Latest Updates
-
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर
Aaj Ka Rashifal 16th July: सिंह राशि की आर्थिक योजना होगी सफल, आज इनसे भी प्रसन्न रहेंगे धन के देवता कुबेर
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपको गलत लोगों की संगत से बचना होगा नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। भावनाओं में बहकर अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचें। बाहरी लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें।
व्यापार: व्यावसायिक योजना सोच समझकर बनाएं। निवेश आदि करने के लिए दिन उचित नहीं है।

नौकरी: दफ्तर के नियमों का पालन आपको सख्ती से करना होगा। लापरवाही महंगी साबित होगी।
परिवार: अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है। ऐसे में घर का वातावरण अच्छा रहेगा।
लव: रोमांटिक लाइफ में चल रही परेशानी दूर होगी। आपके साथी आपको कोई तोहफा भी दे सकते हैं।
स्वास्थ्य: सेहतमंद रहने के लिए दिनचर्या और खानपान व्यवस्थित रखें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। आपको उनकी समस्याओं पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
व्यापार: प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे और इसका अच्छा फायदा जल्द ही आपको होगा।
नौकरी: आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी। बॉस आपकी तरक्की का संकेत दे सकते हैं।
परिवार: घर के छोटे सदस्यों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। आपका सख्त रवैया आपकर उनसे दूर कर सकता है।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। अपने प्रिय की खुशियों का आप पूरा ख्याल रखेंगे।
स्वास्थ्य: घर के किसी सदस्य की सेहत अचानक बिगड़ सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

पैसों से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। हिसाब किताब में गड़बड़ी होने के कारण नुकसान संभव है। विद्यार्थियों को अपने समय का सदुपयोग करने की जरूरत है। अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।
व्यापार: व्यावसायिक मामलों में रुकावट आ सकती है, लेकिन जल्द ही यह परेशानी दूर होगी।
नौकरी: यदि आप वर्तमान नौकरी को बदलने की योजना बना रहे हैं तो नई नौकरी की तलाश शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। आपको बढ़िया ऑफर्स मिल सकते हैं।
परिवार: घर के सदस्यों के बीच एकता बनी रहेगी। आपके बड़े बुजुर्ग कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं।
लव: प्रेमी जोड़ों को अपनी लव लाइफ पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपके पार्टनर काफी अकेला महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गोल्डन
शुभ अंक:33
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
विपरीत परिस्थितियों में खुद को शांत रखने का प्रयास करें। क्रोध और अहंकार जैसी नकारात्मक भावनाओं से दूर रहें। सफलता प्राप्त करने के लिए यदि आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो आप अपना परिश्रम जारी रखें। जल्द ही आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा।
व्यापार: लालच में गलत काम करने से बचें नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों की बातों को अनदेखा ना करें। काम के साथ अपने व्यवहार का भी ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है।
परिवार: घर में अचानक विवाद होने से आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आप काफी दबाव महसूस करेंगे।
लव: एक तरफा प्यार के चक्कर में ना पड़ें। इससे आप अपनी ही परेशानी बढ़ाएंगे।
स्वास्थ्य: शरीर के किसी हिस्से में दर्द की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आर्थिक योजना सफल होगी और पैसों की स्थिति में उछाल आएगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। खासतौर पर विदेश जाकर पढ़ाई करने के इच्छुक लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।
व्यापार: यह समय कड़ा परिश्रम करने का है। अगर आप अपने पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े हैं तो पिता की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
नौकरी: आपकी लापरवाही के कारण भारी नुकसान हो सकता है। बॉस आपसे काफी नाखुश रहेंगे।
परिवार: घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिजनों के साथ गेट टूगेदर की भी योजना बन सकती है।
लव: वैवाहिक जीवन में चल रहा तनाव कम होगा। आपके रिश्ते में सुधार आएगा।
स्वास्थ्य: काम का बोझ आपको चिड़चिड़ा बना सकता है। आप खुद के लिए भी समय निकालें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:16
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
क्रोध और अहंकार से परिस्थितियां और बिगड़ सकती है। आपको अपना व्यवहार सहज बनाकर रखना होगा। अनावश्यक खर्चों पर काबू रखें नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है।
व्यापार: आर्थिक लेनदेन करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। नए कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन उचित नहीं है।
नौकरी: दफ्तर में वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। झगड़े झंझट से दूर रहें नहीं तो मुश्किल हो सकती है।
परिवार: घर के बड़ों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। भाई या बहन से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिलेगी।
लव: मैरिड लाइफ हो या लव लाइफ बाहरी लोगों को अपने बीच ज्यादा दखलअंदाजी करने ना दें।
स्वास्थ्य: सेहत पर नजर बनाकर रखें। आपकी लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

