Aaj Ka Rashifal 15th July: भड़ली नवमी पर अबूझ मुहूर्त, भगवान विष्णु की कृपा से आज ये राशियां होंगी मालामाल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

किसी भी काम को लेकर लापरवाही या आलस बिल्कुल ना करें नहीं तो मुश्किल हो सकती है। दोस्त या रिश्तेदार के साथ संबंध खराब हो सकता है। अपने व्यवहार का ध्यान रखें।

व्यापार: किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। आपका व्यवसाय तेजी से आगे बढ़ेगा।

नौकरी: हालात की वजह से आप अपना काम टालने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको ऐसा करने से बचना होगा नहीं तो नुकसान संभव है।

15th July Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Mesh Kark Kanya Dhanu makar Kumbh And More

परिवार: घर में खुशी का वातावरण बना रहेगा। बच्चों की पढ़ाई लिखाई में आप उनकी मदद करेंगे।

लव: रोमांटिक लाइफ में नया मोड़ आएगा। आपके साथी आपसे खुलकर अपने मन की बात साझा करेंगे।

स्वास्थ्य: सेहत के प्रति सचेत रहें। कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:16

शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए विशेष रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह और अनुभवों का अनुसरण करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले में आप आपको जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना होगा।

व्यापार: पार्टनरशिप में व्यवसाय करने की योजना बन सकती है, लेकिन आपको सोच समझकर निर्णय लेना होगा।

नौकरी: अधिक वर्कलोड के कारण मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं लेकिन आपको संयम बरतने की जरूरत है।

परिवार: घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आपसी संबंध और अधिक मजबूत होंगे।

लव: छोटी सी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ बहसबाजी हो सकती है। खुद पर काबू रखें।

स्वास्थ्य: सेहत कमजोर रहेगी। विशेष रूप से इस राशि की महिलाओं को सेहत के प्रति लापरवाही करने से बचना होगा।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल (मिथुन Daily Horoscope)

घर का माहौल उत्सव जैसा रहेगा। संतान की बेहतरीन उपलब्धि पर आप जमकर जश्न मनाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।

व्यापार: नई व्यवसायिक योजनाएं बनाने के लिए दिन अच्छा है। आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा।

नौकरी: करियर से जुड़ा हुआ कोई निर्णय सही साबित होगा और उसका अच्छा परिणाम आपको मिलेगा।

परिवार: घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। माता पिता का स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा।

लव: छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज कर आप अपने रिश्ते को बेहतर बना सकते हैं।

स्वास्थ्य: सेहत में सुधार आएगा लेकिन आपको खुद के लिए पर्याप्त समय निकालना होगा।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:19

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी किसी रुचिपूर्ण गतिविधि में व्यतीत होगा। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे और आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा।

व्यापार:काम से जुड़ी किसी पुरानी समस्या का समाधान होगा। बड़ा निवेश करने का अवसर प्राप्त होगा।

नौकरी: तरक्की में आ रही है बाधा दूर होगी और आपका प्रमोशन हो सकता है।

परिवार: घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ दिन अच्छा गुजरेगा। आपके साथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेंगे।

स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा। आपकी एनर्जी लेवल भी बढ़ेगी।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:2

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप परिवार को पूरा समय देंगे। इससे आपके बीच का प्रेम और अपनापन बना रहेगा। कोई चिंता या परेशानी दूर होगी और आपको काफी सुकून महसूस होगा।

व्यापार: बड़ा आर्थिक लेनदेन करते समय अधिक सावधानी बरतें। प्रतिद्वंदी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

नौकरी: सहकर्मी के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें अन्यथा व्यर्थ की बातों में आपका समय नष्ट हो सकता है।

परिवार: बच्चों के लिए आप उपहार आदि खरीद सकते हैं। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन चल रही है तो सारी गलतफहमी दूर हो सकती है।

लव: पार्टनर के साथ टकराव हो सकता है। आपके बीच मतभेद गहरे होंगे।

स्वास्थ्य: अधिक भागदौड़ के कारण आपको थकान महसूस होगी।

शुभ रंग:गोल्डन

शुभ अंक:8

शुभ समय: प्रातः 5:15 से 7 बजे तक

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

राजनीति से जुड़े लोगों का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है।

व्यापार: किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से काम में आ रही रुकावट दूर होगी। पैसों से जुड़ी समस्या का भी समाधान होगा।

नौकरी: आप काफी कड़ी मेहनत करेंगे। बॉस आपकी मेहनत को सराहेंगे।

परिवार: अचानक मेहमानों के आने से आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आएगी।

लव: वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। महत्वपूर्ण फैसलों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य: सेहत के प्रति सजग रहना आपके लिए बेहद जरूरी है।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:27

