Latest Updates
-
Mahavir Jayanti 2026: महावीर जयंती कब है? जानें तिथि, महत्व और भगवान महावीर के प्रमुख सिद्धांत -
कौन थे राहुल अरुणोदय बनर्जी? शूटिंग के दौरान डूबने से हुई मौत, 43 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
बिग बॉस फेम रजत दलाल ने रचाई गुपचुप शादी, फोटोज पोस्ट करके सबको किया हैरान, जानें कौन है दुल्हन? -
Vastu Tips: घर में आर्थिक संकट आने से पहले दिखते हैं ये संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज -
40 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी, जानिए बेटा हुआ या बेटी -
घर में छिपकलियों ने मचा रखा है आतंक? भगाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, फिर कभी नहीं दिखेंगी दोबारा -
Rajasthan Diwas 2026 Wishes In Marwari: आ धरती म्हारे राजस्थान री...इन मारवाड़ी मैसेज से अपनों को दें बधाई -
Rajasthan Diwas 2026 Wishes: मरुधरा की रेत...राजस्थान दिवस के मौके पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 March 2026: सोमवार को महादेव बरसाएंगे इन 4 राशियों पर कृपा, जानें अपना भाग्यफल -
Yoga For Arthritis: गठिया के दर्द से हैं परेशान तो रोज करें ये 5 योगासान, जल्द ही मिलेगी राहत
17th October Rashifal: मेष, कर्क और तुला राशि वाले रहेंगे आज भाग्यशाली, कम प्रयास में मिलेगी अपार सफलता
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
यदि भाई या बहन के विवाह की बात चल रही है तो उनका विवाह तय हो सकता है। घर में आज उत्सव सा हाल रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है लेकिन जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दें अन्यथा कोई पुराना रोग दोबारा उभर सकता है।
व्यापार: नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार में बढ़त होगी।

नौकरी: अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है।
परिवार: घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। माता-पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा।
लव: अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।
स्वास्थ्य: सेहत को नजरअंदाज करने की गलती ना करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:38
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से 3 बजे तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
काम के साथ आपको अपने परिवार पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आपका लापरवाह रवैया अपनों को आपसे दूर कर सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। शिक्षा में बाधा आ सकती है।
व्यापार: व्यावसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से आगे बढ़ेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा।
नौकरी: तरक्की में आ रही है बाधा दूर होगी। काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
परिवार: बच्चों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। उनका जिद्दी स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है।
लव: जीवनसाथी के प्रति आपका प्यार और सम्मान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी।
स्वास्थ्य: सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
अपनी सेहत का ध्यान रखें। यदि कोई समस्या हो रही है तो अच्छे डॉक्टर से सलाह लें। पेशेवर जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आएगा। यह सब आपकी मेहनत का ही नतीजा है। जीवनसाथी का प्यार और समर्थन मिलेगा। आप एक दूसरे को आप पर्याप्त समय देंगे।
व्यापार: यदि आपने कोई कर्ज या उधार लिया है तो उसे चुकाने में आप सफल रहेंगे।
नौकरी: उच्च अधिकारियों की सलाह से आपका कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा।
परिवार: यदि घर के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव हो गया तो सारी नाराजगी भूलकर एक नई शुरुआत करें।
लव: जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताएंगे।
स्वास्थ्य: अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 6:50 से 9:55 तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
काम के सिलसिले में की गई यात्रा सफल होगी। आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। रिश्तों में चल रही खटास दूर होगी और अपनों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है।
व्यापार: कोई भी कागजी काम करते समय ज्यादा जल्दबाजी न करें। पैसों के मामले में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचें।
नौकरी: नौकरी का नया प्रस्ताव मिल सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपको कोई महत्वपूर्ण खबर मिलेगी।
परिवार: आपके द्वारा लिए हुए किसी फैसले का माता-पिता समर्थन करेंगे। उनकी ओर से आपको कोई अच्छा सुझाव भी मिल सकता है।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ कैंडल लाइट डिनर पर जाने का मौका मिलेगा। आपके साथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे।
स्वास्थ्य: काम के साथ पर्याप्त आराम भी करें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:31
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। पार्टनर के साथ आप किसी खूबसूरत जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। कुछ लोग आपकी झुंझलाहट है की वजह बन सकते हैं। ऐसे लोगों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
व्यापार: प्रतिद्वंदियों को आप कड़ी टक्कर देंगे। नई व्यावसायिक योजना भी बन सकती है।
नौकरी: सरकारी नौकरी करने वाले लोगों की आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है।
परिवार: यदि संपत्ति से जुड़ा कोई मामला है तो शांति से सुलझाने की कोशिश करें। वाद विवाद से बचें।
लव: रोमांटिक लाइफ में कुछ उथल-पुथल रहेगी। आपके साथी आपको नजरअंदाज कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के मरीजों को आज संभलकर रहने की जरूरत है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। बच्चों के साथ आप ज्यादा समय बिताएंगे।
व्यापार: आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने व्यावसायिक फैसला लेंगे। अटके हुए मुनाफे की भी प्राप्ति हो सकती है।
