Latest Updates
-
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत
19th October Rashifal: शनिदेव की कृपा से आज इन राशियों की बदलेगी किस्मत, आय के बनेंगे नए स्रोत
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। व्यर्थ की बातों से दूर रहें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। शादीशुदा जिंदगी में कलह बढ़ सकता है। आपके बीच के झगड़ों का असर बच्चों पर भी पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको अधिक सजग रहने की आवश्यकता है।
व्यापार: पैसों को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में रुकावट आने की संभावना है।
नौकरी: ओवर कॉन्फिडेंस से बचें और अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार करें।

परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा। अपनों के साथ समय बिताकर आपको सुकून का एहसास होगा।
लव: जीवनसाथी की कठोर वाणी आपके दिल को ठेस पहुंचा सकती है। शांत रहकर आप मामले को सुलझाने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ा इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक:15
शुभ समय: 5:15 से रात्रि 9:15 तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी और आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। दोस्तों के साथ आप अधिक समय बिताएंगे। उनकी ओर से आपको कोई फायदेमंद सलाह भी मिल सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको अचानक धन की प्राप्ति होने की संभावना है।
व्यापार: कोई पुराना कर्ज खत्म करने में आप सफल रहेंगे। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने व्यावसायिक निर्णय ले पाएंगे।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। आपका पूरा फोकस आपके काम पर होगा।
परिवार: घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। आज कुछ दोस्तों और रिश्तेदारों का भी घर आना हो सकता है।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के प्रति आपका प्यार और सम्मान बढ़ेगा। आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी निर्णय ले सकते हैं।
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी। सारी चिताओं को भूलकर आप खुद पर ध्यान देंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:9
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
त्यौहार के इस मौसम में आप अपने घर की साज सजावत में बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। आप शॉपिंग के लिए भी जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी।
व्यापार: अपने प्रतिद्वंदियों को पछाड़कर आप काफी आगे निकलेंगे। यदि किसी नए कार्य की योजना बन रही है तो उस पर अमल करने के लिए समय अनुकूल है।
नौकरी: सरकारी नौकरी करने वाले लोगों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है।
परिवार: भाई या बहन को कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। आज घर में उत्सव सा माहौल रहेगा।
लव: दिन को खास बनाने के लिए जीवनसाथी कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: मौसम में बदलाव के कारण छोटी-मोटी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:41
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
अगर आप बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आपको कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वाले लोगों को मनचाहा लाभ हो सकता है। आपके कारोबार में बढ़त होगी। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग ना करें।
व्यापार: आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की संभावना है। हालांकि दूसरों के कहने पर महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने से बचें।
नौकरी: नौकरी के साथ यदि आप खुद का छोटा-मोटा व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो सोच समझकर फैसला लें।
परिवार: घर का माहौल अच्छा रहेगा। माता या पिता की ओर से लाभ संभव है।
लव: घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य: अगर आपको हाई बीपी की शिकायत रहती है तो क्रोध और तनाव से दूर रहें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:37
शुभ समय: 4:55 से रात्रि 8:50 तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। आज आप जिस भी कार्य की शुरुआत करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं उन्हें अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला मिलने की संभावना है।
व्यापार: तरक्की के रास्ते खुलेंगे। अतीत में किया हुआ परिश्रम सफल होगा।
नौकरी: दफ्तर में आपको अपनी वाणी का ध्यान रखना होगा। हंसी मजाक में कही हुई किसी बात पर वाद विवाद हो सकता है।
परिवार: घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। बड़े भाई का मार्गदर्शन मिलेगा।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ चल रहा मनमुटाव खत्म होगा। आपको एक दूसरे पर अपना विश्वास बढ़ाने की जरूरत है।
स्वास्थ्य: काम के साथ आप आराम पर भी ध्यान देंगे तो बेहतर होगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 7:50 तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
काम का बढ़ता हुआ दबाव आपको थका हुआ और बोझिल महसूस करा सकता है। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपको खुद पर काबू रखना होगा। संतान से जुड़ी कोई चिंता गहरी हो सकती है। उनका जिद्दी स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
व्यापार: कुछ प्रतिष्ठित लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। भविष्य में यह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का सख्त रवैया आपको परेशान कर सकता है। मन में नौकरी बदलने का भी विचार आएगा।
परिवार: प्रॉपर्टी से जुड़े किसी मसले को सुलझाने में आपको अपने करीबियों की मदद मिलेगी।
