16th October Rashifal: शरद पूर्णिमा पर इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, होगी धन-धान्य में वृद्धि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

काम से जुड़े प्रयास सफल होंगे और आपके लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। कठिन परिस्थितियों में आपको अपनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।
व्यापार: अचानक लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा सफल रहेगी।
नौकरी: उच्च अधिकारी आपकी मेहनत को सराहेंगे। आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा।
परिवार: घर में चल रही समस्याओं के बारे में खुलकर आप बात करेंगे। मुमकिन है आपको अपनी परेशानी का हल मिल जाए।

16th October Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Mesh Mithun Kark Singh Tula Vrischik Dhanu Makar Kumbh Meen And More

लव: जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम बिताने के लिए आप अपनी पसंदीदा जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं।
स्वास्थ्य: सेहत में बड़ा सुधार आएगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:7
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:20 तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आर्थिक परेशानियां खत्म होगी और पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। उचित समय आने पर रुके हुए काम जरूर पूरे होंगे। जीवनसाथी पर आपका विश्वास और भी मजबूत होगा। आप एक दूसरे के साथ सुकून भरा समय बिताएंगे। सेहत को प्राथमिकता दें।
व्यापार: बड़ा आर्थिक लेनदेन करने के लिए दिन अनुकूल है।
नौकरी: काम से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। उच्च अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा।
परिवार: घर में भाई या बहन के विवाह की चर्चा हो सकती है। आज उनके लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव भी आएगा।
लव: लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ रिश्तों में प्रेम और मधुरता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य: आंखों की अच्छी देखभाल करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 8:50 से दोपहर 12 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। निजी और पेशेवर जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। लंबे समय से चली आ रही कोई परेशानी दूर होगी और आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी।
व्यापार: आपका काम तेजी से आगे बढ़ेगा। कोई नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है।
नौकरी: आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है।
परिवार: घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।
लव: आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे यादगार दिनों में से एक होगा।
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:33
शुभ समय: शाम 4:15 से 7 बजे तक

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

तरक्की का सपना पूरा होगा और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आपको अपनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
व्यापार: काम के सिलसिले में की गई यात्रा सफल होगी आपको कुछ नए लोगों के साथ व्यवसाय करने का मौका मिलेगा।
नौकरी: उच्च पद की प्राप्ति के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ेगा।
परिवार: परिजनों के साथ आज का दिन मौज मस्ती में गुजरेगा। आप घर पर ही कुछ खास प्लान कर सकते हैं।
लव: वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल और बेहतर होगा।
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी। आपको आराम करने का भी पर्याप्त समय मिलेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:44
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

काम से जुड़े फैसले आप बहुत ही सोच समझकर लें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। काफी दिनों बाद आप एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज ना करें नहीं तो मुश्किल हो सकती है।
व्यापार: महत्वपूर्ण फैसले लेते समय जल्दबाजी ना करें। आर्थिक नुकसान होने की संभावना है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। आपकी फिसली हुई जुबान आपकी छवि खराब कर सकती है।
परिवार: घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। यदि आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो अपनों का सहयोग मिलेगा।
लव: लव लाइफ में स्थिरता रहेगी। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का प्रस्ताव सकता है।
स्वास्थ्य: अचानक सेहत में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: प्रातः 6:45 से 8:45 तक

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

रुका हुआ कागजी काम पूरा होने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। व्यापारियों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिलेगा। परिवार के साथ घूमने फिरने का अवसर प्राप्त होगा। काफी दिनों बाद आप स्वयं के लिए पर्याप्त समय निकालने में सफल रहेंगे।
व्यापार: आपको अपने सही फसलों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।
नौकरी: आपकी कड़ी मेहनत उच्च अधिकारियों का दिल जीत लेगी। इसका उचित परिणाम आपको जरूर मिलेगा।
परिवार: परिजनों के साथ चल रही अनबन खत्म होगी और घर के माहौल में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
लव: यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो उनकी नाराजगी दूर करने के लिए दिन अच्छा है।
स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। काम में आपका मन कुछ कम लगेगा। भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। आपको खुद पर काबू रखने की आवश्यकता है। अपने समय का सदुपयोग करें और व्यर्थ की चीजों से दूर रहें।
व्यापार: मिश्रित परिणाम की प्राप्ति होगी। जल्द लाभ कमाने के गलत फैसले ना लें।
नौकरी: काम पर पूरा ध्यान दें और समय पर अपने काम पूरे करने की कोशिश करें।
परिवार: रिश्तों में उचित तालमेल बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में नरमी लानी होगी।
लव: जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आपकी किसी परेशानी को दूर करने में आपके प्रिय आपकी मदद भी कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: कमजोरी और सुस्ती महसूस होगी।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। आपकी मुलाकात किसी खास से होने की संभावना है। पैसों को लेकर ज्यादा चिंता ना करें। उचित समय आने पर आपकी यह परेशानी जरूर दूर होगी। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा करने से बचने की जरूरत है।
व्यापार: रुका हुआ आर्थिक लेनदेन पूरा होगा। लाभ कमाने का भी मौका मिलेगा।
नौकरी: उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। आपको कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं।
परिवार: माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ खट्टी मीठी नोंकझोक हो सकती है। एक दूसरे के प्रति आप पूरी तरह से समर्पित रहेंगे।
स्वास्थ्य: अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए आप अपने दिन की शुरुआत व्यायाम से करें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 5 बजे से 8 बजे तक

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

रिश्तों के लिहाज से दिन बेहद सुखद रहेगा। कठिन परिस्थितियों में आपको अपनों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर की प्राप्ति होगी। आपके लिए तरक्की के कुछ नए रास्ते खुल सकते हैं सेहत आपकी बढ़िया रहेगी आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
व्यापार: किसी महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा दूर होगी और आपकी आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आएगी।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा और आप मन लगाकर अपना काम करेंगे।
परिवार: पिता के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपको उनकी ओर से कोई फायदेमंद सलाह भी मिलेगी।
लव: अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो अपने रिश्ते से जुड़ी बात परिजनों के साथ करने के लिए दिन अच्छा है।
स्वास्थ्य: देर तक भूखा रहने से बचें।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:31
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे। ऐसे में आपको काफी सावधान रहने की आवश्यकता है। फिजूलखर्ची से बचें अन्यथा आपका बजट असंतुलित हो सकता है।
व्यापार: कारोबार पर छाई हुई मंदी दूर होगी और आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है।
नौकरी: दफ्तर में आप केवल अपने काम पर ध्यान दें। सहकर्मियों के साथ टकराव से बचें।
परिवार: भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज आप जमकर मौज मस्ती करेंगे।
लव: लव लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर पर आपका भरोसा और भी बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाने का अवसर प्राप्त होगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। आपकी शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। आज आपको कुछ जरूरतमंदों की मदद करने का भी मौका मिलेगा।
व्यापार: पार्टनरशिप में व्यवसाय करने की योजना बन सकती है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो समय उचित।
नौकरी: अचानक वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन आप अपने काम समय पर पूरे करेंगे।
परिवार: घर की साज सजावट में आपका अधिकांश समय बीतेगा। आप घर के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी करेंगे।
लव: जीवनसाथी के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आप अपने प्रिय के लिए कोई सरप्राइज भी प्लान कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: कंधे से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

घर परिवार से जुड़े फैसले लेते समय आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। अपनों की भावनाओं का पूरा ख्याल रखें। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि आप परिश्रम कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझने की संभावना है।
व्यापार: आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने व्यावसायिक फैसले लेंगे और उनका अच्छा नतीजा भी आपको मिलेगा।
नौकरी: लंबे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। आपको कुछ नया सीखने का भी अवसर प्राप्त होगा।
परिवार: बड़े भाई या बहन का मार्गदर्शन मिलेगा। आपकी किसी परेशानी को दूर करने में वे आपकी मदद भी कर सकते हैं।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देना होगा।
स्वास्थ्य: देर रात तक जागकर काम करने से बचें।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Wednesday, October 16, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion