Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
17 अगस्त शनिवार को बन रहा है आयुष्मान योग, मेष, वृषभ कन्या समेत इन 2 राशि वालों की सुख समृद्धि में होगी वृद्धि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
दिन काफी शानदार रहेगा। पुरानी किसी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज अच्छी खबर मिलेगी। पैसों के मामले में लापरवाही ना करें। उधार देने से बचें। आज वाहन का प्रयोग संभलकर करना होगा।
व्यापार: अटका हुआ काम पूरा होने से आर्थिक फायदा हो सकता है। करीबियों का सहयोग भी मिलेगा।
नौकरी: आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा। आज बॉस भी आपकी मेहनत को सराहेंगे।
परिवार: घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। कहीं बाहर घूमने फिरने की योजना बन सकती है।
लव: जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आप एक दूसरे के साथ अधिक समय बिताएंगे।
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
वाणी में मधुरता रहेगी और इसके बल पर आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। अतीत में क्या हुआ परिश्रम सफल होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा। जरूरत पड़ने पर अपने गुरुजनों और बड़ों की मदद लें।
व्यापार: कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में वृद्धि संभव है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि बनी रहेगी। सहकर्मियों का भी सहयोग प्राप्त होगा।
परिवार: घर में चल रही समस्याओं को लेकर तनाव बढ़ेगा। संवाद के जरिए आप रिश्तों में आ गई कड़वाहट को दूर करने की कोशिश करें।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ अनबन हो सकती है।
स्वास्थ्य: शराब और सिगरेट के सेवन से बचें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
कही सुनी बातों पर विश्वास करने से आपको बचना होगा। दूसरों के बहकावे में ना आएं। कामकाज से जुड़ा कोई प्रयास सफल हो सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जो जातक विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं। उनके लिए दिन बहुत ही शुभ है।
व्यापार: वाद विवाद से दूर रहें नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। आप कानूनी चक्कर में भी फंस सकते हैं।
नौकरी: बड़े टारगेट पूरे करने के लिए आपको योजना के अनुसार काम करना होगा।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। घर की किसी सदस्य की ओर से आपको तोहफा भी मिल सकता है।
लव: वैवाहिक जीवन की खुशियां बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य: सिर में भारीपन महसूस होगा। आराम पर ध्यान दें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 5:55 से 7:55 तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
निजी जीवन में चुनौतियां बनी रहेगी। आपका कोई राज जीवनसाथी के सामने आ सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे। आज आपको काफी संभलकर रहना होगा। पैसों की स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है। आए का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है।
व्यापार: आपको कोई जोखिम भरा निर्णय लेना पड़ सकता है। पैसों के मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें।
नौकरी: प्रमोशन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। यह सब आपकी मेहनत का ही फल है।
परिवार: घर के किसी सदस्य का व्यवहार आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। आपको खुद पर काबू रखने की आवश्यकता है।
लव: जीवनसाथी को महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं। प्रेमी/प्रेमिका के साथ मुलाकात काफी यादगार रहेगी।
स्वास्थ्य: खानपान में गड़बड़ी के कारण सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
लगातार हो रही खर्चों में वृद्धि के कारण आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई भी फैसला आज बिना सोचे समझे ना लें। आपका बड़बोलापन आपको मुसीबत में डाल सकता है। सोच समझकर अपने शब्दों का प्रयोग करें।
व्यापार: दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति ना होने से चिंता बढ़ सकती है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों को प्रसन्न करने के लिए आप खुद पर काम का ज्यादा दबाव ना डालें। इससे आपके प्रदर्शन में गिरावट आएगी।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपकी वाणी और व्यवहार के लिए आपकी काफी आलोचना होगी।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ रोमांटिक डेट पर जाने का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य: व्यस्त दिनचर्या के कारण आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 11:20 तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
किसी पुश्तैनी संपत्ति की बिक्री करने की योजना बन सकती है। दोस्तों के साथ मुलाकात आपको तारोताजा कर देगी। आपको उनकी ओर से कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है। आज आप किसी धार्मिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
व्यापार: हाल ही में किए हुए निवेश से आपको दुगना फायदा हो सकता है।
नौकरी: काम से जुड़ी अचानक कोई अच्छी खबर मिलने से आप काफी उत्साहित रहेंगे।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ छोटी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपकी यात्रा बहुत ही यादगार रहेगी।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और मधुरता बढ़ेगी। प्रेमी/प्रेमिका के साथ टकराव हो सकता है।
स्वास्थ्य: देर तक खाली पेट ना रहें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 11 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने से आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। बच्चों का जिद्दी स्वभाव आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। ऐसे में आपको उन पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
