Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
Aaj Ka Rashifal 19th July: वृषभ और कर्क राशियों की तरक्की का सपना होगा पूरा, ये राशियां भी रहेंगे आज भाग्यशाली
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आपको समझदारी से काम लेना होगा। छोटी छोटी बातों को दिल पर लगाने की आपकी आदत आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। आपको स्वयं में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है।
व्यापार: कोई बड़ी डील करने का मौका मिलेगा, लेकिन आपको अपनी वाणी का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
नौकरी: कोई महत्वपूर्ण फाइल गुम हो सकती है। ऐसे में आपके किसी कार्य में बाधा आएगी।

परिवार: घर में सुख शांति रहेगी। संतान को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।
लव: रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: सेहत को नजरअंदाज ना करें नहीं तो आपकी लापरवाही भारी पड़ सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 8:50 तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
रिश्तों में गिले शिकवे दूर होंगे और अपनों के साथ आज आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपके सरल स्वभाव और समझदारी के लिए आपकी खूब प्रशंसा होगी। आर्थिक समस्या का समाधान होगा। पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
व्यापार: पार्टनरशिप में व्यवसाय करने का ऑफर मिल सकता है। आप जल्दबाजी में निर्णय ना लें।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपका कोई कठिन कार्य बड़ी ही सरलता से पूरा होगा। आपको कुछ नया सीखने का भी मौका मिलेगा।
परिवार: घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिलेगी। ऐसे में माहौल काफी खुशनुमा रहेगा।
लव: प्रेमी जोड़ों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके रिश्ते से जुड़ी बातें बाहर आ सकती है।
स्वास्थ्य: अगर आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या है तो आप संभलकर रहें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:39
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

निराशा के बादल छट जाएंगे और आपको उम्मीद की नई किरण दिखाई देगी। आप सकारात्मक रहें और चुनौतियों का सामना हिम्मत से करें। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है।
व्यापार: रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आज लाभ कमाने का अच्छा अवसर भी प्राप्त होगा।
नौकरी: मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करने वाले लोगों को काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी।
परिवार: घर में यदि कोई बुजुर्ग सदस्य है तो उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता की ओर से लाभ संभव है।
लव: वैवाहिक जीवन में चल रही कोई परेशानी दूर होगी और आप एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे।
स्वास्थ्य: आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:16
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा अपने व्यक्तिगत जीवन से जुड़े कठिन निर्णय लेने में आपको कोई समस्या नहीं होगी। आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही खर्च करें नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं।
व्यापार: वर्तमान व्यवसाय तेजी से आगे बढ़ेगा। आप पार्टनरशिप में व्यापार करने की योजना बना सकते हैं।
नौकरी:कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे आप आसानी से अपने काम समय पर पूरे कर पाएंगे।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। ऐसे में आपका तनाव कम होगा।
लव: जीवनसाथी के लिए आप जमकर शॉपिंग आदि कर सकते हैं। आपके प्रिय की ओर से भी कोई सरप्राइज मिलेगा।
स्वास्थ्य: सेहत उत्तम रहेगी। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 9:55 तक
सिंह दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
अतीत में किए हुए परिश्रम का उचित परिणाम मिलेगा। नौकरी हो या व्यापार आपके लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा। काम के साथ सेहत का भी ध्यान रखें। व्यवस्थित दिनचर्या आपके लिए बेहद जरूरी है।
व्यापार: जल्दबाजी में किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से बचें। पैसों का हिसाब किताब ध्यानपूर्वक करें।
नौकरी: अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर अपनी अलग जगह बनाने में सफल रहेंगे, लेकिन आपको अहंकार जैसी नकारात्मक भावना से दूर रहना होगा।
परिवार: घर के बड़ों के साथ आपका रिश्ता और भी बेहतर होगा। भाई बहनों के साथ मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा।
लव: जीवनसाथी का एक अलग अंदाज देखने को मिलेगा। प्रेमी जोड़ों को झगड़े झंझट से बचना होगा।
स्वास्थ्य: ज्यादा सोचने की आपकी आदत सेहत बिगाड़ सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
व्यर्थ की चीजों में आपका काफी समय नष्ट होगा। ऐसे में आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा। विद्यार्थियों को अपने बड़ों और गुरुजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपकी शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी।
व्यापार: आपको कोई जोखिम भरा निर्णय लेना पड़ सकता है। पैसों के मामले में संभलकर रहें।
नौकरी: दफ्तर में अपनी व्यक्तिगत बातें सहकर्मियों से शेयर ना करें। आपको अपने काम पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
परिवार: घर के छोटे सदस्यों के साथ मनोरंजन और मौज मस्ती में समय बीतेगा। कोई उलझा हुआ घरेलू मामला सुलझ सकता है।
लव: जीवनसाथी के सामने आप खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर पाएंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य: अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आपकी यह समस्या बढ़ सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

अचानक कोई बड़ी परेशानी आ सकती है, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उसका हल निकालने में सफल रहेंगे। दूसरों के मामले में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें नहीं तो बेकार की चीजों में आपका समय बर्बाद हो सकता है।
व्यापार: कानूनी मामलों में लापरवाही ना करें नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है।
नौकरी: समय का ध्यान रखें और तेजी से अपने काम पूरे करने की कोशिश करें। अपना कोई भी काम कल के लिए ना छोड़ें।
परिवार: घर के बड़ों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग तोलमोल कर करें। आपका गलत रवैया अपनों के दिल को ठेस पहुंचा सकता है।
लव: जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आपको खुलकर उनसे बात करने की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य: सेहत ठीक नहीं रहेगी। आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:30
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 7:30 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
युवा वर्ग अपने करियर पर अधिक ध्यान दें। इस समय की गई लापरवाही भविष्य में आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकती है। कठिन समय में आपको धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। अपनी इच्छा शक्ति को मजबूत बनाएं।
व्यापार: नया ऑर्डर मिल सकता है, लेकिन अधूरे कार्यों को भी आप जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें।
नौकरी: सहकर्मियों के साथ टकराव हो सकता है। इसका बुरा असर आपके काम और छवि पर पड़ेगा।
परिवार: घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। रिश्तों को देखने का आपका नजरिया बदलेगा।
लव: आपके लव पार्टनर खुलकर आपके सामने अपने प्रेम का इजहार करेंगे।
स्वास्थ्य: सेहत के साथ किसी भी तरह का समझौता ना करें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
गुस्से और जल्दबाजी से आपके बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं, इसलिए आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा। किसी नई जगह पर घूमने फिरने का मौका मिलेगा और आपको कुछ दिलचस्प जानकारियां भी प्राप्त होगी।
व्यापार: उधार देने से बचें नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
नौकरी: सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए तरक्की और ट्रांसफर के योग बन रहे हैं।
परिवार: व्यस्त दिनचर्या के कारण आप अपनों को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन रिश्तों में तालमेल बना रहेगा।
लव: छोटी सी बात पर जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा।
स्वास्थ्य: सेहतमंद रहने के लिए रोजाना योग, ध्यान और खुली हवा में सैर करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आप योजनाबध्द तरीके से अपने कार्य करेंगे और आसानी से अपना लक्ष्य हासिल कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिलेगी। पैसों की स्थिति में उछाल आने की संभावना है।
व्यापार: अटके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी।
नौकरी: अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। ऐसे में आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे।
परिवार: अपनों का प्रेम और समर्थन मिलेगा। माता पिता को आप पर काफी गर्व महसूस होगा।
लव: अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के आपके प्रयास धीरे धीरे सफल होते नजर आ रहे हैं। जीवनसाथी के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आएगा।
स्वास्थ्य: अनिद्रा और सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:27
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)

बच्चों के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। विद्यार्थियों को अपने करियर पर फोकस करने की जरूरत है। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठने की तैयारी कर रहे हैं तो अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगाएं।
व्यापार: समस्याएं अभी बनी रहेगी। आपको संयम बरतने की आवश्यकता है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। मन में कई तरह की नकारात्मक विचार आ सकते हैं।
परिवार: घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। आप काफी उत्साहित रहेंगे।
लव: सिंगल लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। यदि पहले से ही आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो आपके रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा।
स्वास्थ्य: वर्तमान मौसम की वजह से सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
यदि किसी बात को लेकर मन में दुविधा है तो उसके दूर होने की संभावना है। लोगों को समझने की कोशिश करें और गलत बातों का समर्थन बिल्कुल ना करें। अटके हुए धन की प्राप्ति ना होने से निराशा हो सकती है।
व्यापार: विरोधी परास्त होंगे और आपका वर्चस्व बना रहेगा। नए कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन अनुकूल है।
नौकरी: दफ्तर में काम के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। आज छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है।
परिवार: घरेलू कलह आपको तनाव दे सकता है। आप शांति से बात को सुलझाने का प्रयास करें।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आप अपने प्रिय को अतिरिक्त समय दे पाएंगे।
स्वास्थ्य: पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। खानपान का ध्यान रखें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