नौकरी: दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। बॉस आपके काम से काफी प्रसन्न रहेंगे।
परिवार: घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। परिजनों के साथ आपको धार्मिक स्थल पर जाने का भी मौका मिलेगा।
लव: जीवनसाथी की ओर से आपको कोई कीमती तोहफा मिल सकता है।
स्वास्थ्य: सेहत बढ़िया रहेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:26
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। पैसों की स्थिति में मजबूती आएगी। आए का नया स्रोत बन सकता है। रिश्तों में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। अपनों के साथ आप बहुत ही यादगार समय बिताएंगे।
व्यापार: किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। आर्थिक समस्या का समाधान होगा।
नौकरी: खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का बोझ डालने से बचें। एक समय पर आप एक ही काम करने की कोशिश करें।
परिवार: घर के माहौल में सुधार आएगा। आप किसी शुभ कार्य में भी हिस्सा ले सकते हैं।
लव: जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। वे आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: खान पान में लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 8:55 तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
विरोधी सक्रिय रहेंगे और आप पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन आप उन्हें मात देने में कामयाब रहेंगे। पैसों की स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। धन हानि हो सकती है। शाम का समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा।
व्यापार: रुकी हुई व्यावसायिक योजना को दोबारा शुरू करने के लिए दिन उचित है।
नौकरी: उच्च अधिकारी आपको अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की सलाह दे सकते हैं। आपको और कड़ी मेहनत करनी होगी।
परिवार: घरेलू जिम्मेदारियों को आप अच्छी तरह से निभाएंगे। परिजनों का भी सहयोग मिलेगा।
लव: जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। अपने गुस्से पर काबू रखें।
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी समस्या होने की संभावना है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:40
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
यदि पैसों से जुड़ा कोई लेन-देन यदि अटका है तो उसके पूरे होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। आपको कुछ नए लोगों के साथ जुड़ने का भी मौका मिल सकता है। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आप अपने रिश्ते से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं।
व्यापार: लाभ कमाने का अच्छा मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।
नौकरी: टारगेट बेस्ड काम करने वाले लोगों का काम आसानी से पूरा होगा। आपको किसी अच्छे अवसर की भी प्राप्ति होगी।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें।
लव: आपके साथी आपको खास होने का एहसास कराएंगे।
स्वास्थ्य: यदि लंबे समय से आपने अपना रूटीन चेकअप नहीं कराया है तो आज का दिन उचित है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:16
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
कार्यस्थल पर आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करना होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आमदनी का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
व्यापार: साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को वाद-विवाद से बचने की जरूरत है अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है।
नौकरी: यदि आप रोजाना दफ्तर लेट पहुंचते हैं तो आपकी यह आदत आप पर भारी पड़ सकती है।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों की बातों को नजरअंदाज ना करें। यदि कोई समस्या है तो खुलकर उनसे बात करने की कोशिश करें।
लव: वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा।
स्वास्थ्य: चिंता और थकान के कारण सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:31
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 8:30 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
दोस्तों और परिजनों के साथ मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा। आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में चल रही है समस्या का समाधान हो सकता है। हालांकि काम से जुड़े फैसले आपको बहुत ही समझदारी से लेने होंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है।
व्यापार: काम से जुड़ी किसी समस्या का समाधान होगा और आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी कठिन कार्य को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। आप अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आनंद उठाएंगे।
लव: जीवनसाथी आपके लिए कोई कीमती तोहफा खरीद सकते हैं। घूमने फिरने के लिए किसी रोमांटिक जगह पर जाने की योजना भी बन सकती है।
स्वास्थ्य: कोई एलर्जी इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक:28
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
नए कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन उचित है। आपको सफलता मिलेगी। व्यापारियों को पैसों के मामले में सावधान रहना होगा। घर की शांति बनाए रखने के लिए आप बाहर की टेंशन घर पर ना लाएं। अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।
व्यापार: कर्मचारियों के भरोसे अपना हर काम छोड़ने से बचें। खुद की देखरेख में ही महत्वपूर्ण कार्य करवाएंगे तो बेहतर होगा।
नौकरी: कम पर अधिक ध्यान दें आपकी लापरवाही के कारण भारी नुकसान हो सकताहै
परिवार: घर में चल रही परेशानियों को शांति से हल करने की कोशिश करें। गुस्से और जल्दबाजी से बचें।
लव: किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण आपके बीच मनमुटाव हो सकता है।
स्वास्थ्य: सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:19
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