परिजनों के साथ किसी शुभ कार्य में हिस्सा लेंगे। आपकी मुलाकात आज किसी स्पेशल व्यक्ति से हो सकती है। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। भविष्य में सोच समझकर आर्थिक लेनदेन करें।
व्यापार: जल्दबाजी की जगह सोच समझकर और सावधानी से अपने फैसले लें। कोई भी व्यावसायिक गतिविधि अपनी देखरेख में करवाना ही आपके लिए बेहतर होगा।
नौकरी: युवाओं को नए अवसर की प्राप्ति होगी। आपका करियर तेजी से आगे बढ़ेगा।
परिवार: परिजनों का समर्थन मिलेगा। खासतौर पर माता पिता के साथ आपका रिश्ता और भी बेहतर होगा।
लव: एक दूसरे के प्रति विश्वास ही आपके रिश्ते को मजबूत बना सकता है। यह बात आपको समझने की जरूरत है।
स्वास्थ्य: मौसम में बदलाव के कारण आपको बुखार, जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:18
शुभ समय: प्रताप 6:25 से 9:50 तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
काम से संबंधित तनाव हो सकता है। नकारात्मकता से बचें। उचित समय आने पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति जरूर होगी। दिन के दूसरे हिस्से में रिश्तेदारों से मेल मिलाप करने का मौका मिलेगा।
व्यापार: कोई भी कागजी काम जल्दबाजी में ना करें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए वरदान साबित होगी।
नौकरी: आपका सहयोगात्मक व्यवहार आपके लिए दफ्तर में काम करना आसान बना सकता है।
परिवार: कोई जरूरी पारिवारिक निर्णय लेते समय तनाव महसूस होगा, लेकिन आपको समझदारी दिखाने की आवश्यकता है।
लव: प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगा। आपके रिश्ते को परिजनों की स्वीकृति मिल सकती है।
स्वास्थ्य: सेहत पर ध्यान दें नहीं तो आप किसी गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:15 तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

दिन की शुरुआत ठीक नहीं होगी। किसी बात को लेकर आप परेशान रहेंगे, लेकिन दोपहर के बाद का समय अनुकूल रहेगा। आपकी समस्या आसानी से सुलझ जाएगी।
व्यापार: यदि आप बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो उस पर काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है।
नौकरी: सहकर्मियों की मदद करें लेकिन अपना काम भी समय पर पूरा करने की कोशिश करें।
परिवार: रिश्तों में कड़वाहट बढ़ने ना दें। बीती बातों को भूलकर नई शुरुआत करें।
लव: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपके बीच का प्रेम बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: गलत खान पान के कारण पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:19
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
रुका हुआ महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से राहत मिलेगी। आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। विवादित मुद्दों को समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें। गुस्से और जल्दबाजी से बचें।
व्यापार: कोई नया ऑर्डर मिल सकता है। उत्पादन और क्वालिटी को बेहतर बनाने का प्रयास करें।
नौकरी: आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है।
परिवार: घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपकी गलत व्यवहार की आलोचना होगी।
लव: प्रेम जीवन में कुछ तनाव रहेगा। अपने रिश्ते को लेकर यदि मन में कोई भी दुविधा है तो खुलकर अपने साथी से बात करें।
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
व्यस्त दिनचर्या के कारण आपको स्वयं के लिए समय नहीं मिल पाएगा। ऐसे में आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। दिखावे में ना रहें और पैसों की बचत पर ध्यान दें।
व्यापार: विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपका कोई बनता हुआ कार्य अचानक अटक सकता है।
नौकरी: काम से जुड़ी समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ आपकी बातचीत हो सकती है। आपकी परेशानी दूर होगी।
परिवार: भाई या बहन के साथ मनमुटाव हो सकता है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करना होगा।
लव: जीवनसाथी से बात करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें।
स्वास्थ्य: सेहत को प्राथमिकता दें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

टारगेट बेस्ड काम करने वाले लोगों के काम आसानी से पूरे होंगे। सितारे आपके पक्ष में हैं। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आज आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी पूरा ध्यान दे पाएंगे।
व्यापार: रुका हुआ आर्थिक लेनदेन पूरा हो सकता है। अपने प्रतिद्वंदीयों पछाड़कर आप काफी आगे निकलेंगे।
नौकरी: दफ्तर में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा।
परिवार: घर के सदस्यों को पर्याप्त समय देने की कोशिश करें नहीं तो रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती है।
लव: वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी याद तरोताजा हो जाएगी। आप काफी रोमांटिक समय बिताएंगे।
स्वास्थ्य: ज्यादा चिंता करने की आपकी आदत आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक:2
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











