Aaj Ka Rashifal 18th August: सूर्यदेव की विशेष कृपा से आज इन 4 राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता प्राप्त होगी। आज आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। अपने करीबी रिश्तों पर आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है नहीं तो दूरियां बढ़ सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपकी यह मुलाकात बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है।

व्यापार: अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। काम से जुड़ी किसी पुरानी समस्या का समाधान होगा।

18th August Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Mesh Kark Singh tula Dhanu Meen And More

नौकरी: उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपका कोई कठिन कार्य समय पर पूरा होगा। सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें।

परिवार: घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आप ज्यादा समय बिताएंगे।

लव: रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आपके बीच का तालमेल और भी बेहतर होगा।

स्वास्थ्य: कान में दर्द की शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:2

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

व्यस्त दिनचर्या के कारण आप अपनी निजी जीवन पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। काम के साथ परिवार भी जरूरी है यह बात आपको समझनी होगी। जरूरत से ज्यादा खर्च ना करें नहीं तो आप पर आर्थिक संकट आ सकता है। सेहत में गिरावट आने का संकेत मिल रहा है।

व्यापार: यदि लंबे समय से कोई डील अटकी है तो वह पक्की हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

नौकरी: काम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। लगातार हो रही गलतियों के कारण उच्च अधिकारी आपसे काफी नाखुश रहेंगे।

परिवार: छोटी छोटी बातों को दिल पर लगाने की आपकी आदत रिश्तों में खटास बढ़ा सकती है। आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा।

लव: जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा। आपकी शादीशुदा जिंदगी की कोई अच्छी याद एक बार फिर ताजा हो जाएगी।

स्वास्थ्य: सेहत में सुधार के लिए खुद पर ज्यादा ध्यान देना होगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:22

शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

दिन काफी सुखद रहेगा। जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। करियर से जुड़ी बड़ी चिंता दूर होगी और आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। अपनों का पूरा सपोर्ट आपको मिलेगा। अचानक धन लाभ होने की संभावना है।

व्यापार: अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। आपको काम से जुड़ी लंबी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ेगी।

नौकरी: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। जल्द ही आपको अच्छी खबर मिलेगी।

परिवार: घर के सदस्यों के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। यदि आप कोई निर्णय लेते हैं तो अपनों का समर्थन मिलेगा।

लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। गुस्से और जल्दबाजी में निर्णय ना लें।

स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी चिंता दूर होगी।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:5

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में चुनौतियां बनी रहेगी, लेकिन आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति भी होगी। माता पिता का सहयोग मिलेगा। बच्चों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इस समय उन्हें अपने करियर पर फोकस करना होगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है।

व्यापार: विरोधी आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उन्हें मात देने में कामयाब रहेंगे।

नौकरी: काम पर फोकस करें नहीं तो आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा।

परिवार: रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। विपरीत परिस्थिति में आपको अपनों का सहयोग मिलेगा।

लव: यदि आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन ऐसे फैसले जल्दबाजी में ना लें।

स्वास्थ्य: अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। आपको व्यर्थ की चिंता से दूर रहना होगा।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक:42

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

अतीत में किए हुए परिश्रम का अच्छा परिणाम मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। रिश्तों में प्रेम और अपनापन बना रहेगा। किसी करीबी की ओर से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। विधार्थियों को अच्छी खबर मिलेगी।

व्यापार: लाभ कमाने का मौका मिलेगा। आज आप कुछ महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले भी लेंगे।

नौकरी: वर्कलोड अधिक रहने की संभावना है। अपने सभी कार्यों की योजनाएं पहले ही बना लें।

परिवार: पारिवारिक जीवन में चल रही समस्या का समाधान होगा। बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा।

लव: जीवनसाथी आपके साथ ज्यादा समय बिताना चाहेंगे। हो सके तो अपने प्रिय के लिए कुछ बढ़िया प्लान करें।

स्वास्थ्य: ज्यादा मसालेदार भोजन से परहेज करें नहीं तो पेट से जुड़ी कोई पुरानी समस्या उभर सकती है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:36

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

किसी करीबी मेहमान के घर आने से घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में ज्यादा जल्दबाजी ना करें नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। निवेश आदि से जुड़े फैसले सोच समझकर लें। कार्यक्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा।

व्यापार: बड़ा निवेश करने का मौका मिलेगा। आप नए ग्राहकों के साथ डील कर सकते हैं।

नौकरी: आत्मविश्वास से किए हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। आज बॉस की ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव मिल सकते हैं।

परिवार: रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। सुख सुविधा की कोई नई चीज घर में आ सकती है।

लव: जीवनसाथी के प्रति आपका प्यार और सम्मान बढ़ेगा। प्रेमी /प्रेमिका के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी।

स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी और इसका असर काम पर भी देखने को मिलेगा।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:7

शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 8:30 बजे तक

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आपकी वाणी और व्यवहार की खूब प्रशंसा होगी। ऐसे में आपके नए मित्र भी बन सकते हैं। करियर कारोबार के लिहाज से समय अनुकूल है। आप जो भी फैसला लेंगे उसका उचित परिणाम मिलेगा। व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा ना करें। अपनों की खुशियों का ख्याल रखें।

व्यापार: किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। आर्थिक समस्या का भी समाधान होगा।

नौकरी: दफ्तर में कोई महत्वपूर्ण फाइल गुम हो सकता है। उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी।

परिवार: रिश्तों की मधुरता को बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में नरमी लानी होगी। अपने गुस्से पर काबू रखें।

लव: यदि जीवनसाथी को आप कोई तोहफा देना चाहते हैं तो उसके समय अनुकूल है। प्रेमी जोड़ों को अपने रिश्ते के प्रति पूरी तरह समर्पित रहना होगा।

स्वास्थ्य: सेहत कमजोर रहेगी। लगातार काम करने से बचें।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:10

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। ऐसे मन काफी दुखी रहेगा। काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही ना करें नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताकर आपको सुकून महसूस होगा। आप खुलकर अपने मन की बात साझा करेंगे।

व्यापार: साझेदारी में व्यापार करने वाले लोगों को वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में भी आप सावधान रहें।

नौकरी: अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है।

परिवार: घर के किसी सदस्य की कही हुई बात आपको बुरी लग सकती है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें।

लव: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन खास रहेगा। अपने रिश्ते को आप विवाह में बदलने का निर्णय ले सकते हैं।

स्वास्थ्य: यदि सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज कुछ राहत मिल सकती है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:29

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। वे आपके लिए कोई मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। काम से जुड़े फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। किसी भी तरह के बदलाव के लिए यह समय ठीक नहीं है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको सही दिशा में प्रयास करना होगा।

व्यापार: मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। ज्यादा जल्दबाजी से बचें और अपने प्रयास जारी रखें।

नौकरी: यदि हाल ही में आपने नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। अगर आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो आपकी तरक्की का सपना पूरा होगा।

परिवार: प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई विवाद उभरने की संभावना है। घर में वाद विवाद हो सकता है।

लव: जीवनसाथी का रूखा व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। बातचीत के जरिए आप अपने बीच की कड़वाहट को कम करने की कोशिश करें।

स्वास्थ्य: गलत खान पान की आदत के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक:32

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आप पूजा पाठ, हवन आदि में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई पुराना विवाद उभरने की संभावना है। अपने बड़ों की सलाह लेकर ही कोई निर्णय लें। आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन लगातार हो रही खर्चों में वृद्धि के कारण आपकी चिंता बढ़ सकती है।

व्यापार: अपना व्यवसाय आगे बढ़ाने के लिए यदि आप बैंक से कर्ज लेना चाहते हैं तो वह आपको आसानी से प्राप्त हो जाएगा।

नौकरी: दफ्तर में आपके काम से बॉस काफी प्रसन्न रहेंगे। आपको आपकी तरक्की का संकेत मिल सकता है।

परिवार: कोई अच्छी खबर मिलने से घर का माहौल काफी बढ़िया रहेगा। माता की ओर से लाभ संभव है।

लव: वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। आपके बीच विश्वास की कमी रहेगी।

स्वास्थ्य: सेहत को नजरअंदाज करने की गलती ना करें।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:5

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

दिन सकारात्मक रहेगा और आपको स्वयं के अंदर नई ऊर्जा महसूस होगी। यदि आपको किसी की मदद की जरूरत पड़ती है तो आपको वह आसानी से मिल जाएगी। अटके हुए धन की प्राप्ति होने से आर्थिक समस्या का समाधान होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी।

व्यापार: आप एक अलग मुकाम हासिल करेंगे और आपकी स्थिति भी मजबूत होगी।

नौकरी: ओवरकॉन्फिडेंस से बचें नहीं तो आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। यदि करियर से जुड़ा कोई फैसला आप लेते हैं तो आपको बहुत ही सोच समझकर अपना निर्णय लेना होगा।

परिवार: पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा।

लव: प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा।

स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:16

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपनी किसी रुचि पर ध्यान दे पाएंगे। मानसिक रूप से भी आप बेहतर महसूस करेंगे। किसी करीबी के साथ यदि मनमुटाव हो गया है तो आपके बीच की कड़वाहट खत्म होगी। पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।

व्यापार: रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है।

नौकरी: यदि आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपकी तरक्की हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा।

परिवार: किसी कारणवश यदि आप घर से दूर रहते हैं तो परिजनों को आप काफी मिस करने वाले हैं। भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे।

लव: लव लाइफ में प्यार और रोमांस बना रहेगा। आपके पार्टनर आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: सेहत एकदम बढ़िया रहेगी। आज आप काफी फुर्तीले रहेंगे।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:12

शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 8:50 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, August 18, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion