Aaj Ka Rashifal 17th September: वृषभ, मिथुन और मकर राशि वालों को आज मिलेगा भाग्य का पूरा सपोर्ट

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

सेहत नरम रहेगी लेकिन आप अपने दैनिक कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। पैसों के मामले में ज्यादा लापरवाही ना करें। अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करना आपके लिए बेहतर होगा। दिन के दूसरे हिस्से में किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
व्यापार: किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने में आप ज्यादा जल्दबाजी ना करें।

17th September Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Vrishabh Singh Kanya Kumbh Meen And More

नौकरी: आपके करियर में नया मोड़ आएगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है।
परिवार: घर का माहौल शांत रहेगा। बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आप अपने साथी के मन की बात जानने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य: सेहत के प्रति जरा सी भी लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल होगी। आप अपनी सूझ बुझ से आसानी से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। आए के नया स्रोत बन सकता है। पैसों से जुड़े फैसले आप पूरे आत्मविश्वास के साथ लेंगे। शाम को बच्चों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे।
व्यापार: विरोधियों को मात देने में आप सफल रहेंगे। आपके हाथ कोई बड़ा मौका लगा सकता है।
नौकरी: आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर होगा।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ दिन आनंद में गुजरेगा। घरेलू मुद्दों पर परिजनों के साथ चर्चा भी हो सकती है।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। आपको अपने प्रिय की भावनाओं का सम्मान करने का की जरूरत है।
स्वास्थ्य: आप काफी फ्रेश और रिलैक्स महसूस करेंगे।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आप कड़ी मेहनत करेंगे और उसका अच्छा नतीजा भी आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से और भी बेहतर होगी। आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है।
व्यापार: आपकी मेहनत सफल होगी और लंबे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा होगा।
नौकरी: तरक्की में आ रही बाधा दूर होगी। उच्च अधिकारियों का पूरा सपोर्ट आपको मिलेगा।
परिवार: भाई या बहन से जुड़ी किसी समस्या का समाधान हो सकता है। आपको उनका मार्गदर्शन करने का भी अवसर प्राप्त होगा।
लव: अगर आप सिंगल हैं तो आपके प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन प्यार और रोमांस से भरपूर रहेगा।
स्वास्थ्य: लगातार एक जगह बैठकर काम करने से बचें अन्यथा आपको हड्डियों या मांसपेशियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:23
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है लेकिन आपके व्यवहार में चिड़चिड़ापन रहेगा। खुद पर काम का ज्यादा दबाव न डालें। दोस्तों और परिजनों के साथ अधिक समय बिताएं। इससे आप बेहतर महसूस करेंगे। यदि कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो उसे प्राथमिकता दें अन्यथा लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है।
व्यापार: यदि आज आप कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो अपनी वाणी का खास ध्यान रखें। आपकी फिसली हुई जुबान आपका बनता हुआ कार्य बिगाड़ सकती है।
नौकरी: किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आने से आप काफी परेशान रहेंगे। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। आपकी यह समस्या अस्थाई है।
परिवार: परिवार को ज्यादा समय देने की कोशिश करें। इससे आपके रिश्तों में सुधार आएगा।
लव: जीवनसाथी के साथ टकराव संभव है। आपके बीच कोई गलतफहमी हो सकती है।
स्वास्थ्य: काम के साथ पर्याप्त आराम करें। रोजाना ध्यान करने से भी आपको काफी फायदा होगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

दफ्तर में चल रही राजनीति से दूर रहें और अपने काम पर अधिक ध्यान दें। व्यापारियों को बड़ा निवेश करने से बचने की आवश्यकता है। परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। इससे आपके रिश्ते और भी मजबूत होंगे। सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।
व्यापार: आपको अपने गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहना होगा अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।
नौकरी: दफ्तर में आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की जरूरत है। सहकर्मियों पर ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा आप किसी राजनीति का शिकार हो सकते हैं।
परिवार: यदि आपके जीवन में कोई समस्या है तो आप अपनों से खुलकर बात करें। हो सकता है आपकी परेशानी का हल मिल जाए।
लव: अपनी शादीशुदा जिंदगी में प्यार और उत्साह बनाए रखने के लिए आप जीवनसाथी को कोई सरप्राइज दे सकते हैं।
स्वास्थ्य: खानपान की आदतों में आपको कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:42
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

जीवनसाथी के साथ मनमुटाव खत्म होगा और आप एक नई शुरुआत करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। हालांकि पैसों से जुड़ा लेनदेन करने के लिए दिन उचित नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। अपने महत्वपूर्ण फैसले अच्छी तरह सोच समझकर लें।
व्यापार: कम मेहनत में आप अधिक लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।
नौकरी: यदि बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपते हैं तो आप समय का पूरा ध्यान रखें, साथ ही जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचें।
परिवार: पैसों को लेकर घर में वाद विवाद हो सकता है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की आवश्यकता है।
लव: अपने जीवनसाथी को नजरअंदाज ना करें। प्रेमी/प्रेमिका के साथ अनबन हो सकती है।
स्वास्थ्य: भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

काम से जुड़े फैसले लेने में कठिनाई महसूस हो सकती है। ऐसे में आप जल्दबाजी ना करें और अपने करीबियों से सलाह लें। घर में यदि कोई विवाह योग्य सदस्य है तो उनके विवाह को लेकर ज्यादा जल्दबाजी ना करें। घर का वातावरण काफी बढ़िया रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी।
व्यापार: किसी भी नए कार्य में किस्मत आजमाने से पहले आप अच्छी तरह सोच विचारकर लें। जल्दबाजी महंगी साबित हो सकती है।
नौकरी: बदलाव के लिए समय उचित नहीं है। आपको अपनी वर्तमान नौकरी पर ही फोकस करने की आवश्यकता है।
परिवार: घर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। शॉपिंग, पिकनिक, मूवी आदि की योजना बन सकती है।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेमी/प्रेमिका के साथ रिश्ता मधुर रहेगा।
स्वास्थ्य: अच्छी सेहत के लिए आपको अपनी दिनचर्या में व्यायाम शामिल करने की जरूरत है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

व्यक्तिगत एल और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलें अन्यथा रिश्तों में खटास बढ़ सकती है। काम से जुड़ी किसी परेशानी का हल मिल सकता है। ऐसे में आपकी दोबारा वापसी होने की प्रबल संभावना है। पैसों को लेकर ज्यादा चिंता ना करें। उचित समय आने पर आपकी यह समस्या दूर होगी।
व्यापार: अचानक जिम्मेदारियां का बोझ बढ़ने से आप काफी दबाव महसूस करेंगे। आपको योजनाबद्ध तरीके से काम करने की जरूरत है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का कड़क है रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है।
परिवार: घरेलू जिम्मेदारियों को नजरअंदाज ना करें नहीं तो आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं।
लव: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपके साथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: सेहत को प्राथमिकता दें अन्यथा आपकी परेशानियां बढ़ सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:25
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

कमजोर स्वास्थ्य का बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा। अपनी सेहत को प्राथमिकता दें। वाणी में कठोरता रहेगी। ऐसे में किसी करीबी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें अन्यथा बाद में केवल पछतावा हाथ लगेगा। यदि आपने किसी को उधार दिया है तो आपका पैसा लंबे समय के लिए अटक सकता है।
व्यापार: किसी महत्वपूर्ण कार्य में रुकावट आने की संभावना है। धन हानि भी हो सकती है।
नौकरी: काम के प्रति लापरवाही उच्च अधिकारियों का मूड खराब कर सकती है। बेहतर होगा आप ऐसी गलती ना करें।
परिवार: घर की मरम्मत आदि पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
लव: प्रेमी जोड़ों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य: गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

रोजगार की तलाश कर रहे हैं लोगों को सफलता मिल सकती है। आपको मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के सहयोग से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले तो आप अपनी क्षमता अनुसार उनकी सहायता जरूर करें।
व्यापार: बड़े ग्राहकों के साथ डील करने का मौका मिलेगा। आपके संपर्क का दायरा बढ़ेगा।
नौकरी: मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि देखने को मिलेगी।
परिवार: घर परिवार से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।
लव: घरेलू जिम्मेदारियां को पूरा करने में अपने जीवनसाथी की मदद जरूर करें।
स्वास्थ्य: यदि हाल ही में आपने अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव किया है तो उसका अच्छा नतीजा आपको मिल सकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आपके लिए दिन बेहद सुखद रहेगा। जिस कार्य से आपको लाभ होने की संभावना कम थी उससे अचानक बड़ा फायदा होने से आप काफी प्रसन्न और अचंभित रहेंगे। रिश्तों में सुधार आएगा और अपनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।
व्यापार: आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आप अपने व्यावसायिक फैसले पूरे आत्मविश्वास के साथ लेंगे।
नौकरी: अपनी मेहनत और योग्यता के बल पर आप बड़ी सफलता हासिल करेंगे।
परिवार: माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। भाई बहनों का भी सहयोग मिलेगा।
लव: यदि आपकी रोमांटिक लाइफ में कोई समस्या है तो अपने साथी से बातचीत के जरिए आप इस परेशानी का हल ढूंढने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य: आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपको बहुत ही धैर्यवान रहना होगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। थकान और तनाव के कारण आपकी सेहत में भी गिरावट आने का संकेत मिल रहा है। आपको खुद पर ध्यान देना होगा नहीं तो मुश्किल हो सकती है।
व्यापार: रुका हुआ कागजी काम पूरा होगा। आपको अतिरिक्त फायदा होने की संभावना है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के साथ टकराव संभव है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा नहीं तो इसका बुरा असर आपकी छवि पर भी पड़ेगा।
परिवार: घर की व्यवस्था उचित बनी रहे इसके लिए आपको कुछ कड़े फैसले लेने की जरूरत है।
लव: प्रेम जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप अपने साथी को पर्याप्त समय देंगे।
स्वास्थ्य: मांसपेशियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:27
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Tuesday, September 17, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion