Latest Updates
-
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral
पैसों के मामले में आज ये 4 राशि वाले रहें संभलकर, हो सकता है भारी नुकसान, पढ़ें अपना भविष्यफल यहां
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
धन की आवक बनी रहेगी। घर में सुख शांति का माहौल रहेगा। आज पिता की ओर से लाभ संभव है। व्यापार में प्रगति होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। इस राशि के बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है।
व्यापार: कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें और अतिआत्मविश्वास से बचें।
नौकरी: कार्यस्थल पर सावधानी बरतें और जिम्मेदारी से अपना काम करें।
परिवार: घर में यदि कोई विवाह योग्य सदस्य हैं तो उनका विवाह तय हो सकता है।
लव: रोमांटिक लाइफ में नया मोड़ आएगा। यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपको अच्छी खबर मिलेगी।
स्वास्थ्य: सेहत पर अधिक ध्यान दें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 4:50 से रात्रि 8:20 तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। वाद विवाद से बचें अन्यथा आप व्यर्थ के झंझटों में फंस सकते हैं। काम से जुड़ा कोई भी फैसला आप सोच समझकर लेंगे तो बेहतर होगा। पैसों के मामले में दिन बेहतर रहेगा। आप अधिक बचत कर पाएंगे।
व्यापार: बड़ा निवेश करने के लिए यह समय उचित नहीं है। लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है।
नौकरी: मनचाहा ट्रांसफर मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। अपना पक्ष बहुत ही समझदारी से रखें।
लव: जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें।
स्वास्थ्य: सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:32
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
सेहत में सुधार आएगा और आप अच्छा महसूस करेंगे। रिश्तों के लिहाज से दिन अच्छा है। अपनों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। काम से जुड़ी यदि कोई भी समस्या हो रही है तो उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है।
व्यापार: काम की सिलसिले में यात्रा के योग बन रहे हैं। आपकी यह यात्रा बहुत ही फायदेमंद रहेगी।
नौकरी: आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको बढ़िया ऑफर मिलने की संभावना है।
परिवार: बाहरी लोगों को निजी मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी करने ना दें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है।
लव: यदि आप अपने जीवनसाथी को कोई कीमती तोहफा देने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन उचित है।
स्वास्थ्य: काम के साथ पर्याप्त आराम भी करें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
बीती बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करने की कोशिश करें। नकारात्मकता को स्वयं पर हावी न होने दें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव आने की संभावना है।
व्यापार: पैसों से जुड़ा कोई भी लेन देन जल्दबाजी में करने से बचें।
नौकरी: यदि आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है।
परिवार: घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। माता या पिता की ओर से लाभ संभव है।
लव: वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं खत्म होगी और आपके रिश्ते में सुधार आएगा।
स्वास्थ्य: रात को हल्का और सुपाच्य भोजन ही करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 9:50 तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको धैर्यवान रहना होगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि आप प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। किसी करीबी मित्र के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है।
व्यापार: कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आपको कुछ नई रणनीतियां बनाने की आवश्यकता है।
नौकरी: उच्च अधिकारी और सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें।
परिवार: महत्वपूर्ण मुद्दों पर बड़े बुजुर्गों से सलाह मशवरा करने के लिए दिन उचित है।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ मनमुटाव हो सकता है। आप अपने बीच की कड़वाहट को खत्म करने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक:30
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9:15 तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
घर के माहौल में सकारात्मक बदलाव आएगा। अपनों का प्रेम और समर्थन मिलेगा। काम को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। अचानक छोटी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा से जुड़ा प्रयास कर रहे हैं उन्हें अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है।
व्यापार: लाभ कमाने का अच्छा मौका मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात संभव है। भविष्य में यह आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
नौकरी: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ रिश्ते में तालमेल और भी बेहतर होगा। एक दूसरे के प्रति आपका प्रेम और लगाव बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: पीठ या कमर से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 6:15 से दोपहर 12:20 तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। काम का बोझ कुछ अधिक रहने की संभावना है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो उसे नजरअंदाज ना करें।
व्यापार: महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने के लिए दिन उचित नहीं है।
नौकरी: छोटी-छोटी गलतियां हो सकती है। उच्च अधिकारी आपसे काफी नाखुश रहेंगे।
परिवार: पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। किसी बात को लेकर घर में घर में तनाव बढ़ सकता है।
लव: घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य: सेहत कमजोर रहेगी।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:18
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
कार्यस्थल पर विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपको बहुत ही धैर्यवान रहना होगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। रिश्तों में प्रेम और मधुरता बनाए रखने के लिए वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें।
व्यापार: बड़ा आर्थिक लेनदेन ना करें। लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें।
नौकरी: काम पर अधिक फोकस करने की आवश्यकता है। यदि वर्कलोड अधिक है तो योजना के अनुसार काम पूरे करें।
परिवार: आपकी कड़वी जुबान अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है।
लव: अगर आप सिंगल हैं तो प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।
स्वास्थ्य: व्यर्थ की चिताओं से दूर रहें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
काम को लेकर ज्यादा तनाव न लें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपकी किसी समस्या को दूर करने में उनका सहयोग मिलेगा। सेहत के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ ना करें। विशेष रूप से यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो अधिक सतर्क रहें।
व्यापार: महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने में कठिनाई महसूस हो सकती है।
नौकरी: काम के साथ अपने व्यवहार का भी ध्यान रखें। उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ टकराव से बचें।
परिवार: घर का माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
लव: रोमांटिक लाइफ में समस्याएं बढ़ सकती है। आपके बीच विश्वास की कमी रहेगी।
स्वास्थ्य: सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। निजी और पेशेवर जीवन में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा। आप सारी चिताओं को भूलकर खुद पर ध्यान देंगे।
व्यापार: नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा भी हो सकता है।
नौकरी: आपके लिए बदलाव का समय चल रहा है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा।
परिवार: घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। अपनों के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा।
लव: रिश्तों में चल रही कड़वाहट खत्म होगी। एक दूसरे के प्रति आपका प्यार और लगाव बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:27
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
घर की साज सजावट में बदलाव करने की योजना बन सकती है। आप सुख सुविधाओं की कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी भी करेंगे। काम से जुड़ी चल रही परेशानी खत्म होगी और आप बहुत ही समझदारी से अपने फैसले लेंगे।
व्यापार: अगर आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो आपको अच्छा फायदा हो सकता है।
नौकरी: महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा दूर होगी और आपकी एक बार फिर वापसी हो सकती है।
परिवार: घर में कुछ मेहमानों का आगमन हो सकता है। आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा।
लव: रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ आपसी समझ और भी बेहतर होगी।
स्वास्थ्य: लगातार काम करने से बचें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
वैवाहिक जीवन की खुशियां बनी रहेगी। जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिलेगी। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है और आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपको सावधान रहना होगा।
व्यापार: अपनी आर्थिक योजनाओं को गुप्त रखें। जल्द किसी पर भी भरोसा करने की आपकी आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का सानिध्य मिलेगा। आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा।
परिवार: कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले आप अपने बड़े बुजुर्गों से सलाह मशवरा जरूर करें।
लव: जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। आप कुछ भावुक भी महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार आएगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:2
शुभ समय: 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











