मेष, वृषभ और कर्क राशि वालों को करियर- कारोबार में मिलेगी अच्छी सफलता, आप भी पढ़ें अपना भविष्यफल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

सितारे आपके पक्ष में हैं। रोजी रोजगार की दिशा में किया हुआ प्रयास सफल होगा। रुका हुआ काम पूरा होने से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। घर की महिला सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अच्छी सेहत के लिए आप अपनी दिनचर्या में कोई बड़ा बदलाव कर सकते हैं।
व्यापार: आपकी स्थिति मजबूत होगी। आज अतिरिक्त कमाई करने का मौका मिलेगा।
नौकरी: काम से जुड़ी की गई यात्रा सफल होगी। आपके लिए तरक्की का रास्ता खुल सकता है।
परिवार: घर में चल रही कोई परेशानी दूर होगी। रिश्तों में सुधार आएगा।
लव: वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज भी प्लान कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:35
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

14th September Aaj Ka Rashifal In Hindi

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मेहनत और आत्मविश्वास से किए हुए कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी। आर्थिक समस्या का समाधान होने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। कठिन परिस्थिति में आपको अपनों का सहयोग प्राप्त होगा।
व्यापार: अपने विरोधियों को पछाड़कर आप काफी आगे निकल जाएंगे।
नौकरी: उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर होगा। काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ आपको मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा। ऐसे में आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
लव: प्रेमी जोड़ों को अपने रिश्ते पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो ज्यादा जल्दबाजी ना करें।
स्वास्थ्य: मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:40
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आप काफी एक्टिव रहेंगे और इसका अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। बड़े बुजुर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे और उनकी ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
व्यापार: कोई नई डील पक्की हो सकती है। आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।
नौकरी: आप दुगनी तेजी से अपने काम पूरे करेंगे। आपको कोई महत्वपूर्ण और बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है।
परिवार: यदि घर के किसी सदस्य के साथ यदि आपकी अनबन हो गई है तो सारी नाराजगी भूलकर आप एक नई शुरुआत करें।
लव: यदि हाल ही में आपने किसी को प्रपोज किया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है।
स्वास्थ्य: ज्यादा चाय, कॉफी के सेवन से परहेज करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 9:15 तक

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। किसी अच्छे कार्य में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। आपके मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर के किसी सदस्य की समस्या को दूर करने में आप महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आप थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
व्यापार: यदि आप बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको दोबारा अपनी योजना पर गौर करने की जरूरत है।
नौकरी: बॉस आपकी मेहनत से काफी प्रसन्न रहेंगे। जल्द ही आपके हाथ में आपका प्रमोशन लेटर होगा।
परिवार: घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
लव: वैवाहिक जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आ सकता है। आपका रिश्ता और भी परिपक्व होगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9:25 तक
स्वास्थ्य: देर रात तक जाकर काम करने से बचें।

सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope)

नए कार्य की शुरुआत करने के लिए समय अच्छा है। आपको मनचाहा लाभ हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में संतान को कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। आपको उन पर काफी गर्व महसूस होगा। आमदनी का नया जरिया मिल सकता है। ऐसे में आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ सकती है। कुछ जरूरतमंदों की मदद करने का भी मौका मिलेगा।
व्यापार: व्यवसायिक योजना को गति मिलेगी। आप कुछ नहीं रणनीतियां भी बनाएंगे।
नौकरी: सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
परिवार: आप अपने परिवार की खुशियों को प्राथमिकता देंगे। अपनों का भी सहयोग आपको मिलेगा।
लव: रोमांटिक लाइफ में तनाव बढ़ सकता है। पार्टनर के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं।
स्वास्थ्य: रोजाना अपने दिन की शुरुआत खुली हवा में सैर करने से करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:16
शुभ समय: दोपहर 3:20 से शाम 5 बजे तक

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आप जिस भी कार्य की शुरुआत करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। यदि कोर्ट कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए दिन अनुकूल है। आज अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं। यदि आप यात्रा करते हैं तो अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें।
व्यापार: महत्वपूर्ण रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अनुकूल है। आप आलस्य से बचें।
नौकरी: यदि काम से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो आप उच्च अधिकारियों से खुलकर बात करें। हो सकता है आपकी परेशानी का हल मिल जाए।
परिवार: बच्चों को ज्यादा समय देने की कोशिश करें। हो सके तो पढ़ाई लिखाई में भी उनकी मदद करने का प्रयास करें।
लव: रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा।
स्वास्थ्य: बाहर के भजन से परहेज करें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 10 बजे तक