व्यापार: अचानक काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ेगी। यदि आप कर्ज या उधार लेने की योजना बना रहे हैं तो जरूरत से ज्यादा पैसे लेने से बचें।
नौकरी: उच्च अधिकारियों की कोई सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। नौकरी की तलाश कर रहे हैं लोगों को सही दिशा में प्रयास करना होगा।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है आपको मर्यादित रहना होगा।
लव: जीवनसाथी आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे। आपके बीच का भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार आएगा, लेकिन आप लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:25
शुभ समय: सुबह 6:15 से 9:50 तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आप स्वयं को कई सारी परेशानियों से घिरा हुआ पाएंगे। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं और हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी समस्या हो सकती है।
व्यापार: जल्दबाजी में लिए हुए किसी फैसले के कारण नुकसान हो सकता है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने की संभावना है।
नौकरी: डेडलाइन का ध्यान रखें नहीं तो उच्च अधिकारी नाराज हो सकते हैं।
परिवार: घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। जीवन में आ रही लगातार परेशानियों के कारण आप काफी चिड़चिड़े हो सकते हैं।
लव: जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। प्रेमी जोड़ों को अपने रिश्ते से जुड़ी बातें ज्यादा इधर उधर करने से बचना होगा।
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ा इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 9:15 तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में आप अपनी बुद्धि और मेहनत के बल पर एक अलग मुकाम हासिल करेंगे। विद्यार्थियों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा। आपकी शिक्षा में बाधा आ सकती है। दूसरों के मामले में बिना सोचे समझे बोलने से बचें नहीं तो आप खुद ही परेशानी में पड़ सकते हैं।
व्यापार: कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें नहीं तो नुकसान हो सकता है।
नौकरी: किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। आप पूरी मेहनत और ऊर्जा के साथ अपने आप काम करें।
परिवार: घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। भाई या बहन से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी।
लव: रोमांटिक लाइफ में चल रही समस्या दूर होगी और आपके रिश्ते में सुधार आएगा।
स्वास्थ्य: मौसम में बदलाव के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है। अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 10:10 से दोपहर 1 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही तोलमोल कर करना होगा नहीं तो आप व्यर्थ के झंझट में फंस सकते हैं। घर के सदस्यों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। काफी दिनों बाद आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। काम से जुड़े फैसले आप आत्मविश्वास के साथ लेंगे और आपको अच्छे नतीजे भी मिलेंगे।
व्यापार: यदि किसी कार्य में बाधा आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान होगा।
नौकरी: लंबित कार्यों का बोझ कम होने से आपको काफी राहत मिलेगी।
परिवार: परिजनों के साथ छोटी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा। भाई बहनों के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।
लव: लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ आपके रिश्ते में प्रेम और अपनापन बना रहेगा।
स्वास्थ्य: आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:32
शुभ समय: प्रातः 4:15 से 7:25 तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
व्यस्त दिनचर्या के कारण आप परिवार को थोड़ा कम समय देंगे। आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। गुप्त शत्रु से सावधान रहें। दिन के दूसरे हिस्से में आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है।
व्यापार: अटका हुआ आर्थिक लेनदेन पूरा हो सकता है। लाभ कमाने का मौका भी मिलेगा।
नौकरी: आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे, लेकिन दफ्तर में चल रही राजनीति से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।
परिवार: अपने निजी मामलों में बाहरी लोगों को ज्यादा दखलअंदाजी करने ना दें नहीं तो बात बनने की जगह और बिगड़ सकती है।
लव: वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। प्रेमी जोड़ों को जल्दबाजी में अपने रिश्ते से जुड़े फैसले लेने से बचना होगा।
स्वास्थ्य: कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:20 तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
मनोकामना पूरी होने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। रिश्तों में प्रेम और लगाव बना रहेगा। परिजनों के साथ आप घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। किसी करीबी मित्र के साथ यदि आपका मनमुटाव हो गया है तो आज आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है।
व्यापार: आपको अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।
नौकरी: नौकरीपेशा लोगों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आप खूब मेहनत करें और अपना सर्वश्रेष्ठ दें।
परिवार: पिता आपसे जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। आप खुलकर अपने मन की बात अपनों से शेयर कर पाएंगे।
लव: अगर आप सिंगल हैं तो आपकी मुलाकात आपके साथी से हो सकती है।
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी। आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 5:15 से 7 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











