Latest Updates
-
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद
Aaj Ka Rashifal 16th September: कुंभ राशि की होगी कोई मनोकामना आज पूरी, इन 4 राशियों की भी चमकेगी किस्मत
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
बिजनेस में मनचाहा फायदा होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आप घूमने फिरने के लिए अपनी पसंदीदा जगह पर जा सकते हैं। मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। आपकी यह मुलाकात जल्द ही आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव लेकर आ सकती है।
व्यापार: व्यावसायिक योजना सफल होगी और आपको अच्छा लाभ होगा। व्यापार विस्तार की योजना आगे बढ़ सकती है।

नौकरी: दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। उच्च अधिकारियों का भरोसा जीतने में आप सफल रहेंगे।
परिवार: घर के सदस्य आपके लिए कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाने का मौका मिलेगा।
लव: एक रोमांटिक शाम बिताने के लिए आप अपने लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं।
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार आएगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। मानसिक परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आपको खुद पर भी ध्यान देना होगा। पैसों से जुड़ी समस्या दूर होगी। कमाई का नया जरिया मिलेगा। अपने गुस्से पर काबू रखें नहीं तो आज आप बेवजह के चक्कर में फंस सकते हैं।
व्यापार: आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे और अचानक किसी अच्छे अवसर की भी प्राप्ति हो सकती है।
नौकरी: सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें नहीं तो आज व्यर्थ की चीजों में आपका काफी समय नष्ट हो सकता है।
परिवार: पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान दें। अपनों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें।
लव: घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य: जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम ना करें अन्यथा चोट लग सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
दिन की शुरुआत आपके लिए काफी धीमी होगी। आपको सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आप काफी एक्टिव रहेंगे और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देंगे। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। यदि आपने किसी को कर्ज या उधार दिया है तो जल्द से जल्द अपना पैसा वापस प्राप्त करने की कोशिश करें।
व्यापार: काम से जुड़ी यात्रा अचानक टलने की संभावना है। कागजी काम पूरा करते समय जल्दबाजी ना करें।
नौकरी: काम का बोझ अधिक रहने की संभावना है। योजना के अनुसार काम पूरे करने से आपके काम समय पर पूरे होंगे।
परिवार: यदि पिता ने आपको कोई जिम्मेदारी दी है तो आप उसे बखूबी निभाने का प्रयास करें।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ आपको डेट पर जाने का मौका मिल सकता है। आप खुलकर एक दूसरे से अपने मन की बात शेयर करेंगे।
स्वास्थ्य: ज्यादा मसालेदार भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
पैसों के मामले में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। यदि उधार लिया है तो चुकाने का प्रयास करें नहीं तो आपकी छवि खराब हो सकती है और आप कानूनी चक्कर में भी फंस सकते हैं। आज आपको परिश्रम से बढ़कर लाभ मिलने की संभावना है।
व्यापार: बड़ा निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। व्यापार आगे बढ़ाने की योजना अटक सकती है।
नौकरी: आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा। इस अवसर को हाथ से जानेना दें।
परिवार: घर के सदस्यों के लिए कुछ खास करने के लिए दिन अच्छा है। इससे आपके रिश्ते और भी बेहतर होंगे।
लव: लव लाइफ में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा।
स्वास्थ्य: सेहत को प्राथमिकता दें। आपको खुद के लिए पर्याप्त समय निकालना चाहिए।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
सामाजिक क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से लाभ संभव है। काम से जुड़ी यात्रा सफल होगी और आप को किसी नए अवसर की भी प्राप्ति हो सकती है। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की जरूरत है नहीं तो आपका धन कहीं फंस सकता है।
व्यापार: कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने फैसले लेंगे।
नौकरी: समय पर आपके काम पूरे होंगे। सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा।
परिवार: घर की साज सजावट में बदलाव करने की योजना बन सकती है। आप किसी कीमती वस्तु की भी खरीदारी कर सकते हैं।
लव: प्रेम जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। अपने रिश्ते को महत्व दें।
स्वास्थ्य: अच्छी सेहत के लिए आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने होंगे। समय पर भोजन करें और ज्यादा तनाव लेने से बचें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
पिता का सहयोग मिलेगा और उनके सहयोग से आपको फायदा भी होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। व्यापारियों को कानूनी दायरे में रहकर अपने काम करने की जरूरत है। जल्दबाजी आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकती है।
व्यापार: जल्द मुनाफा कमाने के लिए कोई भी गलत रास्ता ना अपनाएं।
नौकरी: दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातें और गप्पेबाजी ना करें नहीं तो आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरा ही रह जाएगा।
परिवार: माता-पिता का स्नेह और समर्थन मिलेगा। उनकी मदद से आपकी किसी समस्या का समाधान हो सकता है।
लव: वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आपके जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे।
स्वास्थ्य: यदि आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो तले भुने, भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5:15 से 7 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