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

किसी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। ऐसे में आपकी विचारधारा में सकारात्मक बदलाव आएगा। पैसों को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करें नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।

व्यापार: अच्छे मुनाफे के लिए और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। जोखिम भरे फैसले ना लें।

नौकरी: उच्च अधिकारियों की कोई सलाह आके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपके काम में आ रही रुकावट भी दूर हो सकती है।

परिवार: घर के बड़ों के साथ रिश्ता और भी मजबूत होगा। उनका भरोसा जीतने में आप सफल रहेंगे।

लव: अगर आप सिंगल हैं तो आपके जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। शादीशुदा लोगों को अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देना होगा।

स्वास्थ्य: स्किन से जुड़ी कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:16

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

काम को लेकर ज्यादा स्ट्रेस लेने से बचें नहीं तो इसका असर आपकी सेहत पर पड़ेगा। रुचि संबंधी कार्य पर ध्यान देने के लिए दिन उचित है। इससे आप बेहतर महसूस करेंगे।

व्यापार: आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है।

नौकरी: उच्च अधिकारियों के साथ टकराव से बचें। अपनी गलतियों को लेकर बहसबाजी ना करें बल्कि उन्हें सुधारने की कोशिश करें।

परिवार: यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो उनकी सेहत का ख्याल रखें। अचानक उनकी सेहत बिगड़ सकता है।

लव: जीवनसाथी का लापरवाह रवैया मुश्किलें बढ़ा सकता है। झगड़े झंझट से बचें।

स्वास्थ्य: खानपान में गड़बड़ी ना करें।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक:32

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

पैसों को लेकर किसी के साथ वाद विवाद हो सकता है। आप संभलकर रहें नहीं तो कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय प्रतिकूल है। शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास सफल हो सकता है।

व्यापार: अपने विरोधियों से सावधान रहें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आज व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

नौकरी: दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। विपरीत परिस्थिति में आसानी से काम कर पाने की आपकी कला उच्च अधिकारियों को प्रभावित करेगी।

परिवार: परिजनों के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन पाकर आपका तनाव कम होगा।

लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। अविवाहित लोगों को मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है।

स्वास्थ्य: जोड़ों के दर्द से आप परेशान रहेंगे।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:7

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आपको भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए सारे काम पूरे होंगे। अपनी योग्यता और कार्यक्षमता पर विश्वास रखें। आपको जल्द ही बड़ी सफलता मिलेगी। सेहत के प्रति जरा सी भी लापरवाही ना करें।

व्यापार: पैसों के मामले में किसी पर भी ज्यादा भरोसा ना करें नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है।

नौकरी: उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। सहकर्मियों का भी सहयोग मिलेगा।

परिवार: घर में चल रहा विवाद शांत होगा और रिश्तों में सुधार आएगा।

लव: जीवनसाथी किसी बात पर आप से नाराज रहेंगे। उन्हें प्यार से मनाने की कोशिश करें।

स्वास्थ्य: सेहत को नजरअंदाज करना आप पर भारी पड़ सकता है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:19

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:20 तक

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

कुछ लोग गलत जानकारी देकर आपको भ्रमित करने की कोशिश करेंगे। ऐसे लोगों से संभलकर रहें। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

व्यापार: जिस अवसर का आपको लंबे समय से इंतजार था आज वह आपको प्राप्त हो सकता है। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने फैसले लेंगे।

नौकरी: सहकर्मी के साथ इधर उधर की बातों में समय नष्ट ना करें नहीं तो कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा।

परिवार: घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। माता पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

लव: वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानी दूर होगी। प्रेमी जोड़ों को एक दूसरे से अपने मन की बात शेयर करने का मौका मिलेगा।

स्वास्थ्य: सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आप अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद भी उठाएंगे।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:5

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:50 तक

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आप किसी बड़ी मुश्किल को आसानी से पार करेंगे। किसी करीबी का सहयोग भी आपको मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आप घूमने फिरने, शॉपिंग आदि के लिए जा सकते हैं।

व्यापार: आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप अपने पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े हैं तो अपनी जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे।

नौकरी: दफ्तर में को अपने काम बहुत ही ध्यान से करने की जरूरत है। आपकी एक गलती अतीत में किए हुए परिश्रम पर पानी फेर सकती है।

परिवार: परिजनों के साथ मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा। पिता की कोई सलाह आपके लिए सही साबित होगी।

लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों के लिए दिन कुछ कठिन रहने की संभावना है।

स्वास्थ्य: अच्छी सेहत के लिए अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव करें।

शुभ रंग:गहरा पीला

शुभ अंक:12

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Monday, July 15, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion