने की जगह उनके साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। जरूरत से ज्यादा सख्ती उन्हें और जिद्दी बना सकती है।
लव: जीवनसाथी से जुड़ी कोई चिंता सताएगी। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन विवादास्पद रहेगा।
स्वास्थ्य: अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:15
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
कोई उलझ हुआ मामला सुलझ सकता है और आपको राहत मिलेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आप घर पर ही पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन करवा सकते हैं।
व्यापार: अतीत में लिए हुए किसी सही फैसले का अच्छा नतीजा मिलेगा। आपको आर्थिक फायदा होने की संभावना है।
नौकरी: ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है। आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है।
परिवार:रिश्तों में प्यार और अपनापन बना रहेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा और आपको काफी खुशी महसूस होगी।
लव: प्रेमी जोड़ों का दिन स्पेशल रहेगा। साथी की ओर से कोई सरप्राइज मिल सकता है।
स्वास्थ्य: डायबिटीज के मरीजों को खानपान का विशेष ध्यान रखना होगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:50 तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
सारी चिताओं को भूलकर आप खुद पर ध्यान देंगे और इसका सकारात्मक परिणाम भी आपको मिलेगा। आज आप अपने व्यक्तिगत जीवन से संबंधित कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
व्यापार: किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले सभी पहलुओं के बारे में अच्छी तरह जान लेना आपके लिए बेहतर होगा।
नौकरी: अपनी अपेक्षा को समझकर ही करियर से जुड़े फैसले लें।
परिवार: विपरीत परिस्थिति में आपको अपनों का सहयोग मिलेगा। विशेष रूप से माता पिता का पूरा समर्थन प्राप्त होगा।
लव: मैरिड लाइफ हो या रोमांटिक लाइफ अपने साथी को खास महसूस कराएं।
स्वास्थ्य: देर तक खाली पेट रहने की आपकी आदत आपको तकलीफ दे सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:39
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आपको किसी आध्यात्मिक स्थल पर समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। इससे आप शांति और सुकून महसूस करेंगे। यदि आप किसी संपत्ति की खरीद बिक्री करने वाले हैं तो आपको अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।
व्यापार: पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वाले लोगों को पारदर्शिता रखने की जरूरत है। पैसों से जुड़ा लेनदेन संभलकर करें।
नौकरी:काम से जुड़ी चिंता दूर होगी और आप मन लगाकर काम करेंगे। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा।
परिवार: घर में चल रहे विवादों को शांति और समझदारी से सुलझाएं। गुस्से और जल्दबाजी से बचें।
लव: युवा वर्ग अपने प्रेम संबंध को लेकर गंभीर रहें। साथी की भावनाओं के साथ खिलवाड़ ना करें।
स्वास्थ्य: सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
अपनी व्यक्तिगत बातें किसी से शेयर ना करें नहीं तो यह आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकती है। रुका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आपको बहुत ही सोच समझकर आर्थिक लेनदेन करने की जरूरत है। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छी सफलता मिलेगी।
व्यापार: बदलाव की योजना बन सकती है। आप कुछ नए तरीकों को अपनाने का निर्णय लेंगे।
नौकरी: दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ काम से जुड़ी चर्चा हो सकती है। आपके विचार उन्हें काफी प्रभावित करेंगे।
परिवार: घर का माहौल ठीक नहीं रहेगा। परिजनों के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है।
लव: रोमांटिक लाइफ में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। आपके बीच अलगाव की स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य: आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इंफेक्शन होने की संभावना है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
बच्चों को आपके सहयोग और सानिध्य की जरूरत है, इसलिए उन पर अधिक ध्यान दें। दूसरों की बातों में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। आज अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।
व्यापार: आज का दिन आपके लिए कुछ धीमा रहेगा। पैसों के मामले में संभाल कर रहे हैं
नौकरी: अतीत में की हुई मेहनत का अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है।
परिवार: घर में सुख शांति रहेगी। आपसी संबंध मजबूत होंगे।
लव: बेवजह शक करने की आपकी आदत आपके रिश्ते को कमजोर बना सकती है। आप इस बात का ध्यान रखें।
स्वास्थ्य: खांसी, जुकाम बुखार आदि जैसी परेशानियों को भी हल्के में ना लें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
कामकाज के मोर्चे पर दिन अनुकूल रहेगा। काम में मिल रही प्रगति आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगी और आप सकारात्मक महसूस करेंगे। बच्चों की संगत पर ध्यान रखें।
व्यापार: काम से जुड़ी समस्या का समाधान होगा और किसी नए कार्य की रूपरेखा बनेगी।
नौकरी: डेडलाइन का ध्यान रखें नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।
परिवार: काम के साथ परिवार के लिए भी समय निकालें। अपने रिश्तों में कड़वाहट ना आने दें।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेमी जोड़ों को मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य: अधिक कार्यभार की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications