Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
Aaj Ka Rashifal 17th July: देवशयनी एकादशी पर बन रहे हैं कुल 6 शुभ योग, इन राशियों को होगा आर्थिक लाभ
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
दिन की शुरुआत काफी शानदार होगी। मन बेहद प्रसन्न रहेगा और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई अटका हुआ मामला सुलझ सकता है और आपको बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी।
व्यापार: आए के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। नए कार्य की शुरुआत करने के लिए समय उचित है।

नौकरी: आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे।
परिवार: घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आज आप परिजनों के साथ घर पर ही छोटी मोटी पार्टी का आनंद उठाएंगे।
लव: पार्टनर का सहयोग ना मिलने के कारण आपके बीच तनाव संभव है।
स्वास्थ्य: सेहत आपकी बढ़िया रहेगी, लेकिन आपको लगातार काम करने से बचना होगा।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
समय अनुकूल है इसलिए आप पूरी सकारात्मक के साथ कड़ा परिश्रम करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। जरूरत से ज्यादा खर्च करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। आपको सही आर्थिक योजना के अनुसार चलने की जरूरत है।
व्यापार: अगर आपका व्यवसाय विदेशी कंपनियों से जुड़ा है तो आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। नई व्यवसायिक गतिविधि शुरू करने में ज्यादा जल्दबाजी ना करें।
नौकरी: आपको अपेक्षा से ज्यादा काम करना होगा, लेकिन आपकी इस मेहनत का फल जल्द ही आपको मिलेगा।
परिवार: अहंकार छोड़कर अपने रिश्तों को महत्व दें नहीं तो आपका जिद्दी स्वभाव अपनों को आप से दूर कर सकता है।
लव: जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। आपके प्रिय उपेक्षित महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य: अनियमित दिनचर्या और खानपान में गड़बड़ी के कारण समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
इस राशि के युवाओं को अपने समय का सदुपयोग करने की आवश्यकता है। आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। दूसरों के मामले में ज्यादा बोलने से बचें नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।
व्यापार: यदि आप बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो उस पर काम शुरू करने के लिए दिन उचित है।
नौकरी: काम का बोझ अधिक रहेगा। योजना बनाकर काम पूरे करने का प्रयास करें।
परिवार: घर के किसी सदस्य के साथ बहसबाजी होने की संभावना है। ऐसे में आपके बीच बातचीत बंद हो सकती है।
लव: प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगा। अपने पार्टनर का साथ पाकर आप काफी भाग्यशाली महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य:सिर दर्द और थकान महसूस हो सकता है। आपको सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। आप अच्छी तरह सोच समझकर ही अपना फैसला लेंगे तो बेहतर होगा। जो बातें आपको तकलीफ दे रही हैं उन्हें बुलाने में ही आपकी भलाई है।
व्यापार: आज ग्रहों की स्थिति बहुत ज्यादा अच्छी नहीं है। ऐसे में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
नौकरी: किसी बड़ी जिम्मेदारी को आप बखूबी निभाएंगे। उच्च अधिकारियों के साथ आज सहकर्मी भी आपकी तारीफों के पुल बांधेंगे।
परिवार: घर का माहौल कुछ अस्त व्यस्त रहेगा। आपसी मतभेद गहरे हो सकते हैं।
लव: विपरीत परिस्थिति में जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। प्रेमी जोड़ों का दिन रोमांटिक रहेगा।
स्वास्थ्य: सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है। आपको किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:31
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपका ज्यादातर समय घूमने फिरने और मौज मस्ती में जाएगा, लेकिन आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। आपको अपने गुरुजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
व्यापार: चुनौतियां आ सकती है लेकिन आप अपनी मेहनत और सूझबूझ के बल पर अच्छी सफलता हासिल करेंगे।
नौकरी: सुस्ती और आलस्य का त्यागकर अपने काम पर ध्यान दें। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी।
परिवार: घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। विपरीत परिस्थिति में आपके अपने आपका मनोबल बढ़ाएंगे।
लव: रोमांटिक लाइफ में कोई सकारात्मक बदलाव आएगा। आपको अपने रिश्ते में नयापन महसूस होगा।
स्वास्थ्य: अपनी थकान बढ़ाने ना दें और तनाव से भी बचें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 5 बजे से 8 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपकी काफी आलोचना हो सकती है। अपने स्वभाव के नकारात्मक पहलुओं पर ध्यान दें। रुका हुआ कोई कार्य पूरा हो सकता है और आपको आर्थिक फायदा होगा।
व्यापार: जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। इस समय वर्तमान स्थिति पर ही ज्यादा ध्यान देंगे तो बेहतर होगा।
नौकरी: कुछ अतिरिक्त कार्य मिल सकते हैं। आप ज्यादा आनाकानी ना करें।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आपकी किसी परेशानी को दूर करने में उनकी मदद मिलेगी।
लव: संवाद के जरिए अपने बीच की कड़वाहट को दूर करने की कोशिश करें। चुप रहने से आपके बीच गलतफहमी बढ़ सकती है।
