Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
Aaj Ka Rashifal 16th August: वृषभ मिथुन और सिंह राशि के लिए बन रहे हैं लाभ के योग, आप भी जानें आज का भविष्यफल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। रिश्तों में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। अपनों के साथ आप को किसी शुभ कार्य में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
व्यापार: नई व्यावसायिक योजना पर काम शुरू करने के लिए दिन उचित है। अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है।

नौकरी: तरक्की में आ रही बाधा दूर होगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
परिवार: अपनी जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। अपनों का भी सहयोग प्राप्त होगा।
लव: जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। संवाद के जरिए अपने बीच की खटास को कम करने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता होगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
प्रॉपर्टी से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है। आपको बड़ी राहत मिलेगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। बच्चों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। उनका जिद्दी स्वभाव आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।
व्यापार: बड़ा आर्थिक लेनदेन करने का मौका मिलेगा। हालांकि कोई भी कागजी काम करते समय आप जल्दबाजी ना करें।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के किसी फैसले से आप सहमत नहीं रहेंगे। आपको शांति से अपना पक्ष रखना होगा।
परिवार: घर के बुजुर्ग सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करें। आपको उनके लिए भी समय निकालना चाहिए।
लव: अविवाहित लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। प्रेमी/प्रेमिका के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य: खानपान में गड़बड़ी के कारण पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:18
शुभ समय:प्रातः 6:20 से 9:20 तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
करियर से जुड़ी नकारात्मकता दूर होगी और आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। रिश्तों के लिहाज से दिन ठीक नहीं रहेगा। वाणी में कठोरता के कारण आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। दिन की दूसरे हिस्से में छोटी दूरी की यात्रा करने का अवसर मिलेगा।
व्यापार: यदि हाल ही में आपने अपनी व्यावसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव किए हैं तो उसका अच्छा नतीजा मिल सकता है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपका कोई कठिन कार्य समय पर पूरा होगा।
परिवार: जिद्द करने से बचें नहीं तो घर का माहौल बिगड़ सकता है।
लव: वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। प्रेमी जोड़ों को अपने रिश्ते से जुड़े फैसले जल्दबाजी में लेने से बचना होगा।
स्वास्थ्य: पीठ या कंधे से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:42
शुभ समय: शाम 3:15 से 6 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
कोई भी फैसला आज बिना सोचे समझे ना लें नहीं तो बाद में आपको पछतावा हो सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। रुके हुए काम बनने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
व्यापार: जल्द लाभ कमाने के लिए शॉर्टकट रास्ता ना अपनाएं। कोई भी गैर कानूनी काम करने से बचें।
नौकरी: यदि उच्च अधिकारी आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपते हैं तो आप उसे ध्यानपूर्वक करें। गलतियां करने से बचें।
परिवार: यदि आपके जीवन में कोई समस्या है तो अपनों से आप खुलकर अपने मन की बात साझा करें।
लव: रिश्ते में पारदर्शिता बनाए रखें। झूठ का सहारा बिल्कुल ना लें।
स्वास्थ्य: शरीर के किसी हिस्से में दर्द की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:32
शुभ समय: सुबह 10:05 से दोपहर 12 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
परिवार में कोई मंगल कार्य पूरा होगा। आज घर में मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। आपकी तरक्की हो सकती है। किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है।
व्यापार: पुराने नुकसान की भरपाई होगी। आप काफी सकारात्मक रहेंगे।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर होगा। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे।
परिवार: घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। आपको अच्छी खबर मिलने की संभावना है।
लव: प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने का अच्छा रास्ता आपको मिलेगा।
स्वास्थ्य: जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें नहीं तो दुर्घटना हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
जो विद्यार्थी विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। किसी की भी जिंदगी में आप ज्यादा दखलअंदाजी ना करें। आपको खुद पर ध्यान देने की आवश्यकता है। रोजी रोजगार की दिशा में किया हुआ प्रयास सफल हो सकता है।
व्यापार: स्थिति अनुकूल रहेगी, लेकिन हो सकता है किसी करीबी से समय पर आपको मदद ना मिले।
नौकरी: अपना कोई भी काम आप अधूरा ना छोड़ें नहीं तो उच्च अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं।
परिवार: घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। घर के सदस्यों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे।
लव: यदि जीवनसाथी आपसे नाराज हैं तो उन्हें मनाने के लिए दिन अच्छा है। जो जातक सिंगल है उनके प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है।
स्वास्थ्य: ज्यादा मीठे के सेवन से बचें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
यदि कोर्ट कचहरी में कोई केस चल रहा है तो उसे जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश करें। गलत व्यवहार और गलत बातों से दूर रहें नहीं तो आज किसी करीबी रिश्ते में दरार पड़ सकती है। खुद की और परिवार की सेहत का ख्याल रखें।
व्यापार: जोखिम भरे फैसले लेने से नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा आप समझदारी दिखाएं।
नौकरी: किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। उच्च अधिकारियों का भरोसा जीतने का आप भरपूर प्रयास करेंगे।
परिवार: अपने महत्वपूर्ण फैसले लेते समय घर के सदस्यों की राय जरूर लें।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। प्रेमी/प्रेमिका के साथ आज की मुलाकात काफी रोमांटिक रहने वाली है।
स्वास्थ्य: काम का बोझ अधिक रहने के कारण आपको काफी चिड़चिड़ापन महसूस होगा। आपको खुद पर भी ध्यान देना चाहिए।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5:15 से 7 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
काम को लेकर आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा और आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा लेकर आपको काफी सुकून मिलेगा।
व्यापार: वरिष्ठ लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है।
नौकरी: मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। नौकरी बदलने का विचार कर रहे लोगों को अच्छा ऑफर मिलेगा।
परिवार: घर की शांति बनी रहेगी। रिश्तों के लिहाज से दिन अनुकूल है।
लव: छोटी छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत आपके वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ा सकती है। अपने व्यवहार में नरमी लाने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य: कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आर्थिक मामले में आपको अपने प्रयास जारी रखने होंगे। जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। काम को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। मेहनत करें और सकारात्मक रहें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से हट सकता है। आप गलत संगत, टीवी, मोबाइल आदि से दूरी बनाकर रखें।
व्यापार: निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है। आज कुछ सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलेंगे।
नौकरी: दफ्तर में कंपटीशन बढ़ सकता है। आपको और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।
परिवार: घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिलने से माहौल उत्सव जैसा रहेगा। पार्टी करने की भी प्लानिंग बना सकती है।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ सैर सपाटे पर जाने का मौका मिलेगा। आपकी आपसी समझ और बेहतर होगी।
स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी किसी समस्या से छुटकारा मिलेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
दिन काफी बढ़िया रहेगा। समाज में आपका यश बढ़ेगा। आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे और आपको खुद के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा। यदि संतान से जुड़ी कोई समस्या है तो उसके सुलझने की प्रबल संभावना है।
व्यापार: यदि आप अपने पारिवारिक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो घर के बड़ों की सलाह से आपको अच्छा फायदा हो सकता है।
नौकरी: कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ समय किसी मनोरंजक कार्य में बीतेगा। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
लव: अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान दें। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहें।
स्वास्थ्य: अपच की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा और आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम भी मिलेगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। अपनों की जरूरत को पूरा करने के लिए आप काफी धन खर्च करेंगे।
व्यापार: नई व्यवसायिक योजना बन सकती है। आपको कुछ अनुभवी लोगों का भी सहयोग प्राप्त होगा।
नौकरी: समय का ध्यान रखें। हो सकता है आज आपको कुछ अतिरिक्त कार्य करने पड़े।
परिवार: माता पिता आपसे प्रसन्न रहेंगे और उनका भरोसा आप पर और बढ़ेगा।
लव: जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। प्रेमी/ प्रेमिका के साथ मनमुटाव दूर होगा।
स्वास्थ्य: सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है। अपना अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आप स्वयं के अंदर नई ऊर्जा महसूस करेंगे। आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। अपने खाली समय का सदुपयोग करें। आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने की जरूरत है। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
व्यापार: दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। आज आपको कोई भी जोखिम भरा निर्णय भी लेना पड़ सकता है।
नौकरी: आप बॉस के गुड बुक्स में आ सकते हैं। आपको आपकी तरक्की का संकेत भी मिलेगा।
परिवार: घर में चल रहा तनाव खत्म होगा और माहौल में सुधार आएगा। माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
लव: प्रेमी जोड़ों को अपने रिश्ते के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहने की जरूरत है। केवल टाइम पास करने से बचें।
स्वास्थ्य: सेहत बढ़िया रहेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