लव: रोमांटिक लाइफ में प्रेम और उत्साह की कमी रहेगी। पार्टनर का रवैया आपके प्रति कुछ बदला हुआ नजर आएगा।
स्वास्थ्य: चिंता और तनाव के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपको मन लगाकर काम करना होगा। यदि आपसे कोई लापरवाही होती है तो इसका गलत असर आपकी तरक्की पर पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा। एक दूसरे का प्रेम और साथ पाकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। केवल जरूरत की चीजों पर ही खर्च करेंगे तो बेहतर होगा।
व्यापार: किसी भी नए व्यवसाय में इन्वेस्टमेंट के लिए यह समय ठीक नहीं है। नए कार्य से जुड़ी योजनाएं आप जल्दबाजी में बनने से बचें।
नौकरी: काम पर पूरा ध्यान दें। उच्च अधिकारियों का दबाव बना रहेगा।
परिवार: घर का माहौल खुशनुमा रहने से आप भी अच्छा महसूस करेंगे। घर के सदस्यों के लिए आप तोहफे भी खरीद सकते हैं।
लव: जीवनसाथी के साथ आपका संबंध सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेमी/प्रेमिका का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य: गैस, कब्ज, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
दफ्तर में सहकर्मियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। काम के अलावा आज आपको थोड़ा हंसी मजाक करने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। एक दूसरे पर आप अधिक ध्यान देंगे। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। लोग आपके अच्छे गुणों की खूब प्रशंसा करेंगे।
व्यापार: किसी लक्ष्य को हासिल करने में सफलता मिलेगी। आप कुछ प्रभावशाली और अनुभवी लोगों से भी सलाह मशवरा कर सकते हैं।
नौकरी: अचानक ऑफिशियल यात्रा के योग बन रहे हैं। आपकी यह यात्रा आपके लिए तरक्की का द्वार खोल सकती है।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। एक दूसरे के प्रति आपका प्यार और लगाव बढ़ेगा।
लव: प्रेमी जोड़ों को अपने संबंध ठीक रखने पर ध्यान देना होगा। छोटी-छोटी बातों पर टकराव से बचें।
स्वास्थ्य: हाथ या पैर से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4:25 से 8 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
पैसों से जुड़ा कोई भी लेनदेन करने से बचें नहीं तो वाद-विवाद होने की संभावना है। रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करना होगा। सोचा हुआ काम पूरा न होने के कारण आपको काफी झुंझलाहट महसूस हो सकती है। लापरवाही के कारण सेहत में गिरावट आने की संभावना है।
व्यापार: अगर आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो पार्टनर के साथ बहसबाजी हो सकती है।
नौकरी: दफ्तर में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आप इस अवसर को भुनाने का पूरा प्रयास करें।
परिवार: घर की जिम्मेदारियों को लेकर परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है।
लव: अविवाहित लोगों के लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आने की संभावना है।
स्वास्थ्य: खुद को तारोताजा और तंदुरुस्त रखने के लिए आप खान-पान पर अधिक ध्यान दें। रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम भी करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
रिश्तों में तालमेल बनाकर चलें। व्यर्थ के झगड़ों से दूर रहें। आज आपको बहुत ही सोच समझकर बात करने की जरूरत है। दफ्तर में सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपके काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। दिन के दूसरे हिस्से में काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।
व्यापार: परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाने के लिए आज आप बहुत कड़ी मेहनत करेंगे और आपको उसका उचित परिणाम भी मिलेगा।
नौकरी: सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। वे आपके बारे में गलत जानकारी फैलाकर आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं।
परिवार: घर की व्यवस्था अच्छी रहेगी। आज माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे।
लव: पार्टनर के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। एक रोमांटिक शाम बताने के लिए आप किसी खूबसूरत जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं।
स्वास्थ्य: सेहत को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आपको सफलता मिलने की संभावना है। यदि हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। कारोबार में विस्तार के लिए आप निवेश कर सकते हैं।
व्यापार: अति आत्मविश्वास में पड़कर अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने से बचें।
नौकरी: दूसरों की मदद करने के चक्कर में आप अपना नुकसान करा बैठेंगे। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दें।
परिवार: घर में चल रहा वाद विवाद शांत होगा। पिता घर परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
लव: अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके मार्ग में कोई रुकावट आ सकती है।
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार आने से आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
अपने जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। घर की साफ सफाई और साज सज्जा पर आप अधिक ध्यान देंगे। आपको घर के दूसरे सदस्यों का भी सहयोग मिलेगा। वाणी में कुशलता और चतुराई से आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।
व्यापार: अगर पार्टनरशिप में व्यवसाय करने की योजना बना रहे हैं तो आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए।
नौकरी: दफ्तर में यदि किसी तरह की राजनीति चल रही है तो आप उसका शिकार हो सकते हैं।
परिवार: आपसे जुड़ा कोई राज आज परिजनों के सामने खुल सकता है।
लव: रोमांटिक लाइफ में समस्या हो सकती है। प्रेम संबंध जाहिर होने के कारण अपनों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











