Latest Updates
-
गर्दन का कालापन दूर करने के लिए रामबाण हैं ये 5 देसी नुस्खे, आज ही आजमाएं -
आपके 'नन्हे कान्हा' और 'प्यारी राधा' के लिए रंगों जैसे खूबसूरत और ट्रेंडी नाम, अर्थ सहित -
15 या 16 मार्च कब है पापमोचिनी एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Women's Day 2026: चांद पर कदम, जमीन पर आज भी असुरक्षित है स्त्री; जानें कैसे बदलेगी नारी की किस्मत -
Women’s Day 2026: बचपन के हादसे ने बदली किस्मत, अपनी मेहनत के दम पर मिताली बनीं Supermodel -
Happy Women's Day 2026: महिला दिवस पर 'मां' जैसा प्यार देने वाली बुआ, मौसी और मामी को भेजें ये खास संदेश -
Rang Panchami 2026 Wishes: रंगों की फुहार हो…रंग पंचमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Women's Day 2026 Wishes for Mother: मेरी पहली 'सुपरवुमन' मेरी मां के नाम खास संदेश, जिसने दुनिया दिखाई -
Rang Panchami 2026 Wishes In Sanskrit: रंग पंचमी पर संस्कृत के इन पवित्र श्लोकों से दें देव होली की शुभकामनाएं -
Happy Women's Day 2026: नारी शक्ति को सलाम! मां, बहन, सास और ननद के लिए महिला दिवस पर प्रेरणादायक संदेश
15th October Rashifal: ध्रुव योग के प्रभाव से इन राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत, क्या है आज आपके भाग्य में?
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
नौकरीपेशा जातकों के कार्यों को उच्च अधिकारियों द्वारा सराहा जाएगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। किसी संपत्ति की खरीद बिक्री की योजना बन सकती है। परिवार में किसी शुभ कार्य को लेकर चर्चा होने की संभावना है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा।
व्यापार: सोचे विचारे काम समय पर पूरे होंगे। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा। मन लगाकर काम करेंगे।
परिवार: घर में सुख शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ आज का दिन मौजमस्ती में गुजरेगा।
लव: यदि आप अपने पार्टनर को कोई सरप्राइज देना चाहते हैं तो आज का दिन उचित है।
स्वास्थ्य: ज्यादा तले, भुने और मसालेदार भोजन से परहेज करें। आपको गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
घर के किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लगने से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा और आप नई व्यावसायिक योजनाएं भी बना सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आपको सैर सपाटे पर जाने का मौका मिलेगा। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
व्यापार: कोई भी महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखें।
नौकरी: यदि आपको नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको बढ़िया ऑफर मिल सकता है।
परिवार: संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझने की संभावना है। बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा।
लव: रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आप अपने पार्टनर के साथ किसी खूबसूरत जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं।
स्वास्थ्य: आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:18
शुभ समय:प्रातः 6:20 से 9:20 तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। हालांकि आपको अपने विरोधियों से संभलकर रहने की जरूरत है। वे आपकी तरक्की को देखकर ईर्ष्या करेंगे। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें।
व्यापार: असमंजस की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। आप आसानी से अपने फैसले ले पाएंगे।
नौकरी: करियर में कोई सकारात्मक बदलाव आएगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है।
परिवार: व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप अपनों को पर्याप्त समय देंगे।
लव: जीवनसाथी किसी बात पर आपसे नाराज हो सकते हैं। आप उन्हें प्यार से मनाने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य: सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:42
शुभ समय: शाम 3:15 से 6 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा और आप धार्मिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। दफ्तर में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ टकराव से बचें। व्यापारियों को बड़ा आर्थिक लेन देन करने का मौका मिल सकता है।
व्यापार: व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति ना होने से आप काफी चिंतित रहेंगे।
नौकरी: काम का प्रेशर अचानक बढ़ सकता है। आपको शांत दिमाग से अपने काम पर फोकस करने की सलाह दी जाती है।
परिवार: बेवजह का क्रोध आपके रिश्तों के लिए ठीक नहीं है। इससे आपके घर की शांति भंग हो सकती है।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में नजदीकियां रहेगी। आप अपने भविष्य की योजनाओं की चर्चा भी कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:32
शुभ समय: सुबह 10:05 से दोपहर 12 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
काम से जुड़ी लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। हालांकि आपको अपनी सेहत का भी ख्याल रखने की जरूरत है। संतान पक्ष से कष्ट संभव है जिससे तनाव रहेगा। व्यापारियों को कोई भी जोखिम भरा निर्णय लेने से बचने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है।
व्यापार: साझेदारी में व्यवसाय करने वाले लोगों को विवाद से बचने की आवश्यकता है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करने से बचें।
परिवार: घर में यदि कोई बुजुर्ग सदस्य दो अचानक उनकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
लव: आपके बीच विश्वास की कमी रहेगी। छोटी सी बात पर मनमुटाव हो सकता है।
स्वास्थ्य: काम का तनाव और भाग दौड़भरी दिनचर्या के कारण आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
नौकरीपेशा जातकों को नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। उच्च अधिकारियों के साथ भी संबंध बेहतर होंगे। घर में चल रहा विवाद शांत हो सकता है। शाम को कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आप काफी प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे।
व्यापार: किसी महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा दूर होगी और आपका काम पूरा हो सकता है।
नौकरी: बॉस के साथ कोई चर्चा होगी। आपका आत्मविश्वास उन्हें काफी प्रभावित कर सकता है।
परिवार: घर के माहौल में बदलाव आएगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
लव: प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
जिन विद्यार्थियों ने हाल ही में कोई परीक्षा दी है उन्हें सफलता मिल सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। व्यापारियों को बड़ा निवेश करने का मौका मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा।
व्यापार: रुका हुआ इनकम सोर्स दोबारा शुरू होने से आपको काफी प्रसन्नता होगी।
नौकरी: मेहनत रंग लाएगी और आपको बड़ी सफलता मिल सकती है।
परिवार: रिश्तों में उचित सामंजस्य बना रहेगा। ऐसे में आज घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा।
लव: जीवनसाथी के साथ घूमने की योजना बन सकती है।
स्वास्थ्य: सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5:15 से 7 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
नौकरीपेशा लोगों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आपकी यह समस्या दूर हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी सी परेशानी को अनदेखा न करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।
व्यापार: कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा। जल्द ही आपके कारोबार में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।
नौकरी: महत्वपूर्ण कार्यों को आप जिम्मेदारी से पूरा करने की कोशिश करें। गलतियां करने से बचें।
परिवार: घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे।
लव: प्रेमी जोड़ों को अपने रिश्ते से जुड़ी हर एक बात को गोपनीय रखने की जरूरत है।
स्वास्थ्य: यदि आपको लो बीपी की समस्या रहती है तो आपको सतर्क रहना होगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
यदि आप काम से जुड़ी कोई यात्रा करने वाले हैं तो किसी कारणवश आपकी यह यात्रा टल सकती है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले में आप ज्यादा जल्दबाजी ना करें। नवविवाहित जातकों के जीवन में कोई बदलाव आ सकता है। आपके घर में किसी नए सदस्य की एंट्री होने की संभावना है। आज की शाम आपके लिए बहुत ही सुखद रहेगी।
व्यापार: कागजी काम जल्दबाजी में करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का सानिध्य मिलेगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर होगा।
परिवार: घर के किसी सदस्य की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। घर में उत्सवस सा माहौल रहेगा।
लव: अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार आने की संभावना है, लेकिन ज्यादा लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
काम से जुड़ी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती हैं। आप धैर्यवान रहें, उचित समय आने पर आपकी यह परेशानी दूर होगी। घर में यदि कोई विवाह योग्य सदस्य है तो उनके विवाह की बात आज आगे बढ़ सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी धार्मिक स्थल पर समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।
व्यापार: अपने कारोबार के प्रति अधिक मनन व चिंतन करने की जरूरत है। सोच समझकर अपने निर्णय लें।
नौकरी: अचानक ट्रांसफर होने से आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
परिवार: घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के कुछ सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है।
लव: किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ कहासुनी होने की संभावना है।
स्वास्थ्य: सेहत कमजोर रहेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
उच्च अधिकारी आपके काम की काफी तारीफ करेंगे। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार करने वाले लोगों को मनचाहा लाभ हो सकता है। आप किसी अन्य बिजनेस में भी निवेश करने की योजना बना सकते हैं। मौसम में बदलाव की वजह से सेहत में कुछ गिरावट आने की संभावना है।
व्यापार: आपको अपेक्षा अनुसार फायदा होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।
नौकरी: काम से जुड़ी किसी समस्या का समाधान होगा और आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे।
परिवार: कोई व्यक्तिगत कार्य मन मुताबिक न होने से गुस्सा आप पर हावी रहेगा। ऐसे में इसका असर आपके रिश्तों पर भी पड़ेगा।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के बीच कहासुनी जैसी स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य: कार्यभार अधिक रहने की वजह से आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
काफी समय से रुका हुआ आपका कोई काम पूरा हो सकता है। ऐसे में आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। सुबह-सुबह कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। अचानक धन प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं जिससे आपके बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी।
व्यापार: व्यावसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से आगे बढ़ेगी। आज आपको कुछ प्रभावशाली लोगों का भी सहयोग मिलेगा।
नौकरी: काम में मन कुछ कम लगेगा लेकिन आपको ऐसी लापरवाही करने से बचने की आवश्यकता है।
परिवार: घर का महल शांतिपूर्ण रहेगा। अपनों के बीच प्रेम और लगाव बढ़ेगा।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ बातचीत करते समय गलत शब्दों का प्रयोग ना करें।
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ा इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











