Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
Aaj Ka Rashifal 19th August: आज दिखेगा सुपर ब्लू मून, दशकों बाद बने शुभ संयोग से इन 6 राशियों को होगा लाभ
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से होगी। आप काफी प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और आप अपनी मेहनत के बल पर बड़ी सफलता हासिल करेंगे। पैसों के मामले में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है।
व्यापार: कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें। काम के प्रति आप जरा सी भी लापरवाही ना करें।

नौकरी: सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
परिवार: घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा।
लव: अपने पार्टनर से किया हुआ कोई वादा आप भूल सकते हैं। ऐसे में आपकी यह बात उन्हें नाराज कर देगी।
स्वास्थ्य: सुस्ती और आलस्य से बचने के लिए अपने दिन की शुरुआत योग और ध्यान से करें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
अपनों का सहयोग मिलेगा। भावनात्मक रूप से भी आप मजबूत रहेंगे। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या है तो आपकी यह परेशानी दूर होगी। विद्यार्थियों को इधर उधर की बातों पर ध्यान ना देकर। अपनी पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए। काम से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले जल्दबाजी में ना लें।
व्यापार: साझेदारी में व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन कठिन रहेगा। पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है।
नौकरी: यदि काम से जुड़ी कोई भी समस्या है तो उसे शांति से सुलझाने का प्रयास करें। जल्दबाजी से बात और बिगड़ सकती है।
परिवार: रिश्तों के लिहाज से समय अनुकूल है। घर की सुख शांति बनी रहेगी।
लव: जीवनसाथी पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर आप घूमने फिरने के लिए जाएं।
स्वास्थ्य: ज्यादा चिंता करने की आपकी आदत सेहत बिगाड़ सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज लंबी दूरी की यात्रा करने से बचना होगा। इससे केवल आपका समय नष्ट होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे। ऐसे में आपको संभलकर रहने की जरूरत है। संतान के करियर से जुड़ी कोई समस्या को सुलझाने में आपको किसी करीबी का सहयोग मिलेगा।
व्यापार: रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। पैसों की कमी की वजह से अटका हुआ काम पूरा होगा।
नौकरी: आप दुगनी तेजी से अपने काम पूरे करेंगे। हो सकता है आज समय से पहले ही आपका काम खत्म हो जाए।
परिवार: माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। यदि घर में कोई विवाह योग के सदस्य है तो उनके विवाह की चर्चा हो सकती है।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आप प्रेम विवाह करने का भी फैसला ले सकते हैं।
स्वास्थ्य: पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:27
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
अपने महत्वपूर्ण फैसले आपको स्वयं ही सोच समझकर लेने होंगे। दूसरों पर ज्यादा निर्भर ना रहें। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है जिसे स्वीकार करने में आपको थोड़ा वक्त लगेगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।
व्यापार: व्यावसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से आगे बढ़ेगी। कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है।
नौकरी: आपका सकारात्मक रवैया उच्च अधिकारियों का दिल जीत लेगा। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका मिल सकता है।
परिवार: निजी जीवन की परेशानियां काम पर हावी हो सकती है। आपको जल्द से जल्द इन्हें सुलझाने की कोशिश करनी होगी।
लव: जीवनसाथी के साथ टकराव हो सकता है। प्रेमी प्रेमिका के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा।
स्वास्थ्य: देर तक खाली पेट रहने की आपकी आदत आपको बीमार कर सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
विपरीत परिस्थितियों में अपना मनोबल गिरने ना दें। आपको सकारात्मक रहना होगा। काम के सिलसिले में अचानक यात्रा करनी पड़ेगी। आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। सेहत का भी ख्याल रखना आपके लिए जरूरी है। यदि आपने किसी को उधार दिया है तो आपका पैसा अटक सकता है।
व्यापार: कुछ अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से काम से जुड़ी समस्या का समाधान होगा।
नौकरी: दफ्तर में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आज आप कुछ नया सीखने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है।
परिवार: घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। वाद विवाद होने के कारण माहौल काफी तनावपूर्ण रहेगा।
लव: लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ अपने पार्टनर के साथ आप जितना ज्यादा समय बिताएंगे। आपका रिश्ता उतना मजबूत होगा।
स्वास्थ्य: यदि आपको हाई बीपी की समस्या रहती है तो आज आप संभलकर रहें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
किसी पुरानी परेशानी से छुटकारा मिलेगा और आप मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। आमदनी बढ़ने की संभावना है। सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ सैर सपाटे पर जाने का मौका मिलेगा। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
व्यापार: कर्मचारियों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा।
नौकरी: उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। आपके हाथ से कोई बढ़िया मौका निकलने की संभावना है।
परिवार: माता के पिता का खराब स्वास्थ्य आपकी चिंता बढ़ा सकता है। डॉक्टर और अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
लव: प्रेमी जोड़ों को विवाह संबंधित निर्णय लेते समय किसी बड़ी चुनौती का सामना करना होगा।