स्वास्थ्य: एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9:15 तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आप आराम और मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। घूमने फिरने के लिए आप अपनी पसंदीदा जगह पर भी जा सकते हैं। आप किसी अच्छे कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। आपको जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।
व्यापार: किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति होने की संभावना है। आपकी कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी।
नौकरी: बड़ी तरक्की हो सकती है। आए के नए स्रोत बनेंगे।
परिवार: रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा।
लव: जीवनसाथी आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे। आपके बीच नजदीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य: मांसपेशियों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
कठिन निर्णय लेने के लिए आपको अपनी इच्छाशक्ति को मजबूत करना होगा। घर के सदस्यों के साथ विनम्र व्यवहार करें। खासतौर पर अपने बड़ों के सामने ठीक से पेश आएं। पैसों से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है। आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा।
व्यापार: अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो कर्मचारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। व्यर्थ के वाद विवाद से बचें।
नौकरी: अचानक ट्रांसफर होने से कुछ दिक्कतें का सामना करना पड़ सकता है।
परिवार: परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। आप अपनों के लिए उपहार आदि भी खरीद सकते हैं।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहें।
स्वास्थ्य: रोजाना योग और ध्यान करना आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:44
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
दिन खुशनुमा रहेगा। अपनों के साथ आप सुकून भरा समय बिताएंगे। पुराने दोस्तों के साथ मुलाकात हो सकती है। किसी नई जगह पर जाने का मौका मिलेगा। आज मानसिक रूप से भी आप बेहतर महसूस करेंगे।
व्यापार: लंबी यात्रा करने से बचें। इससे केवल आपका समय और पैसा ही नष्ट होगा।
नौकरी: किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय जल्दबाजी ना करें नहीं तो आपसे बड़ी लापरवाही हो सकती है।
परिवार: आपके निजी मामलों में परिजनों का जरूरत से ज्यादा दखलअंदाजी करना आपको तनाव दे सकता है।
लव: वैवाहिक जीवन में सुख शांति रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेंगे।
स्वास्थ्य: यदि आपको लिवर से जुड़ी कोई समस्या है तो खाने पीने में कुछ जरूरी बदलाव करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:33
शुभ समय: शाम 4:15 से 7 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
समय के अनुसार आपको अपने अंदर कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है। विशेष रूप से अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें। अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही तरीके से इस्तेमाल करें। जल्द ही आपकी सारी परेशानियां खत्म होगी।
व्यापार: नया व्यावसायिक संबंध बन सकता है। ऑनलाइन बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा।
नौकरी: करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी मेहनत सफल होगी।
परिवार घर के सदस्यों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। बच्चों के साथ आप खूब मौज मस्ती करेंगे।
लव: जीवनसाथी की ओर से मिली हुई कोई सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपको अपने प्रिय पर गर्व महसूस होगा।
स्वास्थ्य: पीठ या कमर से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 8:50 से दोपहर 12 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
गुस्से और उतावलेपन से बचें नहीं तो आपका कोई बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे में आप काफी प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी।
व्यापार: अपनी आर्थिक योजनाओं को गुप्त रखें नहीं तो कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है।
नौकरी: दफ्तर में चल रही राजनीति से आपको सावधान रहने की जरूरत है। काम के साथ आपकी छवि भी खराब हो सकती है।
परिवार: घर के बड़ों के सामने आप खुले दिल से अपना पक्ष रखेंगे। आपको उनका सहयोग मिलेगा।
लव: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन ठीक नहीं रहेगा। आपको अपने रिश्ते में नकारात्मकता महसूस होगी।
स्वास्थ्य: सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों से दूर रहें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:7
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:20 तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलें। परिवार को नजरअंदाज ना करें। कुछ लोग आपके बारे में गलत जानकारी फैलाकर आपकी छवि खराब करने की कोशिश करेंगे।
व्यापार: यदि आपके किसी कार्य में रुकावट आ रही है तो उसे दूर करने की कोशिश करें लेकिन आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचना होगा।
नौकरी: कुछ सहकर्मियों को आपकी तरक्की से जलन हो सकती है। इस तरह के लोगों से आप संभालकर रहें।
परिवार: पैसों को लेकर घर में झगड़े झंझट हो सकते हैं। आप काफी तनाव महसूस करेंगे।
लव: जीवनसाथी पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपने प्रिय को नजरअंदाज करने से बचें।
स्वास्थ्य: जरूरत से ज्यादा काम करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: प्रातः 6:45 से 8:45 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