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। जीवन के कुछ क्षेत्र में आपको सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। वहीं आपको उतार-चढ़ाव का भी सामना करना पड़ सकता है। सोचा विचारा कोई कार्य पूरा हो सकता है। आमदनी से अधिक खर्च होने के कारण आपकी चिंता बढ़ सकती है।
व्यापार: अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी।
नौकरी: आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। यदि आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको अच्छी खबर मिलने की संभावना है।
परिवार: घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आज माता-पिता के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
लव: वैवाहिक जीवन में यदि कोई समस्या है तो आप पार्टनर के साथ शांति से बैठकर मामले को सुलझाने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य: यदि आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आप संभलकर रहें। आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। पढ़ाई लिखाई में आपका मन लगेगा। आपको कुछ नई चीजें सीखने का भी मौका मिल सकता है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपको किसी संत महापुरुष का आशीर्वाद भी प्राप्त हो सकता है। काम को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। सकारात्मक रहें और अपना सर्वश्रेष्ठ दें।
व्यापार: उम्मीद के अनुसार परिणाम ना मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है लेकिन आपको धैर्यवान रहने की जरूरत है।
नौकरी: मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। यह सब आपकी मेहनत का ही नतीजा है।
परिवार: परिजनों के साथ आपको छोटी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही मजेदार रहेगी।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ रोमांटिक डिनर डेट पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। आज का दिन आपके लिए बहुत ही यादगार रहने वाला है।
स्वास्थ्य: यदि सेहत से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो आप डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आपको कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालने की आवश्यकता है। इससे आप तरोताजा और बेहतर महसूस करेंगे। करियर से जुड़े फैसले जल्दबाजी में लेने से बचें। अपने बड़ों या करीबियों की सलाह जरूर लें। आय का नया स्रोत बन सकता है। जल्द ही आपकी सारी परेशानियां खत्म होगी।
व्यापार: व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बड़े फायदे के लिए छोटे मुनाफा को अनदेखा ना करें।
नौकरी: दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। हालांकि आपको ओवरकॉन्फिडेंस से बचने की जरूरत है।
परिवार: माता-पिता के साथ आप खुलकर अपने मन की बात साझा करेंगे। आपको उनकी ओर से कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है।
लव: जीवनसाथी का खर्चीला स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। आपके बीच टकराव संभव है।
स्वास्थ्य: खुद पर काम का ज्यादा दबाव ना डालें। आराम पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 9 बजे तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आपको मौज मस्ती करने का भी मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपको बहुत ही सोच समझकर अपने फैसले लेने की आवश्यकता है। दूसरों के बहकावे में ना आएं। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएगा। अपनी बुद्धि और कार्य कुशलता से आप एक अलग मुकाम हासिल करेंगे।
व्यापार: यदि आप अपना व्यवसाय आगे बढ़ाने के लिए आप बैंक से लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको पैसा आसानी से मिल सकता है।
नौकरी: किसी कठिन कार्य को बड़ी सरलता से पूरा कर पाएंगे। उच्च अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।
परिवार: घर के बड़ों का सख्त रवैया आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करना होगा।
लव: प्रेम जीवन में प्यार और उत्साह बना रहेगा। इस राशि के शादीशुदा जातकों को अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
स्वास्थ्य: आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:27
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आप स्वयं को कई सारी चिताओं से घिरा हुआ पाएंगे। काम में आपका मन नहीं लगेगा और आपको बेवजह क्रोध भी आ सकता है। इस तरह की बातों का असर आपके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन पर पड़ेगा। किसी अपरिचित व्यक्ति के साथ जरूरत से ज्यादा घुलने मिलने से बचें।
व्यापार: जल्दबाजी में लिए हुए किसी फैसले के कारण नुकसान हो सकता है। यदि आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपको वाद विवाद से बचना होगा।
नौकरी: अपनी वर्तमान नौकरी पर ध्यान दें। जल्दबाजी में बदलाव से जुड़े फैसले ना लें।
परिवार: बेवजह क्रोध करने की आपकी आदत आज घर की शांति भंग कर सकती है। घर के सदस्य आपसे काफी नाखुश रहेंगे।
लव: जीवनसाथी से अपने मन की बात शेयर करने की कोशिश करें। इससे आपके बीच का तालमेल और भी बेहतर होगा।
स्वास्थ्य: आपको बेचैनी और घबराहट जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ज्यादा चिंता करने से बचें और डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:40
शुभ समय:सुबह 9:15 से दोपहर 12:15 तक

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

दिन की शुरुआत आपके लिए कुछ धीमी होगी लेकिन दोपहर के बाद का समय आपके लिए बहुत ही अनुकूल रहेगा। नौकरी- व्यवसाय में आपकी स्थिति अनुकूल बनी रहेगी। आपको किसी अच्छे अवसर की भी प्राप्ति हो सकती है। अपने विरोधियों को आप मात देने में कामयाब रहेंगे। किसी करीबी की ओर से आपको उपहार आदि भी मिल सकता है।
व्यापार: किसी वरिष्ठ सदस्य से व्यवसाय की बारीकियों को लेकर कुछ सुझाव मिल सकते हैं।
नौकरी: मेहनत का उचित फल मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी की तलाश कर रहे हैं लोगों को अच्छा ऑफर मिल सकता है।
परिवार: भाई या बहन के विवाह की चर्चा हो सकती है। उनके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है।
लव: रोमांटिक लाइफ में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। आपके पार्टनर आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 9:20 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Saturday, September 14, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion