Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
Aaj Ka Rashifal 18th July: इन 4 वालों का आज जागेगा सोया भाग्य, घर में खुशहाली के साथ आएगी आर्थिक संपन्नता
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
सेहत में सुधार आएगा और आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस कर पाएंगे। रूपए पैसे से जुड़ा लेनदेन सोच समझकर करें। आज उधार देने से आपको बचना होगा नहीं तो आपका पैसा लंबे समय के लिए अटक सकता है।
व्यापार: रुकी हुई व्यावसायिक योजना पर दोबारा काम शुरू कर सकते हैं। आपको कुछ अनुभवी और करीबी लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।
नौकरी: सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचना होगा नहीं तो लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है।
परिवार: घर का माहौल अच्छा रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। बड़े भाई या बहन की ओर से आपको कोई उपहार भी मिल सकता है।
लव: रोमांटिक लाइफ में तनाव बढ़ सकता है। झूठ का सहारा बिल्कुल ना लें।
स्वास्थ्य: अपनी सेहत को आप प्राथमिकता देंगे और उसका उचित परिणाम भी आपको मिलेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाने के आपके प्रयास रंग लाते नजर आ रहे हैं। आपकी मुलाकात किसी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से हो सकती है। ऐसे में उनकी बातें आपको काफी प्रभावित करेगी।
व्यापार: नई व्यवसायिक योजना बन सकती है। कागजी काम आप सावधानी से करें।
नौकरी: उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करने से बचें। अपने काम पर पूरा ध्यान दें।
परिवार: परिजनों के साथ समय बिताकर आपको शांति और सुकून मिलेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी।
लव: जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
स्वास्थ: सेहत को लेकर ज्यादा चिंता ना करें। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें और खानपान में गड़बड़ी ना करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
अपने लक्ष्य पर फोकस करें। हो सकता है आपको चुनौतियों का सामना करना पड़े, लेकिन आपको सकारात्मक रहना होगा। कठोर व्यवहार करने से बचें नहीं तो व्यर्थ का वाद विवाद हो सकता है।
व्यापार: कोई भी गैर कानूनी काम करने से बचें। ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए गलत रास्ते ना अपनाएं।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपके काम योजना के अनुसार पूरे होंगे।
परिवार: घर के कुछ सदस्यों की विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करना होगा।
स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी बिगड़ी लाइफस्टाइल को बदलना होगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 10 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
किसी करीबी का गलत रवैया आपको दुखी कर सकता है। भावनात्मक रूप से आप कमजोर महसूस करेंगे। व्यस्त दिनचर्या के कारण आप खुद पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। ऐसे में इसका बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ेगा।
व्यापार: आपको किसी बड़े अवसर की प्राप्ति हो सकती है। यह सब आपकी मेहनत का ही फल है।
नौकरी: आलस्य और लापरवाही से बचें नहीं तो उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है।
परिवार: विपरीत परिस्थिति में आपको घर के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। रिश्तों में भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।
लव: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन बेहद रोमांटिक रहेगा। अगर आप सिंगल हैं तो प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।
स्वास्थ्य: हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है। आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:28
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
कोई बड़ी परेशानी दूर होगी और आपको मानसिक शांति मिलेगी। रूपए पैसे से जुड़ा लेनदेन करते समय जल्दबाजी ना करें नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। युवा वर्ग अपने करियर पर पूरा ध्यान देंगे। आपको अपने बड़ों का सहयोग मिलेगा।
व्यापार: आर्थिक समस्या का समाधान होगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
नौकरी: उच्च अधिकारियों की उम्मीदों पर आप खरे उतरेंगे। आपके काम की काफी तारीफ होगी।
परिवार: रिश्तों के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा। भविष्य की योजनाओं पर आप अपने बड़ों के साथ चर्चा कर सकते हैं।
लव: जीवनसाथी के साथ भावनात्मक नजदीकियां बनी रहेगी। आप एक दूसरे को आप पर्याप्त समय देंगे।
स्वास्थ्य: ज्यादा मसालेदार भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 3:35 से शाम 7 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
निजी जीवन की परेशानियों को काम पर हावी न होने दें। इस समय आपको अपने पेशेवर जीवन पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आज जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने की भूल ना करें।
व्यापार:धीमी गति से ही सही लेकिन आपका व्यवसाय आगे बढ़ेगा। आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।
नौकरी: वर्क लोड अधिक करने के कारण आपको ओवर टाइम करना पड़ सकता है।
परिवार: घर का वातावरण अच्छा रहेगा। पिता आपको कोई जिम्मेदारी वाला काम दे सकते हैं।
लव: प्रेम जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। अपने पार्टनर को समझने का प्रयास करना होगा।
स्वास्थ्य: कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:29
