Latest Updates
-
Women's Day Wishes for Wife: इन प्यार भरे संदेशों के साथ अपनी जीवनसंगिनी को दें महिला दिवस की मुबारकबाद -
Eid Kab Hai 2026: भारत में किस दिन दिखेगा ईद का चांद? नोट कर लें ईद-उल-फितर की तारीख -
T20 World Cup 2026: क्या टीम इंडिया फिर रचेगी इतिहास? जानें क्या कहती है डॉ. वाई राखी की भविष्यवाणी -
क्या आप भी हैं 'सुपरवुमन सिंड्रोम' की शिकार? जानें इसका सच और बचने के तरीके -
Women’s Day Wishes For Girlfriend: नारी है शक्ति...इन संदेशों से अपनी गर्लफ्रेंड को दें महिला दिवस की शुभकामना -
Women's Day Special: 30 की उम्र के बाद महिलाएं फॉलो करें ये हेल्थ टिप्स, कई बीमारियों से होगा बचाव -
Rang Panchami 2026: रंग पंचमी पर कर लिए ये अचूक उपाय तो चमक जाएगी किस्मत, वैवाहिक जीवन रहेगा खुशहाल -
8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और इस साल की थीम -
Rang Panchami 2026: कब है रंग पंचमी? जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
पेट के कैंसर के शुरुआती स्टेज में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, ज्यादातर लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर
Aaj Ka Rashifal 18th September: मेष, सिंह, कन्या सहित इन 3 राशियों के लिए अवसरों से भरा रहेगा आज का दिन
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी और अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का अनुकूल परिणाम मिल सकता है। आपकी बड़ी तरक्की होने की संभावना है।
व्यापार: व्यवसायिक व्यवस्था को बेहतर बनाने का आप भरपूर प्रयास करेंगे और आपको अपने प्रयासों में सफलता भी मिलेगी।

नौकरी: आपकी ऊर्जा और उत्साह उच्च अधिकारियों का दिल जीत लेगी। आपको मनचाहा काम करने का मौका मिल सकता है।
परिवार: घर में चल रही समस्या का समाधान होगा और रिश्तों में सुधार आएगा।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा।
स्वास्थ्य: बाहर के भजन से परहेज करें। आपका पेट खराब हो सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
किसी अनुभवी और प्रतिष्ठित व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। आप इन अवसरों को भुनाने का भरपूर प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा और आप बेहतर महसूस करेंगे।
व्यापार: नई व्यावसायिक योजना पर काम शुरू करने के लिए यह समय उचित नहीं है।
नौकरी: अपने काम पर अधिक फोकस करें। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए इसका सदुपयोग करने का प्रयास करें।
परिवार: पिता के साथ रिश्ता और भी मजबूत होगा। उनकी मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है।
लव: लव पार्टनर हो या लाइफ पार्टनर रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा।
स्वास्थ्य: सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचें नहीं तो आपका बनता हुआ कोई कार्य बिगड़ सकता है। गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहें नहीं तो वे आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। भाई या बहन के साथ मनमुटाव हो सकता है। ऐसे में रिश्तों में खटास बढ़ेगी। सेहत को लेकर आपको सजग रहना चाहिए।
व्यापार: आर्थिक समस्या गहरी हो सकती है। आज पैसों की कमी की वजह से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच अटक सकता है।
नौकरी: ईर्ष्या और जलन जैसी नकारात्मक भावनाओं से दूर रहें नहीं तो नुकसान आपका ही होगा।
परिवार: अपने व्यवहार में बदलाव लाने की कोशिश करें। क्रोध और अहंकार से आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं।
लव: प्रेमी जोड़ों के बीच तनाव संभव है। किसी तीसरे को अपने बीच दखलअंदाजी करने ना दें।
स्वास्थ्य: खानपान में गड़बड़ी के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
काम को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक लाभ कमाने का अच्छा अवसर मिल सकता है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। कठिन परिस्थितियों में आपको अपनों का सहयोग मिलेगा। काफी दिनों बाद दोस्तों से मेल मिलाप करने का मौका मिल सकता है। ऐसे में आपका तनाव कम होगा।
व्यापार: व्यावसायिक हालात में सुधार आएगा और आज आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक फायदा होने की भी संभावना है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा।
परिवार: घर में पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन हो सकता है। आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी।
लव: जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। बेवजह का क्रोध आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ा सकता है।
स्वास्थ्य: यदि आपको लिवर से जुड़ी कोई समस्या है तो अपना खान-पान हल्का ही रखें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:19
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
यदि सरकारी क्षेत्र से जुड़ा कोई काम अटका हुआ है तो आज उसके बनने की प्रबल संभावना है। व्यापार हो या नौकरी आप अपने काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। आर्थिक समस्या का समाधान होने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
व्यापार: पुराने संपर्क से अच्छा लाभ होगा। आए का नया स्रोत बन सकता है।
नौकरी: तरक्की में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
परिवार: घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। भाई या बहन को कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ मुलाकात टल सकती है लेकिन आपके बीच आपसी समझ बेहतर रहेगी।
स्वास्थ्य: खाली पेट ज्यादा चाय कॉफी के सेवन से बचें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:15 तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी और मन बेहद प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ आप मनोरंजक पल बिताएंगे। किसी करीबी की ओर से आपको कोई तोहफा भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपकी सेहत में सुधार आ सकता है।
व्यापार: कर्मचारी और स्टाफ की गतिविधियों पर नजर बनाकर रखें। यदि कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है तो उसके पूरे होने की संभावना है।
नौकरी: नौकरीपेशा जातकों को यदि बदलाव का मौका मिलता है तो आप उस पर तुरंत निर्णय लें। आपके करियर को नई दिशा मिल सकती है।
