Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
Aaj Ka Rashifal 15th August: इस अशुभ योग के प्रभाव में रहेंगे आज ये 5 राशि वाले, होगी धन की हानि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति शुभ नजर आ रही है। आपकी सकारात्मकता आपको बड़ी सफलता दिला सकती है। अपने महत्वपूर्ण फैसले वरिष्ठ लोगों की सलाह लेकर ही लें।
व्यापार: वर्कलोड अधिक रहेगा, लेकिन आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय भी लेंगे।

नौकरी: नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा। आप पूरी मेहनत और उत्साह के साथ अपना काम करें।
परिवार: घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। बड़े बुजुर्गों के साथ रिश्ते में तालमेल और भी बेहतर होगा।
लव: प्रेमी/प्रेमिका की ओर से कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है। आप खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करेंगे।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन रात को आप हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन ही खाएं।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:5
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
किसी वरिष्ठ व्यक्ति की ओर से मिली हुई प्रशंसा के कारण आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा। जल्दबाजी में भारी नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी।
व्यापार: किसी भी नए व्यावसाय की शुरुआत करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह जानकारी प्राप्त कर लें। दूसरों के बहकावे में ना आएं।
नौकरी: उच्च अधिकारी आपको अपने काम करने के तरीकों में कुछ बदलाव करने की सलाह दे सकते हैं।
परिवार: घर का माहौल अच्छा रहेगा। आपको अपनों के साथ पर्याप्त समय बिताने का अवसर मिलेगा।
लव: वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए आप जीवनसाथी के साथ शांति से बैठकर बात करने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य: गले में इन्फेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
दिन काफी सकारात्मक रहेगा। आप जो भी निर्णय लेंगे उसका उचित परिणाम मिलेगा। पैसों की दिशा में किया हुआ प्रयास सफल होगा और आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप अपनों के लिए पर्याप्त समय निकालेंगे।
व्यापार: किसी व्यावसायिक योजना को पूर्ण रूप से क्रियान्वित करने में बाधा आ सकती है। आपको धैर्यवान रहना होगा।
नौकरी: तरक्की का सपना पूरा होगा। उच्च पद की प्राप्ति के साथ आपको कुछ बड़े अधिकार भी मिल सकते हैं।
परिवार: रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। कठिन परिस्थितियों में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा।
लव: भावनाओं में बेहकर कोई भी बात ना कहें। हो सकता है आपकी कही हुई कोई बात जीवनसाथी को नाराज कर दे।
स्वास्थ्य: खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आप अपने दिन की शुरुआत योग से करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 10:20 तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
किसी करीबी व्यक्ति की मदद से पुरानी समस्या का समाधान होगा और आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां बनी रहेगी। सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी।
व्यापार: दूसरों पर जल्द भरोसा करने की आपकी आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के सामने गलत बर्ताव करने से बचें। अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार करें।
परिवार: माता या पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। भाई बहनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है।
लव: जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। एक दूसरे पर आपका विश्वास और मजबूत होगा।
स्वास्थ्य: घर में यदि छोटे बच्चे हैं तो उनकी सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
पारिवारिक जीवन पर आपका ध्यान अधिक रहेगा। रिश्तों में चल रही है गलतफहमियां दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लें। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
व्यापार: यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर रहे हैं तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें।
नौकरी: छोटी मोटी परेशानियां हो सकती है लेकिन आप अपनी समझदारी से हर मुश्किल को आसानी से पार करेंगे।
परिवार: घर के वातावरण में सुधार देखने को मिलेगा। बड़े बुजुर्गों के साथ आप ज्यादा समय व्यतीत करेंगे।
लव: जीवनसाथी के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आएगा। प्रेमी/प्रेमिका को कोई सरप्राइज देने के लिए दिन उचित है।
स्वास्थ्य: सेहत के प्रति ज्यादा लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:42
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
जरूरत से ज्यादा खुद पर काम का दबाव ना डालें नहीं तो सेहत बिगड़ सकती है। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। अपना पक्ष समझदारी से रखें। व्यर्थ की चीजों में आज आपका काफी समय नष्ट होगा।
व्यापार: महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसलों में बदलाव करने पड़ सकते हैं। पैसों से जुड़ी समस्या के कारण कोई काम अटक सकता है।
नौकरी: काम से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलेगा और आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे।
परिवार: रिश्तों में मिठास बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है।
लव: प्रेमी जोड़ों को गुस्से और अहंकार का त्याग करना होगा।
स्वास्थ्य: डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
विपरीत परिस्थितियों में धैर्यवान रहें नहीं तो आपकी परेशानियां और बढ़ सकती है। कामकाज के सिलसिले में अचानक यात्रा करनी पड़ेगी। ऐसे में दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। किसी करीबी मित्र से मुलाकात आपको खुशी दे सकती है।
व्यापार: रुके हुए कार्यों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। लापरवाही महंगी साबित होगी।
नौकरी: उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर बनी रहेगी। आपके काम सुचारू रूप से पूरे होंगे।
परिवार: रिश्तों में सुधार लाने का आपका प्रयास सफल होगा। घर के बड़ों की ओर से आपको कोई फायदेमंद सलाह भी मिलेगी।
लव: रोमांटिक लाइफ में कुछ तनाव रहेगा, लेकिन जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है।
स्वास्थ्य: लगातार बैठकर काम करने से बचें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
काम से जुड़ी कोई समस्या गहरी हो सकती है। ऐसे में आप काफी चिंतित रहेंगे। जल्दबाजी में कोई भी कम ना उठाएं। बेकार की बातों में अपना समय नष्ट करने की जगह अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करें। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।
व्यापार: अपनी व्यावसायिक योजनाओं को गुप्त रखें। पैसों के मामले में आपको अधिक सावधान रहना होगा।
नौकरी: तरक्की प्राप्त करने के लिए और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। यदि आपको अतिरिक्त कार्य दिया जाए तो आप पूरे जोश और उत्साह के साथ उसे पूरा करने की कोशिश करें।
परिवार: घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। पुराना मुद्दा उभरने से वाद विवाद हो सकता है।
लव: जीवनसाथी को एहसास कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं। हो सके तो आप अपने पार्टनर के साथ घूमने फिरने के लिए भी जाएं।
स्वास्थ्य: सुस्ती और आलास्य महसूस होगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 9:20 तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
गलत आर्थिक फसलों के कारण समस्या बढ़ सकती है। दैनिक खर्चों को पूरा करने में दिक्कत होगी। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी चुनौती आ सकती है। आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा। दोस्तों और परिजनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा।
व्यापार: बड़े फायदे के लिए छोटे मुनाफों को अनदेखा ना करें। निवेश आदि करने के लिए इस समय उचित नहीं है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के साथ टकराव हो सकता है। आपको अपना पक्ष शांति से रखना होगा।
परिवार: गंभीर मुद्दों पर बड़े बुजुर्गों के साथ चर्चा हो सकती है। अपनी राय बहुत ही सोच समझकर दें।
लव: जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटी छोटी बातों पर उन्हें क्रोध आ सकता है।
स्वास्थ्य: पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:30
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
किसी नई व्यावसायिक योजना को क्रियान्वित करने के लिए समय उचित है। विद्यार्थियों को परीक्षा में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आप अपना परिश्रम जारी रखें। पैसों के मामले में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है।
व्यापार: अच्छे मुनाफे के साथ मार्केट में आपकी स्थिति मजबूत होगी। कुछ नए संपर्क बनाल सकते हैं।
नौकरी: दफ्तर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। मन लगाकर काम करेंगे और उच्च अधिकारी भी आपका उत्साह बढ़ाएंगे।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। बच्चों के साथ आप मजेदार समय बिताएंगे।
लव: दिन काफी रोमांटिक रहेगा। आपके जीवनसाथी आपके लिए कोई महंगा तोहफा भी खरीद सकते हैं।
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार आएगा लेकिन आपको आराम पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में आपको संभलकर रहना होगा। विरोधी आप पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताकर आपको काफी सुकून मिलेगा। किसी मित्र की कही हुई बात आपको बुरी लग सकती है। जल्दबाजी में अपनी प्रतिक्रिया ना दें।
व्यापार: सरलता से पूरे होने वाले कार्य में बाधा आएगी। आपको बहुत ही समझदारी से अपने फैसले लेने होंगे।
नौकरी: कोई महत्वपूर्ण फाइल गुम हो सकती है। ऐसे में उच्च अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ेगा।
परिवार: पिता का विश्वास जीतने में आप सफल रहेंगे। आपको उनका आशीर्वाद भी मिलेगा।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ता और भी मजबूत होगा। वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी।
स्वास्थ्य: ज्यादा तले भुने और मसालेदार भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग:गोल्डन
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 8:15 से 10:50 तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
किसी बात को लेकर अगर आपको पछतावा महसूस हो रहा है तो उसमें बदलाव करने का प्रयास करें। कुछ नए लोगों से जान पहचान हो सकती है। हालांकि तुरंत आप किसी पर भी भरोसा ना करें। बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है नहीं तो आपकी आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है।
व्यापार: अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं। अपने जरूरी दस्तावेज साथ में रखना ना भूलें।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपके काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। सहकर्मियों के साथ भी तालमेल बेहतर रहेगा।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ हंसी मजाक में दिन गुजरेगा। ऐसे में आपका तनाव काफी कम होगा।
लव: आपका बड़बोलापन जीवनसाथी के दिल को ठेस पहुंचा सकता है। अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें।
स्वास्थ्य: खाने पीने में लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:36
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