शुभ समय: 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
रुका हुआ धन अचानक वापस मिलने से आपकी चिंता दूर होगी। अपने अंदर आप सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे और अपने आत्मविश्वास के बल पर अच्छी सफलता हासिल करेंगे।
व्यापार: यदि आप कुछ नया और बड़ा करने की योजना बना रहे हैं तो उस पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे।
परिवार: घर में चल रहा कलह शांत होगा और आज माहौल काफी अच्छा रहेगा। पिता से आप अपने मन की बात साझा करेंगे।
लव: जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का अहसास कराएगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9:15 तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
दुविधा की स्थिति में अपने करीबियों और अनुभवी लोगों से सलाह मशवरा जरूर करें। जल्दबाजी में निर्णय ना लें। विद्यार्थियों को परीक्षा में जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है।
व्यापार: महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा दूर होगी, लेकिन आप किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। आपके गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे।
नौकरी: किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। आप अपनी तैयारी में किसी भी तरह की कमी ना रहने दें।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ सैर सपाटे पार्टी पर जाने का मौका मिलेगा। ऐसे में मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे।
लव: जीवनसाथी की सलाह से आपका कोई बड़ा फायदा हो सकता है। अपने साथी पर आपका विश्वास और बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: गलत आदतों से दूर रहें नहीं तो आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:35
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
काफी दिनों बाद आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप मौज मस्ती पर भी ध्यान दे पाएंगे। यदि किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आएगा।
व्यापार: सही समय पर आप सही निर्णय लेंगे और उसका अच्छा नतीजा भी आपको मिलेगा।
नौकरी: अचानक ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर आप अपने वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट हैं तो बदलाव के लिए यह सही समय है।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्ग किसी बात पर आपसे नाराज रहेंगे। अपनी गलती की क्षमा मांगकर आप उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश करें।
लव: जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। अपने शब्दों पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य: ज्यादा सोचने की आपकी आदत सेहत बिगाड़ सकती है। सिर में भारीपन महसूस होगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 8:40 से 11:20 तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
बीती बातों को सोचने से आपके हाथ केवल निराशा लगेगी। आप अपने आज और आने वाले कल पर ध्यान दें। काम से जुड़े फैसले लेने से पहले सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं के बारे में जरूर विचार करें।
व्यापार: कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी मामले में सफलता मिलेगी। फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
नौकरी: दफ्तर में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। ऐसे आप ध्यानपूर्वक अपना काम करें।
परिवार: घर के कुछ सदस्यों का गलत बर्ताव आपको तनाव दे सकता है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें।
लव: मैरिड लाइफ हो या लव लाइफ अपना व्यक्तिगत दायरा बनाए रखें।
स्वास्थ्य: लापरवाही के कारण काफी कमजोरी महसूस हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 8:15 तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
समय शुभ है आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा बहुत ही बढ़िया रहेगी। रिश्तों में कड़वाहट ना आने दें। अपनों के साथ का महत्व समझें।
व्यापार: व्यवसाय आगे बढ़ाने की योजना बन सकती है। आपके मार्ग में आ रही रुकावट दूर जाएगी।
नौकरी: किसी सहकर्मी के साथ आपकी बहस हो सकती है। गुस्से और जल्दीबाजी में कोई काम ना करें।
परिवार: बाहर की टेंशन घर पर ना लाएं। अपनों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें।
लव: वैवाहिक जीवन में यदि कोई परेशानी है तो इस वक्त आपको धैर्यवान रहने की जरूरत है।
स्वास्थ्य: वर्कलोड और थकान की वजह से चिड़चिड़ापन महसूस होगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:42
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
करियर से जुड़ी कोई चिंता दूर होगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर के सदस्यों के साथ अधिक समय बिताएं। इससे आपसी संबंध बेहतर होंगे। पैसों के मामले में आप लकी रहेंगे। धन कमाने का अच्छा मौका मिलेगा।
व्यापार: हाथ में आया हुआ कोई बड़ा मौका निकल सकता है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है।
नौकरी: आपके प्रमोशन का सपना पूरा होगा। आपको उच्च पद के साथ कुछ बड़े अधिकार भी मिल सकते हैं।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ मन की बात साझा करने का मौका मिलेगा। अपने बड़ों की ओर से आपको कोई फायदेमंद सलाह भी मिल सकती है।
लव: प्रेम रोग का दिन रोमांटिक रहेगा। पार्टनर से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य: अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान महसूस हो सकती है, लेकिन आराम करने से आपको राहत मिलेगी।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