स्वास्थ्य: गले में इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:23
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
ग्रहों की स्थिति शुभ है। अपने लक्ष्य पर फोकस रखें, जल्द आपको सफलता मिलेगी। विपरीत परिस्थिति में अपने मनोबल और ऊर्जा में कमी ना आने दें। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ समय बिताएं। इसका अच्छा असर आपके जीवन पर भी पड़ेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आप किसी शुभ कार्य में हिस्सा ले सकते हैं।
व्यापार: काम से जुड़ी नई योजनाएं बनाने के लिए समय अनुकूल है। आज आपको आर्थिक फायदा भी हो सकता है।
नौकरी: एक साथ कई काम पूरे करने पड़ सकते हैं। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस करेंगे।
परिवार: घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। भाई बहनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
लव: अगर आप सिंगल हैं और किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो आपको जल्दबाजी से बचना होगा।
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार आएगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा ना करें। आपका कोई करीबी आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। किसी भी कीमती वस्तु की खरीदारी करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें।
व्यापार: नई चुनौतियों से आपका सामना होगा। आपको और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।
नौकरी: पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ने से उच्च अधिकारी आपसे काफी नाराज रहेंगे। इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़ेगा।
परिवार: अपनों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करें। इससे आपके संबंध और मधुर होंगे और आपका तनाव भी कम होगा।
लव: जीवनसाथी का खर्चीला स्वभाव आपकी परेशानी बढ़ा सकता है।
स्वास्थ्य: बासी भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:42
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
कामकाज के लिहाज से दिन चुनौतीपूर्ण है। आज किसी से भी बहस में ना पड़े नहीं तो आपका कीमती समय नष्ट होगा। खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। व्यर्थ के खर्चों से बचें।
व्यापार: काम से जुड़ी की गई यात्रा शुभ रहेगी। आपको लाभ कमाने का बढ़िया मौका मिलेगा।
नौकरी: आज अचानक काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जल्द ही आपको विदेश यात्रा करने का भी मौका मिल सकता है।
परिवार: भाई या बहन के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है।
लव: जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव आएगा। आपके साथी आपको नजरअंदाज कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: सिर दर्द, खांसी, जुकाम, बदन दर्द आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
खुद को मानसिक रूप से मजबूत रखें और प्रयास करते रहें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए समय प्रतिकूल है। उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए यदि आप विदेश जाना चाहते हैं तो वीजा आदि को लेकर कोई समस्या हो सकती है। करियर से जुड़ा कोई फैसला लेते समय आपको दिक्कत महसूस होगी।
व्यापार: किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। यदि आप इसका लाभ उठाते हैं तो आपको बड़ी सफलता मिलेगी।
नौकरी: तरक्की में आ रही बाधा दूर होगी। आप मन लगाकर काम करें।
परिवार: घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। संतान से जुड़ी कोई चिंता दूर होगी। आपको उनका मार्गदर्शन करने का भी अवसर प्राप्त होगा।
लव: जीवनसाथी की अपेक्षा को ठीक से समझने की जरूरत है।
स्वास्थ्य: यदि लंबे समय से आपने अपना चेकअप नहीं करवाया है तो आज का दिन उचित है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से शाम 4 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की ओर से कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है जिससे आप अपने फैसले पूरे आत्मविश्वास के साथ ले पाएंगे। काम को लेकर आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। आपको अपने सभी कार्यों की योजनाएं पहले ही बना लेने की आवश्यकता है।
व्यापार: यदि आप कोई जोखिम भरा निर्णय लेने वाले हैं तो आपको अच्छी तरह सोच विचार कर लेना चाहिए।
नौकरी: काम पर पूरा फोकस करें। आपकी लापरवाही के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है।
परिवार: घर के सदस्यों की बातों को नजरअंदाज ना करें। आपके अपने आपका भला ही चाहते हैं।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ रिश्ते में पारदर्शिता रखें। एक दूसरे को आपको फिर से समझना होगा।
स्वास्थ्य: यदि हाल ही में आपने अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव किए हैं तो उसका अच्छा नतीजा आपको मिल सकता है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:25
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में स्थिति सुखद रहेगी। आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। घर में चल रही समस्याओं को सुलझाने के लिए आपको समझदारी दिखानी होगी। किसी मित्र या रिश्तेदार के साथ यदि अनबन चल रही है तो सारी कड़वाहट खत्म करने के लिए दिन अनुकूल है।
व्यापार: प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों को बड़ी डील करने का अवसर मिलेगा।
नौकरी: अपनी योग्यता और मेहनत के बल पर आप बड़ी सफलता हासिल करेंगे। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है।
परिवार: घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। बच्चों के साथ जरूर से ज्यादा सख्ती से पेश न आएं।
लव: प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपके रिश्ते को परिजनों की स्वीकृति मिल सकती है।
स्वास्थ्य: डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











