Latest Updates
-
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि
Aaj Ka Rashifal 15th September: कैसा रहेगा 15 सितंबर रविवार का दिन, मेष से मीन राशि वाले पढ़ें अपना भविष्यफल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
दिन काफी व्यस्त रहेगा। ऐसे में आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। कार्यक्षेत्र में मुश्किलें बढ़ सकती है। आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की जरूरत है। तनाव और थकान के कारण सेहत बिगड़ सकती है। स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ ना करें।
व्यापार: नई सौदेबाजी करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। आपका नुकसान हो सकता है।

नौकरी: काम पर अधिक फोकस करें। छोटी सी भी लापरवाही महंगी पड़ सकती है।
परिवार: पेशवर और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलें। आपके लिए अपनों को भी समय देना जरूरी है।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आज आप एक दूसरे के ख्यालों में खोए रहेंगे।
स्वास्थ्य: अधिक भागदौड़ के कारण आपकी थकान बढ़ सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 7 बजे 11 बजे तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। आज पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ यात्रा करने का मौका मिलेगा। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। काम से जुड़े किसी फैसले का अच्छा नतीजा मिल सकता है।
व्यापार: रुका हुआ काम पूरा होने से राहत मिलेगी। आर्थिक समस्या का भी समाधान होगा।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सहकर्मियों के साथ भी तालमेल बेहतर होगा।
परिवार: घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी।
लव: वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। आप एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार के लिए समय पर भोजन करें और पर्याप्त आराम करना भी आपके लिए बेहद जरूरी है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 2 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
अतीत में किया हुआ परिश्रम रंग लाएगा और आपके लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा। अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा ना करें नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है।
व्यापार: मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आपको लाभ कमाने का बड़ा मौका मिल सकता है।
नौकरी: यदि लंबे समय से आप अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो आपको खुशखबरी मिल सकती है।
परिवार: कोई भी महत्वपूर्ण व्यक्तिगत फैसला लेने से पहले अपने बड़े बुजुर्गों की सलाह जरूर लें।
लव: यदि आपको प्रेम प्रस्ताव मिला है तो आपको सोच समझकर ही जवाब देना चाहिए।
स्वास्थ्य: सेहत सामान्य रहेगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2:20 तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
सेहत से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा और आप अपने काम पर ठीक से ध्यान दे पाएंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके किसी बनते हुए कार्य में रुकावट डालने का प्रयास कर सकते हैं। आपको काफी संभलकर रहना होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी।
व्यापार: अपनी व्यावसायिक योजनाओं को गुप्त रखने की कोशिश करें। ज्यादा इधर-उधर बात करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
नौकरी: जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा ना करें। कुछ लोग आपकी मेहनत का श्रेय ले जाने की कोशिश कर सकते हैं।
परिवार: यदि घर में कोई समस्या है तो आप शांति से बैठकर उसका हल ढूंढने की कोशिश करें। गुस्से और जल्दबाजी से बात और बिगड़ सकती है।
लव: बेवजह अपने प्रेमी/प्रेमिका पर शक ना करें। इससे आपका रिश्ता कमजोर हो सकता है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपने रुके हुए काम पूरे कर पाएंगे।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:30
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं। ऐसे में आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। नकारात्मकता को स्वयं पर हावी ना होने दें। सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। शिक्षा से जुड़े प्रयास में सफलता मिल सकती है।
व्यापार: जल्दबाजी में लिए हुए किसी फैसले का गलत नतीजा भुगतना पड़ सकता है। आपका आर्थिक नुकसान होने की संभावना है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज ना करें नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।
परिवार: बच्चों पर आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। पढ़ाई में उनका मन कुछ कम लगेगा।
लव: जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। अपने बीच क्रोध और अहंकार को ना आने दें।
स्वास्थ्य: अचानक सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। आपको अपने करीबियों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। रुका हुआ आय का स्रोत दोबारा शुरू हो सकता है। रिश्तों में प्रेम और मधुरता बढ़ेगी। दोस्तों और परिजनों के साथ समय अच्छा गुजरेगा। स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।
व्यापार: बड़ा आर्थिक फायदा होने से पैसों की स्थिति में मजबूती आएगी। आपको कुछ नए लोगों से भी जुड़ने का मौका मिलेगा।
नौकरी: अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है।
परिवार: घर के सदस्यों को आप पर्याप्त समय देंगे। ऐसे में आपके रिश्ते और भी मजबूत होंगे।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ कहासुनी हो सकती है, लेकिन जल्द ही आपके भी सब कुछ सामान्य हो जाएगा।
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:32
शुभ समय: दोपहर 12:20 से 2:55 तक
तुला दैनिक राशिफल (Tula Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में कोई सकारात्मक बदलाव आएगा। ऐसे में आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। पैसों को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
व्यापार: हाल ही में हुए किसी बड़े नुकसान की भरपाई हो सकती है। नए ग्राहकों के साथ डील करने का मौका मिलेगा।
नौकरी: आपकी सकारात्मकता और ऊर्जा उच्च अधिकारियों को काफी प्रभावित करेगी। सहकर्मी भी आपकी तारीफ करेंगे।
परिवार: घर में पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन हो सकता है। आज घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा।
लव: यदि आप अपने लव पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज करना चाहते हैं तो ऐसे मामलों में आपको ज्यादा जल्दबाजी करने से बचना चाहिए।
स्वास्थ्य: हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए दिन अनुकूल है। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। काम से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचें।
व्यापार: अटके हुए धन की प्राप्ति ना होने से आपकी चिंता बढ़ेगी। आपको अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने में कठिनाई महसूस होगी।
नौकरी: काम का दबाव आपको काफी चिड़चिड़ा बना सकता है। दफ्तर में आपको संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है।
परिवार: अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आप बाहर की टेंशन घर पर ना लाएं।
लव: जीवनसाथी पर अपना भरोसा और बढ़ाने की कोशिश करें। प्रेम जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी।
स्वास्थ्य: रोजाना अपने दिन की शुरुआत हल्के-फुल्के व्यायाम से करें। मेडिटेशन भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 9:50 तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। काम के साथ आप अपने पारिवारिक जीवन पर भी ध्यान देंगे। जो लोग रोजगार की तलाश में उनके लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में कोई अच्छी खबर मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे।
व्यापार: रुकी हुई व्यावसायिक योजना पर आप दोबारा काम शुरू कर सकते हैं। आपको बहुत ही कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।
नौकरी: काम से जुड़ा प्रयास सफल हो सकता है। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है।
परिवार: अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप और बेहतर तरीके से निभाएंगे। परिजनों का भी सहयोग मिलेगा।
लव: वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। प्रेमी /प्रेमिका के साथ रोमांटिक समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य: स्वास्थ अच्छा रहेगा। आपका तनाव कम होगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:25
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। पेशेवर जीवन में आपको मनचाहा परिणाम मिलेगा। व्यक्तिगत जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की संभावना है। यदि आप नई प्रॉपर्टी, मकान, वाहन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह समय उचित है।
व्यापार: कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। कोई रुका हुआ कागजी काम पूरा होने की संभावना है।
नौकरी: सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। प्राइवेट नौकरी करने वालों की भी मेहनत रंग लाएगी।
परिवार: घर के माहौल में सुधार आएगा। अपनों के साथ आप सुकून भरा समय बिताएंगे।
लव: प्रेम जीवन में चल रहा तनाव खत्म होगा। एक दूसरे के प्रति आपका प्यार और सम्मान बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: देर तक भूखा रहने से बचें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2:15 तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
वाणी में कठोरता रहेगी और रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपको नकारात्मकता की अनुभूति होगी और आप ठीक से अपने काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे। यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है, इसलिए इसका सदुपयोग करें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें और अच्छा सोचें।
व्यापार: अचानक किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। हालांकि आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपकी समस्या का समाधान जल्द ही होगा।
नौकरी: बॉस के गुड बुक्स में आने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। अपने महत्वपूर्ण कार्य स्वयं ही पूरे करने की कोशिश करें। सहकर्मियों के पर ज्यादा निर्भर ना रहें।
परिवार: आपका गुस्सेल स्वभाव घर की शांति भंग कर सकता है। गलत व्यवहार के लिए आपकी काफी आलोचना भी हो सकती है।
लव: यदि आप जीवनसाथी को कोई तोहफा देने की सोच रहे हैं तो दिन अच्छा है।
स्वास्थ्य: यदि कोई शारीरिक समस्या हो रही है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:24
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
मौज मस्ती करने का अवसर मिलेगा। ऐसे में आपका तनाव काफी कम होगा। काम से जुड़ी किसी समस्या का समाधान होने की संभावना है। आपको अपनी गलतियों से सीखने की जरूरत है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। स्वास्थ्य में सुधार आने से आप अच्छा महसूस करेंगे।
व्यापार: यदि हाल ही में अपने कोई नया व्यापार शुरू किया तो आपको प्रचार प्रसार पर अधिक ध्यान देना होगा।
नौकरी: बॉस द्वारा दी हुई जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दें। आपको समय का ध्यान रखना होगा
परिवार: माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। भाई बहनों के साथ भी आपका संबंध मजबूत होगा।
लव: वैवाहिक जीवन में निरस्ता रहेगी। आपको एक दूसरे को पर्याप्त समय देने की जरूरत है।
स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी किसी समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:7
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से 9:20 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