परिवार: अपनों के साथ दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। आज आप घर की सुख सुविधा की कोई वस्तु भी खरीद सकते हैं।
लव: जीवनसाथी पर आपका भरोसा बढ़ेगा। आप एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।
स्वास्थ्य: सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:18
शुभ समय: प्रताप 6:25 से 9:50 तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
अपना आत्मविश्वास और मनोबल बनाए रखें। आपके सभी काम आज सुचारू रूप से पूरे होंगे। आर्थिक मामले में कोई भी बड़ा फैसला आप जल्दबाजी में लेने से बचें। अपनों से सलाह मशवरा जरूर करें। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात आपको काफी खुश कर देगी।
व्यापार: किसी नए कार्य की योजना बन सकती है लेकिन ग्रहों की स्थिति प्रतिकूल नजर आ रही है। आपकी योजना में बाधा आ सकती है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों की उम्मीदों पर खरे उतरने की कोशिश करें। अपनी जिम्मेदारियां को ठीक से निभाएं।
परिवार: घर के कुछ सदस्यों का गलत व्यवहार आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। खुद पर काबू रखें।
लव: जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा।
स्वास्थ्य: खांसी, जुकाम और सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
लगातार हो रही खर्चों में वृद्धि के कारण आर्थिक स्थिति में कुछ गिरावट आ सकती है। आपको पैसों के मामले में लापरवाही करने से बचना होगा। कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला सुलझने की जगह और उलझ सकता है। आप जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने की संभावना है।
व्यापार: निवेश आदि से जुड़े फैसले आपको बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे। जल्दबाजी में आपका नुकसान हो सकता है।
नौकरी: सहकर्मियों के साथ ज्यादा हंसी मजाक करने से बचें अन्यथा छोटी सी बात पर राई का पहाड़ बन सकता है।
परिवार: घर के सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा और आपके अपनों का पूरा सपोर्ट मिलेगा।
लव: प्रेमी/प्रेमिका की कही हुई कोई बात आपको बुरी लग सकती है। छोटी-छोटी बातों को आप नजरअंदाज करना सीखें।
स्वास्थ्य: यदि आपको माइग्रेन की समस्या है तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:16
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आपको अपने प्रयासों में गति लाने की जरूरत है। जल्द ही आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आए का नया स्रोत प्राप्त होने से आर्थिक समस्या का समाधान होगा। रिश्तों में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने का मौका मिलेगा।
व्यापार: अपनी व्यावसायिक योजनाओं में बदलाव करने के लिए समय अनुकूल है। पार्टनरशिप में कारोबार करने वाले लोगों को आज अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी।
नौकरी: विपरीत परिस्थिति में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी कला आपको बड़ी सफलता दिला सकती है।
परिवार: घर के सदस्यों के लिए आप कुछ खास करने की योजना बना सकते हैं। रिश्तों में प्रेम और मिठास बढ़ेगी।
लव: किसी व्यक्तिगत बात को लेकर जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।
स्वास्थ्य: अपने खान-पान और दिनचर्या से संबंधित कोई भी लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आर्थिक दृष्टिकोण से दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में यदि कोई समस्या है तो आप तनावमुक्त होकर अपनी परेशानी का हल ढूंढने का प्रयास करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। सेहत को प्राथमिकता दें। यदि छोटी सी भी समस्या हो रही है तो लापरवाही से बचें।
व्यापार: प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों को बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है।
नौकरी: अगर आपकी नौकरी अस्थाई है तो आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी मेहनत सफल होगी।
परिवार: अगर आप घर के बड़े हैं तो आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार लाने का प्रयास करें। अपने बीच की दूरियों को बढ़ाने ना दें।
स्वास्थ्य: यदि आपको थायराइड की समस्या है तो नियमित रूप से अपनी दवाइयां लेते रहें।
शुभ रंग:गोल्डन
शुभ अंक:33
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आप अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। अपनी हर जिम्मेदारी को आप बखूबी निभाएंगे। संतान की शिक्षा से जुड़ी चिंता दूर होगी। आज आप उनके साथ अच्छा समय भी व्यतीत करेंगे। यदि किसी करीबी के साथ मनमुटाव हो गया है तो सारे गिले शिकवे भूलकर आप एक नई शुरुआत करें।
व्यापार: बड़े फायदे के चक्कर में छोटे मुनाफे को अनदेखा करने से बचें।
नौकरी: उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलें। इसमें आपका ही फायदा है।
परिवार: घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में संतान का प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा।
लव: रोमांटिक लाइफ पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपका गलत रवैया आपके साथी के दिल को ठेस पहुंचा सकता है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए आपको समय पर भोजन करना होगा। इसके अलावा आप अपनी दिनचर्या में व्यायाम भी शामिल करने का प्रयास करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
काम से जुड़े सही फसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। नौकरी हो या व्यापार आपकी तरक्की का सपना पूरा होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले में आपको सफलता मिलने की संभावना है। फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा। यदि जल्द आपकी परीक्षा आने वाली है तो लापरवाही बिल्कुल ना करें।
व्यापार: विरोधियों की गतिविधियों पर नजर बनाकर रखें। दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने से बचें।
नौकरी: दफ्तर में आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा।
परिवार: छोटी छोटी बातों को दिल पर लगाने की आपकी आदत घर का माहौल खराब कर सकती है। अपनी इस आदत को बदलने का प्रयास करें।
लव: पार्टनर के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा।
स्वास्थ्य: सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











