Latest Updates
-
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई
अगस्त की शुरुआत इन राशि वालों के लिए होगी धमाकेदार, ये शुभ योग बना देगा इन्हे कंगाल से मालामाल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
वाणी में मधुरता रहेगी और आप किसी भी समस्या का हल आसानी से ढूंढने में सफल रहेंगे। पैसों से जुड़े मामलों में किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। युवाओं को अपने करियर पर पूरा फोकस करने की जरूरत है।
व्यापार: बिजनेस से जुड़ी की गई यात्रा शुभ रहेगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं।
नौकरी: विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे लोगों की इच्छा पूरी हो सकती है।
परिवार: घर का माहौल सुखद रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आपको अपने प्रिय के साथ प्यार और सम्मान से पेश आना चाहिए।
स्वास्थ्य: सेहत बढ़िया रहेगी। आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
विद्यार्थियों के लिए समय प्रतिकूल है। पढ़ाई से आपका मन भटक सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला यदि कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो आपसी सहमति से उसके सुलझने की संभावना है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आप सावधान रहें।
व्यापार: उधार देने से बचें। कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला लेने में आपको दिक्कत महसूस हो सकती है।
नौकरी: नौकरी में बदलाव चाहते हैं तो यह समय अनुकूल है। आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है।
परिवार: घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। भाइयों के साथ रिश्ते में तालमेल और भी बेहतर होगा।
लव: प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो कुछ समय आपको और इंतजार करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य: यदि हाल ही में आपका कोई ऑपरेशन या सर्जरी हुई है तो आराम पर ध्यान दें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आएगा। आपका मान सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपका पूरा ध्यान आपके लक्ष्य पर होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। पुराने किए हुए किसी निवेश से उचित फायदा हो सकता है।
व्यापार: बिजनेस के नजरिये से दिन अनुकूल है। लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है।
नौकरी: नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। आप ध्यानपूर्वक अपना काम करें।
परिवार: रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। दुविधा की स्थिति में आपको अपनों से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
लव: जीवनसाथी का रुखा बर्ताव आपके दिल को ठेस पहुंचा सकता है। आपको खुद पर काबू रखना होगा।
स्वास्थ्य: कब्ज, एसिडिटी, गैस आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले में आप जल्दबाजी ना करें। वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए दिन अनुकूल है। कार्यस्थल पर विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपको धैर्यवान रहना होगा। आर्थिक स्थिति में गिरावट आने का संकेत मिल रहा है।
व्यापार: दिन काफी व्यस्त रहेगा। अचानक काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है।
नौकरी: अनचाही जगह पर ट्रांसफर होने से आप काफी परेशान रहेंगे। बेरोजगार लोगों को रोजगार प्राप्त करने के लिए सही दिशा में प्रयास करना होगा।
परिवार: घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर तनाव हो सकता है। आपको अस्पताल का भी चक्कर लगाना पड़ सकता है।
लव: रिश्तों में चल रही गलतफहमी दूर होगी। आज परिजनों के साथ छोटी दूरी की यात्रा करने का भी मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य: खाने पीने का ख्याल रखें। बाहर के भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
कामकाज से जुड़ा प्रयास सफल होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवन के सकारात्मक पहलुओं पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। घर में किसी की शादी या बच्चे के जन्म की खुशखबरी मिल सकती हैं।
व्यापार: नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको किसी करीबी का सहयोग प्राप्त होगा।
नौकरी: दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होग। आगे बढ़ने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा।
परिवार: घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिजनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे।
लव: जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आप एक दूसरे के साथ अधिक समय बिताएंगे।
स्वास्थ्य: सेहत उत्तम रहेगी। आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आप जितना अधिक मेहनत करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। किसी करीबी के साथ चल रहा मनमुटाव दूर होता। रिश्तों में मिठास आएगी। धार्मिक यात्रा करने का मौका मिलेगा।
व्यापार: प्रतिद्वंदी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं। आपको और मेहनत करने की जरूरत है।
नौकरी: मौजूदा नौकरी में मनचाही स्थिति बन रही है। आप अपना सर्वश्रेष्ठ दें, निश्चित रूप से आपकी तरक्की होगी।
परिवार: दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी।
लव: प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई काम ना करें अन्यथा चोट लग सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:42
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
दिन सकारात्मक रहेगा। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। पेशेवर जीवन में कोई बदलाव आ सकता है। धन संबंधी लेनदेन करते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें।
व्यापार: कम प्रयास में बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापार विस्तार की योजना भी बनेगी।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आप तेजी से अपने काम पूरे करेंगे।
परिवार: घर में चल रहा तनाव खत्म होगा। आपको अपने व्यवहार में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है।
लव: अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। यदि आपका प्रेम प्रसन्न चल रहा है तो आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहेगा।
स्वास्थ्य: किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:33
शुभ समय: शाम 3:50 से 7:20 तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
गुस्से पर काबू रखें और हर काम सोच समझकर करें। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। दोस्तों और परिजनों के साथ आपका दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है।
व्यापार: लाभ के योग बन रहे हैं। आपके संपर्कों का दायरा बढ़ेगा जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
नौकरी: सहकर्मियों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। छोटी सी बात पर राई का पहाड़ बन सकता है।
परिवार: आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे और घर पर ही कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं।
लव: जीवनसाथी के व्यवहार में बदलाव आएगा। आपको उन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
स्वास्थ्य: खाली पेट ज्यादा चाय कॉफी पीने से बचें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
समय अनुकुल है, आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। अपनों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। छोटी छोटी बातों को दिल पर लगाने से बचें। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।
व्यापार: आपका काम समय पर पूरा होगा। कोई नया काम भी हाथ लग सकता है।
नौकरी:अपनी जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। आज बॉस आपकी तरक्की का भी फैसला ले सकते हैं।
परिवार: घरेलू कलह बढ़ने के कारण घर का माहौल बिगड़ सकता है। मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
लव: जीवनसाथी पर किसी भी बात का ज्यादा दबाव ना डालें। आपको उनकी खुशियों का भी ख्याल रखना चाहिए।
स्वास्थ्य: गलत खान पान की आदतों से दूर रहें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:27
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। विपरीत परिस्थिति में भी आपका आत्मविश्वास और मनोबल बना रहेगा। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप स्वयं लिए पर्याप्त समय निकालेंगे। आपकी सेहत भी एकदम बढ़िया रहेगी।
व्यापार: साझेदारी में कारोबार करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पैसों से जुड़ी समस्या दूर होगी।
नौकरी: आपके अच्छे प्रदर्शन के लिए आपको बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों की तरक्की होने की संभावना है।
परिवार: घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के बीच प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ने का भी निर्णय ले सकते हैं।
स्वास्थ्य: सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आपको आराम करने का भी पर्याप्त समय मिलेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:8
शुभ समय: प्रातः 7:15 से 11 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
घर में चल रही समस्याओं को जल्द ही सुलझाने की कोशिश करें नहीं तो बात और बिगड़ सकती है। घर हो या कार्यस्थल अपने गुस्से पर काबू रखें। इससे नकारात्मकता और बढ़ेगी। आर्थिक नजरिये से दिन अनुकूल है। आमदनी बढ़ सकती है।
व्यापार: अपने वर्तमान बिजनेस पर आपको ज्यादा ध्यान देना चाहिए। नए कार्य की शुरुआत करने से बचें।
नौकरी: रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही नौकरी मिल सकती है।
परिवार: कोई पुराना मुद्दा उठ सकता है जो आपको मानसिक तनाव देगा।
लव: प्रेमी जोड़ों के बीच विश्वास की कमी रहेगी। इस राशि के शादीशुदा जातकों को क्रोध और अहंकार से बचने की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य: सेहत कमजोर रहेगी। डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:16
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9:20 तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
जो अंजना डर आपको सता रहा है उससे आपको छुटकारा मिलेगा। आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। आपके सभी कार्य योजना के अनुसार पूरे होंगे और आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
व्यापार: बदलाव का समय चल रहा है। आप पूरे जोश और उत्साह के साथ आगे बढ़ें।
नौकरी: आपकी ऊर्जा और सकारात्मकता उच्च अधिकारियों को प्रभावित करेगी। कुछ नया सीखने का भी मौका मिलेगा।
परिवार: भाई बहनों के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। उनसे जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।
लव: प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है। यदि पहले से ही आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो आपके साथी आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 6:30 बजे से 8:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