काम पर अधिक ध्यान देना होगा। साझेदारी में व्यापार करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है। प्रेम जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। साथी की ओर से आपको कोई खास तोहफा मिल सकता है। संतान की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें और बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें।
व्यापार: बिजनेस बढ़ाने की योजना फलीभूत हो सकती है। आप अपनी व्यावसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने का भी निर्णय ले सकते हैं।
नौकरी: दफ्तर में आपको कोई कठिन कार्य मिल सकता है। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना काम करें।
परिवार: कठिन परिस्थितियों में अपने आपका मनोबल बढ़ाएंगे।
लव: रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा।
स्वास्थ्य: यदि आपको डायबिटीज की शिकायत है तो समय पर भोजन करें और देर रात तक जागने से बचें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
सफलता के द्वार खुलेंगे लेकिन आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। किसी अनचाहे खर्च की वजह से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। व्यर्थ के खर्चों से बचें। दिन के दूसरे हिस्से में घर पर कुछ मेहमानों का आगमन हो सकता है। बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग तो तोलमोल कर करें। आपकी फिसली हुई जुबान आपको शर्मिंदा कर सकती है।
व्यापार: आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा और आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे।
नौकरी: टारगेट आसानी से पूरे होंगे। बॉस भी आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा।
लव: यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो परिवार का विरोध दूर हो सकता है।
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार आने की संभावना है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
सरकारी क्षेत्र से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आप काफी एक्टिव रहेंगे और उसका अच्छा नतीजा भी आपको मिलेगा। वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। दोस्तों और परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा।
व्यापार: यदि काम से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लें।
नौकरी: दफ्तर में कोई समस्या हो सकती है। आपको समझदारी से काम लेना होगा।
परिवार: घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। अपनों का भी समर्थन मिलेगा।
लव: प्रेमी जोड़ों को एक दूसरे के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने की आवश्यकता है। गुस्से में एक दूसरे के लिए गलत शब्दों का प्रयोग ना करें।
स्वास्थ्य: मौसम में बदलाव के कारण समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:32
शुभ समय: सुबह 10:05 से दोपहर 12 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
यदि कोई मानसिक परेशानी है तो आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। व्यापारियों को भाग्य का साथ मिलेगा और आपका व्यवसाय तेजी से आगे बढ़ेगा। परिवार के साथ आज घूमने फिरने की योजना बन सकती है। आर्थिक मामलों में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें।
व्यापार: लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। साझेदारी में व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए दिन बहुत ही फायदेमंद रहेगा।
नौकरी: दफ्तर में किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बनने का मौका मिल सकता है। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखें।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ कुछ समय मनोरंजन में व्यतीत होगा।
लव: प्रेम जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। शादीशुदा जातकों को एक दूसरे पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
स्वास्थ्य: आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:42
शुभ समय: शाम 3:15 से 6 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई लिखाई में आपकी रुचि बढ़ेगी और आपको कुछ नया सीखने का भी मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। पैसों की स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। ऐसे में मन बेहद प्रसन्न रहेगा।
व्यापार: पैसों के मामले में किसी पर भी ज्यादा भरोसा ना करें नहीं तो नुकसान हो सकता है।
नौकरी: अपना टारगेट हासिल करने के लिए आप उच्च अधिकारियों की मदद ले सकते हैं।
परिवार: घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। भाई या बहन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।
लव: प्रेमी जोड़ों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके रिश्ते में दरार आ सकती है।
स्वास्थ्य: सेहतमंद रहने के लिए खानपान का अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:18
शुभ समय:प्रातः 6:20 से 9:20 तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
काम से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। ऐसे में आपको नकारात्मकता की अनुभूति होगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको बहुत ही संयम बरतना होगा अन्यथा आपकी मुश्किलें और बढ़ सकती है। किसी करीबी के साथ मनमुटाव आपको तनाव दे सकता है। संतुलित व्यवहार करें और अपनी भावनाओं पर काबू रखें। आज सेहत नरम रह सकती है।
व्यापार: अपने महत्वपूर्ण कार्यों को अपनी निगरानी में ही पूरे करवाने की कोशिश करें। स्टाफ और कर्मचारियों पर जरूर से ज्यादा भरोसा ना करें।
नौकरी: बॉस काफी खराब मूड में रहेंगे। ऐसे में आपको अपने काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा। लापरवाही बिल्कुल ना करें।
परिवार: व्यस्त दिनचर्या की वजह से आज आप घर परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे।
लव: जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन की खुशियां बनी रहेगी।
स्वास्थ्य: आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











