आज 19 सितंबर, गुरुवार को बन रहा है ध्रुव योग का शुभ संयोग, इन 5 राशि वालों की खुलेगी बंद किस्मत

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। कठिन कार्य भी सरलता से पूरे होंगे। आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप इसका भरपूर फायदा उठाएंगे। किसी करीबी के सहयोग से आपकी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों से जुड़ा प्रयास सफल होने की संभावना है।
व्यापार: बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच विचारकर लें। पार्टनरशिप में व्यवसाय करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
नौकरी: आत्मविश्वास से किए हुए कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी। आज बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।
परिवार: घर के सदस्यों को आप पर्याप्त समय देंगे। बड़े बुजुर्गों के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है।
लव: जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आप एक दूसरे के साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे।
स्वास्थ्य: सेहत बढ़िया रहेगी।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:29
शुभ समय: प्रातः 6:30 बजे से 9:50 तक

Aaj Ka Rashifal 19th September

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

व्यावसायिक मामलों में ज्यादा जल्दबाजी ना करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अति आत्मविश्वास से बचने की जरूरत है। अपने काम को और बेहतर तरीके से पूरे करने की कोशिश करें। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा।
व्यापार: आपको काफी एक्टिव रहना होगा। अपने लक्ष्य पर ध्यान दें।
नौकरी: काम के साथ अपने व्यवहार का भी ध्यान रखें। आपको अपनी गलतियों से सीखने की जरूरत है।
परिवार: रिश्तों में उचित सामंजस्य बना रहेगा। अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के दिल की बात जानने का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य: आपके लिए अपनी इम्यूनिटी मजबूत बनाकर रखना बेहद जरूरी है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9:15 तक

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

सेहत से जुड़ी समस्या दूर होगी और आप मानसिक रूप से भी बेहतर महसूस करेंगे। रुके हुए कार्यों को पूरा करने का आप भरपूर प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है।
व्यापार: मनचाहा लाभ होगा। नए कार्यों की योजना बन सकती है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के सपोर्ट से आप किसी कठिन कार्य को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे।
परिवार: संतान की किसी गतिविधि को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आपको उन पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
लव: वैवाहिक जीवन की खुशियां बनी रहेगी। प्रेमी जोड़ों को अपने रिश्ते में नयापन महसूस होगा।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:30
शुभ समय: शाम 4 बजे से 8:20 तक

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। अपने गुस्से पर काबू रखें। दोपहर का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। कोई अच्छी खबर मिलने से आप काफी प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे। पुरानी बातों को याद करके अपना कीमती समय नष्ट करने की जगह आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करेंगे तो बेहतर होगा।
व्यापार: लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है।
नौकरी: टारगेट बेस्ड काम करने वाले जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। काम पूरा करने के लिए काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
परिवार: घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है।
लव: जीवनसाथी के साथ प्यार और सम्मान से पेश आएं। आपको मर्यादित रहने की जरूरत है।
स्वास्थ्य: अधिक भागदौड़ के कारण आपकी थकान बढ़ सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:9
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

करियर से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए समय उचित नहीं है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। धन हानि हो सकती है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। आपके कुछ अच्छे दोस्त भी बन सकते हैं। अपनी सेहत को प्राथमिकता दें नहीं तो मुश्किल हो सकती है।
व्यापार: अपनी उर्जा आपको सही दिशा में लगाने की जरूरत है। गैर कानूनी कार्यों से बचें।
नौकरी: काम पर अधिक ध्यान दें नहीं तो आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। इससे आपके रिश्ते और भी बेहतर होंगे।
लव: वैवाहिक जीवन में कोई समस्या हो सकती है। आपको शांति से बैठकर मामले को सुलझाने का प्रयास करना चाहिए।
स्वास्थ्य: लापरवाही के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9:25 तक

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आर्थिक मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। अचानक धन लाभ हो सकता है। आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होने से आपको काफी राहत मिलेगी। परिवार के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। यदि सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे।
व्यापार: रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा और आपके अटके काम भी पूरे होंगे।
नौकरी: दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है।
लव: रोमांटिक लाइफ में चल रही समस्या दूर होगी और आपके बीच नजदीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य: सेहत ठीक रहेगी लेकिन आप काम को लेकर ज्यादा तनाव ना लें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:33
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 10 बजे तक

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

नए लोगों से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा। आज आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। एक दूसरे के प्रति आपका प्रेम और लगाव बढ़ेगा। पैसों को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। आपकी समस्या का समाधान जल्द ही होगा।
व्यापार: नई चुनौती से सामना हो सकता है लेकिन आप अपनी सूझबूझ से इस मुश्किल को पार करने में कामयाब रहेंगे।
नौकरी: काम को लेकर लापरवाही ना करें। अपने काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें और गलतियां करने से बचें।
परिवार: घर का माहौल अच्छा रहेगा। आपको व्यर्थ की मित्रता से बचने की जरूरत है। बाहरी लोगों को अपने निजी मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी करने ना दें।
लव: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन बेहद सुखद रहेगा। आप अपने रिश्ते से जुड़ा कोई फैसला ले सकते हैं।
स्वास्थ्य: आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

यदि हाल ही में आपने किसी नए कार्य की शुरुआत की है तो सफलता मिलने की संभावना कुछ कम है लेकिन आपको धैर्यवान रहना होगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। इस समय उन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। काम के सिलसिले में अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।
व्यापार: खुद से लिए हुए फैसलों को प्राथमिकता दें। दूसरों के भरोसे ना रहें।
नौकरी: यदि आप वर्तमान नौकरी बदलना चाहते हैं तो इस समय किसी भी तरह का रिस्क ना लें।
परिवार: घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप स्वयं को कई सारी चिताओं से घिरा हुआ पाएंगे।
लव: शादीशुदा जातकों को एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से बचना चाहिए।
स्वास्थ्य: गरिष्ठ और तली भुनी चीजों से परहेज करें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 6:25 से 11:30 बजे तक

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करना होगा नहीं तो किसी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले घर के सदस्यों के साथ सलाह मशवरा जरूर करें। कार्यक्षेत्र में स्थिति प्रतिकूल नजर आ रही है। आपका कोई काम बीच में अटक सकता है।
व्यापार: व्यवसायिक मामलों में ज्यादा जल्दबाजी ना करें। अपने बढ़ते हुए खर्चों पर भी आपको लगाम लगाने की आवश्यकता है।
नौकरी: किसी सहकर्मी के साथ टकराव हो सकता है। कार्यस्थल पर आपको इस तरह की बातों से बचने की जरूरत है।
परिवार: रिश्तों में प्रेम और मिठास बनाए रखने के लिए आपको अपने विचारों में सुधार लाना होगा।
लव: बिना सोचे समझे अपने साथी से कोई भी वादा ना करें अन्यथा भविष्य में यह आपके बीच कड़वाहट की वजह बन सकता है।
स्वास्थ्य: सेहत कमजोर रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी भी मामले में आप जल्दबाजी न दिखाएं। मनोरंजन के पीछे आपका काफी धन खर्च हो सकता है। अपने बजट का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। सेहत अच्छी रहेगी और आपको स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाने का अवसर मिलेगा।
व्यापार: कोई भी जोखिम भरा निर्णय लेने से बचें नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है।
नौकरी: डेडलाइन का ध्यान रखें। हो सकता है आपको कुछ अतिरिक्त कार्य भी मिले।
परिवार: काफी दिनों बाद आप परिजनों के साथ मजेदार समय बिताएंगे। माता की ओर से लाभ संभव है।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन बेहद यादगार रहेगा।
स्वास्थ्य: काम के साथ कुछ समय आराम के लिए भी निकालें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:18
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 10 बजे तक

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग बन रहे हैं। अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। काम का बोझ हल्का रहने से आपको खुद के लिए भी समय मिलेगा। ऐसे में आप शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।
व्यापार: अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देंगे।
नौकरी: करियर में सकारात्मक बदलाव आने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा।
परिवार: यदि घर में कोई समस्या है तो शांति से बैठकर परिजनों के साथ बातचीत के जरिए उसे सुलझाने की कोशिश करें।
लव: जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी।
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ा को इंफेक्शन होता है। खानपान का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 9:20 तक

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

व्यापारियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। अपनी रणनीतियां सोच समझकर बनाएं। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए यदि आप प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है। खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए रोजाना व्यायाम करें।
व्यापार: कुछ नया या बदलाव करने के लिए यह समय उचित नहीं है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखें। बॉस की गुड बुक्स में आने के लिए भी आपको और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।
परिवार: अचानक दोस्तों या रिश्तेदारों के घर आने से माहौल काफी अच्छा रहेगा।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ मूवी, शॉपिंग आदि की योजना बन सकती है।
स्वास्थ्य: आपके लिए अपने बढ़ते वजन को नियंत्रण में लाना बेहद जरूरी है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 1:55 से 3 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Thursday, September 19, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion